

अब वो समय नहीं रहा जब सिर्फ बड़े – बुजुर्ग लोगों के ही घुटनों में दर्द होता था। यह समस्या अब आम हो गई है। कम उम्र में ही अब घुटने दर्द होने लगते है। आप कुछ घरेलू उपाय करके घुटने का दर्द दूर कर सकते है। वैसे तो घुटनों का दर्द साधारण बात है लेकिन यह तब मुश्किल खड़ी कर देता है जब यह ठीक ही नहीं हो रहा हो। ऐसे में आपको चिकित्सकीय ध्यान देने की आवश्यकता होगी। लेकिन घुटने में हल्का से मध्यम दर्द है तो आप इसका इलाज घर पर कर सकते हैं। जैसे: मोच या गठिया के कारण होने वाला दर्द।
घुटने के दर्द के लिए घरेलू उपचार
आगे आपको घुटने में दर्द का घरेलू उपचार बताया जा रहा है। इन उपायों को करके आप घुटने के दर्द को करें जड़ से खत्म।
1. व्यायाम
आपको रोज व्यायाम करना चाहिए। इससे शरीर को कई तरह के फायदे होते है। यदि रोज व्यायाम किया जाये तो इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। व्यायाम आपकी मांसपेशियों की गतिशीलता को बनाए रखता है। पर्याप्त व्यायाम ना किया जाये तो जोड़ को नुकसान पहुँचाने की दर तेज हो सकती है।
आप किसी निजी प्रशिक्षक की मदद भी ले सकते है। विशेषज्ञ आपको आपकी पसंद की गतिविधि करने की सलाह भी देंगे। घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए आप कुछ हल्के व्यायाम कर सकते हैं जैसे टहलना, ताई ची या योग, तैराकी और साइकिल चलाना |
2. तापमान की मदद
घुटने में चोट के बाद शुरू के ४८ से ७२ घंटों के लिए, सूजन और दर्द को कम करने के लिए आपको ठंडे पैक का उपयोग करना होगा। यह आप बर्फ से या फ्रोजन मटर के प्लास्टिक बैग से कर सकते है। त्वचा पर यह सीधे ना लगे इसके लिए अपने आइस पैक को तौलिये में लपेट लें। दिन में तीन या चार बार १५ से २० मिनट के लिए ऐसा करें। इसके बाद दिन में तीन या चार बार १५ से २० मिनट के लिए हीटिंग पैड का उपयोग करें या गर्म पानी से स्नान करें।
3. विश्राम करें
घुटनों को ज्यादा तनाव ना दें। इसे कम करने के लिए अपनी सामान्य गतिविधियों से कुछ समय के लिए ब्रेक लें। जब तक चोट ठीक ना हो जाएं ज्यादा गतिविधियां ना करें, क्षति को रोकने में मदद करें। अगर मामूली चोट है तो एक या दो दिन आराम करना जरुरी है लेकिन गंभीर क्षति के लिए लंबे समय तक आराम की आवश्यकता हो सकती है।
4. वजन प्रबंधन
ज्यादा वजन होने की वजह से भी घुटने के जोड़ों पर दबाव आ जाता है। आपको अपना वजन कम करना होगा। आर्थराइटिस फाउंडेशन के अनुसार, अतिरिक्त १० पाउंड वजन एक जोड़ पर १५ से ५० पाउंड दबाव डाल सकता है। उच्च बॉडी मास इंडेक्स वाले लोगों में कम बीएमआई के लोगों की तुलना करने पर यह पता चला की उनमें हाथ का ओए विकसित होने की अधिक संभावना होती है।
5. बर्फ़
बर्फ दर्द और सूजन को कम करने का काम करता है। बर्फ लगाने के लिए एक पतले तौलिये में आइस पैक को रख कर लगाए। यह आपकी त्वचा की सुरक्षा के लिए अच्छा है। आइस थेरेपी एक सुरक्षित तरीका है, लेकिन एक बार में २० मिनट से ज्यादा बर्फ का उपयोग न करें क्योंकि इससे नसों और त्वचा को नुकसान हो सकता है।
6. एसेंशियल ऑइल
एसेंशियल ऑइल से मसाज करना घुटने का रामबाण इलाज है। इससे मसाज करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। अध्ययनों में पाया गया की अदरक और संतरे के एसेंशियल ऑइल से घुटने पर मसाज करने से काफी आराम होता है। यह उस हिस्से पर कठोरता को दूर कर प्रभावित हिस्से के दर्द को कम करता है।
7. अदरक का अर्क
2014 में हुए एक अध्ययन में पाया कि अदरक से गठिया के दर्द को कम करने में मदद मिली। गठिया के लोगों पर अदरक के नुस्खे से उपचार किया गया तो इसमें सफलता पाई। अदरक घुटने की ग्रीस बढाने के उपाय में से एक है। कई रूपों में अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे अदरक की जड़, व्यंजनों में पिसा हुआ मसाला और अदरक की चाय |
8. ताई ची
ताई ची एक ध्यान अभ्यास का रूप है। घुटने के पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस वाले २०४ प्रतिभागियों पर एक साल तक लम्बा अध्ययन किया गया जिसमें निष्कर्ष निकला कि ताई ची एक अच्छा घुटनों के दर्द का इलाज हो सकता है यदि इसे अधिक नहीं किया जाये तो। इन प्रतिभागियों की औसत आयु ६० वर्ष थी।
9. मैग्निशियम सल्फेट
एप्सम सॉल्ट एक एंटी-इंफ्लेमेटरी के रूप में काम करता है। जो घुटने के दर्द के लिए घरेलू उपचार साबित होता हैं। यह जोड़ों के दर्द को दूर करता है और सूजन को कम करता है। इसमें दो शक्तिशाली दर्द निवारक एजेंट मैग्नीशियम और सल्फेट होते हैं। आप चाहे तो अपने नहाने के पानी में एप्सम सॉल्ट डाल सकते हैं या पानी में एप्सम सॉल्ट डालकर उसमें ३० मिनट के लिए पैरों को घुटने तक भिगोकर रख सकते हैं।
10. हल्दी
हल्दी के बहुत से स्वास्थ्य लाभ है यह एक मसाला भी हैं। घुटने का ग्रीस बढाने के उपाय में हल्दी सबसे बेहतरीन हैं। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। हल्दी में एक एंटी-इंफ्लेमेटरी रसायन करक्यूमिन होता है। करक्यूमिन में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को कई तरह के फायदे पहुँचाता हैं। इसकी जड़ रुमेटाइड गठिया के बढ़ने की गति को कम कर देती है। रुमेटाइड गठिया घुटने के दर्द के कारणों में से एक है।
हल्दी के उपयोग से तुरंत राहत पायी जा सकती है। इसके लिए आपको यह करना होगा, आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच पिसी हुई अदरक को एक कप पानी में १० मिनट के लिए उबाल लें। इसमें आप स्वाद के लिए शहद भी डाल सकते है। दिन में २ बार इस चाय का सेवन करें आपको जल्द ही आराम होगा।
कन्क्लूज़न
आप इन उपायों से अपने घुटने के दर्द को दूर कर सकते है, लेकिन फिर भी गिरने पर या दुर्घटना होने के बाद आपके घुटने में तेज दर्द हो रहा है तो आप चिकित्सक को दिखाएं।