Hindi 1 MIN READ 2512 VIEWS May 31, 2023

नॉन स्टिक बर्तन – फायदे और नुक्सान

नॉन स्टिक बर्तन

आज ज़माना बदल चुका है। सभी समय के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन वक़्त किसी के पास नहीं है, ना अपने लिए, ना अपनों के लिए। दुनिया भर की बनावटी चीजों से घिर गए हैं सब। बनावटी चीज़ों का उपयोग करना भी सबकी आदत बन गई है। खाने पीने से लेकर खरीदारी तक में बनावट आ गई है। आज ऐसी तमाम चीजें हैं जिन्हें हम रोज़ प्रयोग में लाते हैं। ये भी नहीं सोचते कि ये हमारे स्वास्थ पर कैसा प्रभाव डालेंगी। ऐसी बातों को नजरअंदाज करने की आदत सी पड़ गई है। ऐसी तमाम चीज़ें हमारे और आपके किचन में भी मौजूद हैं। जैसे नॉन स्टिक बर्तन। आज इनका प्रयोग बढ़ गया है। क्या आप जानते हैं कि जो नॉन स्टिक बर्तन आप इस्तेमाल कर रहे हैं वो आपके स्वास्थ्य पर कैसा प्रभाव डालते हैं? क्या इसके बारे में आपने कभी सोचा है? अगर नहीं तो सोचिये कि ये नॉन स्टिक बर्तन फायदा करते हैं या नुक्सान पहुंचाते हैं। 

नॉन स्टिक कुकवेयर का महत्व

दरअसल ये नॉन स्टिक कुकवेयर पिछले कुछ वर्षों में बहुत इस्तेलाम होने लगे हैं। चूँकि ये थोड़ा महंगे होते हैं इसलिए लोग इन्हें बेहतर समझते हैं। इन बर्तनों में खाना पकाने में तेल भी कम लगता है। इसकी वजह है कि इनमें एक खास तरह की कोटिंग होती है। जिसकी वजह से कुकिंग ऑयल की बचत होती है और आपको ज्यादा ऑयली डाइट की जगह कम ऑयली डाइट मिलती है। 

हालाँकि आज दुनिया में नॉनस्टिक पैन का इस्तेमाल बहुत हो रहा है। इन पैनस पर नॉनस्टिक कोटिंग की जाती है। इस नॉनस्टिक कोटिंग को टेफलोन कहते हैं। एक दावा ये भी है कि ये कोटिंग कैंसर जैसी बीमारी को जन्म दे सकती है। जबकि कुछ लोग नॉन स्टिक बर्तनों को पूरी तरह सुरक्षित मानते हैं। नॉनस्टिक कूकवेयर जैसे फ्राइपैन और सॉसपैन पर चढ़ी हुई परत को पॉलीटेट्राफ्लोरोथेलीन कहा जाता है। टेफलोन कोटेड होने के कारण नॉन स्टिक बर्तनों की सतह को साफ करने में आसानी होती है। इसमें बहुत कम तेल लगता है।    

पैन में आप खाना आसानी से पका सकते हैं। इसमें भोजन पकाना मज़ेदार और सुविधाजनक होता है। ज़्यादा तेल में पकाए गए भोजन के विपरीत आप नॉनस्टिक पैन में बिना तेल के भी खाना पका सकते हैं। तेल के उपयोग से जो ज़हरीला धुआँ पैदा होता है नॉन स्टिक उसके हानिकारक प्रभावों को भी कम करता है। नॉनस्टिक कुकवेयर बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली टेफ्लॉन तकनीक भोजन को इन पैंस की सरफेस पर जमने से रोकती है। यही कारण है कि आप नॉनस्टिक तवे पर बहुत कम या बिना तेल के भी अपना खाना आसानी से पका सकते हैं।   

आप अगर नॉनस्टिक कुकवेयर का इस्तेमाल करते हैं तो इसके कुछ स्वास्थ्य लाभ और इसके फायदे आपको इस प्रकार हो सकते हैं। 

  • इसमें बिना तेल के स्वादिष्ट खाना बनता है। 
  • खाना पकाने के बाद धोने में नॉन स्टिक में खरोंच नहीं आती है। 
  • नॉन स्टिक धोने और साफ करने में आसान है। 
  • ये आधुनिक किचन के लिए उपयोगी है। 
  • इसके उपयोग से ईंधन की बचत होती है। 
  • और ये इस्तेमाल करने में आसान है। 

नॉनस्टिक कुकवेयर के फायदे 

अगर आप डाइबिटीज़, है कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और ओबेसिटी से दूर रहना चाहते हैं तो आपको नॉन स्टिक पैन में पका हुआ भोजन खाना चाहिए। इसमें पका हुआ खाना हमेशा लो ऑयल फूड होता है। इसकी वजह से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। नॉनस्टिक पैन की विशिष्टता ये भी है कि इसमें खाना बनाना आसान होता है। हालाँकि इसमें भोजन पकाने के कई फायदे होते हैं लेकिन कुछ चीजों को नॉन स्टिक कुकवेयर से दूर रखना यानी नहीं पकाना ही बेहतर होता है। इससे आपको नुकसान हो सकता है। 

1. कम कैलोरी का सेवन और कम फैट 

नॉन-स्टिक की सरफेस पर भोजन को चिपकने से रोकने के लिए तेल की ज़रूरत नहीं पड़ती है। कम तेल से फैट कम होता है और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अतिरिक्त कैलोरी खत्म हो जाती है। फैट शरीर की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इसके बावजूद केवल उसी चीज़ का सेवन करिये जिसका प्रभाव आपके शरीर पर अच्छा पड़े और जो सही ऊर्जा प्राप्त करने के लिए आवश्यक हो। बहुत सारे तेल में न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फ़ूड इंग्रेडिएंट तैयार करने से उनके पोषक तत्व का लाभ कम हो जाता है। इसलिए अगर आप कम कैलोरी वाला भोजन खाना चाहते हैं और खाना पकाने के तेल या फैट को कम करना या खत्म करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको नॉनस्टिक पैन का इस्तेमाल करना चाहिए।  

2. समय की बचत और सफाई में आसान 

नॉन स्टिक बर्तन के फायदे भी होते हैं। इसमें भोजन बनाने से समय कम लगता है। उसकी वजह ये है कि पैन पर खाना चिपकता नहीं है जिससे खाना बनाना और बर्तन साफ ​​करना आसान हो जाता है। इस नॉनस्टिक पैन के अंदरूनी और बाहरी हिस्से को धीरे धीरे से साफ़ करना चाहिए। ज़्यादा रगड़ना नहीं चाहिए। इसके लिए लिकविड सोप को गर्म पानी में मिलाकर एक नरम स्पंज के द्वारा सफाई करनी चाहिए। सबसे अच्छे नॉनस्टिक पैन डिशवॉशर तेज और आसान सफाई के लिए सबसे सुरक्षित होते हैं। 

आप अपने नॉन-स्टिक तवा को  भी अगर सुरक्षित तरह से इस्तेमाल करेंगे और उसकी ठीक से देखभाल रखेंगे तो वो ज़्यादा दिन तक आपका किचन संभाल सकता है। इसके लिए आपको उसके दिशा-निर्देशों का पालन करना पड़ेगा।  

3. टिकाऊ और किफायती हैं नॉन स्टिक बर्तन 

नॉन स्टिक बर्तन बाजार में किफायती दामों में उपलब्ध हैं। ये आपको कई तरह की क़ीमत में आसानी से मिल जायेंगे। देखा जाये तो नॉनस्टिक पैन सभी के लिए किफायती होते हैं। ये कई प्रकार की धातुओं जैसे एल्यूमीनियम और स्टेनलेस स्टील से बने होते हैं। चूँकि ये नॉनस्टिक सतहों से बने होते हैं इसलिए लंबे समय तक उपयोग में लाये जा सकते हैं। इनका क्वालिटी मटेरियल्स बहुत अच्छा होता है और इनकी अच्छी परफॉर्मेंस की भी गारंटी होती है। इसलिए आप नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल अपने किचन में कर सकते हैं। 

4. हर कोई पका सकता है 

खाना पकाना एक हुनर है। ज़्यादातर लोगों को कभी ना कभी इसकी आवश्यकता होती है। अगर आप डोसा या चपाती बना रहे हैं तो आप नॉन-स्टिक तवे का उपयोग कर सकते हैं। आप इस तवे पर बैटर लगा सकते हैं और तेल की मात्रा या तापमान सेटिंग के बारे में ज्यादा चिंता किए बिना इसे पलट सकते हैं। यही तो होते हैं नॉन स्टिक बर्तन के फायदे।  

5. हेल्दी फ्यूचर के लिए हेल्दी कुकिंग 

असल में खाना पकाने में लोग ज़्यादा तेल का उपयोग इसलिए करते हैं कि बर्तन में भोजन चिपकने और जलने से बचा रहे। जब आप बेहतरीन क्वालिटी वाले नॉन-स्टिक कुकवेयर का उपयोग करते हैं तो आप तेल कम या पूरी तरह समाप्त कर सकते हैं। यह भोजन को काफी हेल्दी बनाता है। 

6. शैलो फ्राई में आसानी  

क्या आप घर में कटलेट या तली-भुनी चीजें बनाते हैं? अगर हाँ, तो आप नॉन-स्टिक कुकवेयर में कम तेल में उन्हें शैलो फ्राई कर सकते हैं। जब आप नॉन-स्टिक कुकवेयर का उपयोग करते हैं तो तेल की खपत बहुत कम हो जाती है। नॉनस्टिक तवा और उथले फ्राइंग पैन तले या ब्रेडेड फूड आइटम्स के लिए असाधारण रूप से अच्छे होते हैं।  

7. मल्टी-टास्कर्स के लिए बेहतर विकल्प 

क्या आपको अपने बच्चों की देखभाल करते करते खाना पकाना चाहती हैं? इसके लिए नॉन-स्टिक कुकवेयर बेस्ट हैं। ये ज़्यादा गरम नहीं होते हैं और एक व्यस्त होम-शेफ के लिए सबसे अच्छे विकल्प हैं। इनमें खाना पारंपरिक बर्तनों की तुलना में कम समय में पक सकता है।  

8. रिस्क फ्री और गिल्ट फ्री फ़ूड 

नॉन-स्टिक बर्तनों में तैयार किए गए भोजन को इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए कोई स्वास्थ्य जोखिम नहीं है। वास्तव में इसमें तेल की खपत में कमी भोजन को पारंपरिक रूप से पकाए गए भोजन की तुलना में स्वस्थ बनाती है। 

नॉनस्टिक कुकवेयर के नुकसान 

धातु के बर्तनों या स्कोरिंग पैड के साथ उपयोग किए जाने पर ये आसानी से नुकसान पहुंचा सकता है। आपको इसका उपयोग उच्च तापमान पर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नॉन-स्टिक कोटिंग पिघल सकती है। नॉन स्टिक बर्तन में खाद्य पदार्थों को ब्राउन या कैरामेलाइज़ करना अधिक कठिन होता है। हाई हीट और हाई एसिड वाले खाद्य पदार्थों को भी इसमें पकाना सेफ नहीं होता है। 

ऐसे फूड्स के लिए नॉनस्टिक कुकवेयर पे भरोसा नहीं किया जा सकता। पैन पर कोटिंग भी एक समय के बाद खराब हो जाती है और अन्य प्रकार के पैन की तुलना में अधिक आसानी से इसमें खरोंच लग जाती है। यह ज़रूरी है कि आप नॉन-स्टिक कुकवेयर को हर कुछ वर्षों में बदल दें क्योंकि इसकी कोटिंग खराब हो जाती है। इसका असर आपके भोजन और सेहत पर पड़ता है,जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। 

कन्क्लूज़न 

आज के ब्लॉग में हमने आपको नॉनस्टिक के फायदे और नुकसान के बारे में बताया है। अगर आप इन्हें हर कुछ सालों में बदलते रहें तो इनसे अच्छा कोई बर्तन नहीं हो सकता। ये जल्दी साफ़ भी हो जाते हैं और इनके यूज़ करने से तेल भी कम खर्च होता है। इससे हेल्थ भी ठीक रहती है। नॉनस्टिक पैन या बर्तनों में खाना जल्दी पकता है। अगर आप इनका इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी रसोई गैस में भी किफ़ायत होती है। अपना ख्याल रखियेगा।   

नॉन स्टिक बर्तन के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अगर पैन या तवे की टेफलोन कोटिंग खराब हो गई है तो वो आपके स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकते हैं। अगर आप इन बर्तनों को कुछ वर्षों बाद बदल दें तो ये नॉनस्टिक आपके लिए बहुत बेहतर हैं।

इन पर नॉनस्टिक कोटिंग की जाती है। इस नॉनस्टिक कोटिंग को टेफलोन कहते हैं। टेफलोन कोटेड होने के कारण नॉन स्टिक बर्तनों को साफ करने में आसानी होती है। इसमें तेल भी बहुत कम खर्च होता है।

इसका उपयोग हाई टेम्प्रेचर पर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नॉन-स्टिक कोटिंग पिघल सकती है। ये कोटिंग एक समय के बाद खराब हो जाती है। इसको हर कुछ वर्षों में बदल देना चाहिए क्योंकि इसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next