Diet & Nutrition 1 MIN READ 3051 VIEWS August 30, 2022

लहसुन खाने के फायदे जो आपकी सेहत के लिए उचित हैं

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

लहसुन खाने के फायदे

मिनरल्स, विटामिन और इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले तत्व लहसुन में प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं। तरह तरह की बीमारियों के इलाज में इसका उपयोग प्राचीन काल से होता आया है। खाली पेट रोज सुबह लहसुन खाने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। लहसुन खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई खतरनाक बीमारियों से बचाव भी होता है। इसमें एंटी आक्सीडेंट, एंटी फंगल, एंटी वायरल जैसे औषधीय तत्व पाए जाते हैं। लहसुन तमाम तरह के इन्फेक्शन्स से भी बचाता है। लहसुन के लाभकारी गुण एलिसिन नामक कंपाउंड के कारण होते हैं। लहसुन फास्फोरस, ज़िंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स से भरा होता है। लहसुन में विटामिन सी, के, फोलेट, नियासिन और थायमिन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको लहसुन खाने के फायदे बता रहे हैं। वाक़ई लहसुन बहुत सी गंभीर बीमारियों में भी रामबाण का काम करता है। 

1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल

बी पी में भी लहसुन के फायदे बहुत हैं। दूसरी किसी भी बीमारी की अपेक्षा कार्डियोवैस्कुलर डिसीज़ेज़ जैसे दिल का दौरा और स्ट्रोक से मृत्यु अधिक होती है। हाई ब्लड प्रेशर या हाइपर टेंशन उन सबसे महत्वपूर्ण वजहों में से एक है जो इन बीमारियों का कारण बनते हैं। अध्ययन में पाया गया है कि लहसुन की खुराक उच्च रक्तचाप वाले लोगों में रक्तचाप को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बेहतर प्रभाव पाने के लिए सप्लीमेंट खुराक थोड़ी अधिक हो तो अच्छा है। आपको इसके लिए प्रतिदिन लहसुन की लगभग चार कलियों का सेवन करना चाहिए।  

2. हृदय के लिए अच्छा 

लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन, एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) के ऑक्सीकरण को रोकता है, इसी वजह से लहसुन एथेरोस्क्लेरोसिस को रोकने में लाभदायक पाया गया है । यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है और कार्डियक हेल्थ में सुधार करता है। उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में  लहसुन की खुराक, कुल [टोटल]कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को लगभग 10-15% तक कम करता है। लहसुन का नियमित सेवन रक्त के थक्कों को कम और पतला करता है। ये थ्रोम्बोम्बोलिज़्म को रोकने में मदद करता है। सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे यही हैं कि इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है।   

3. डाइजेस्टिव सिस्टम बनाए मजबूत 

अगर आपको रोज सुबह सुबह लहसुन खाने के फायदे जानने हैं तो इतना जान लीजिये कि खाली पेट लहसुन खाने के फायदे बहुत सारे हैं। इससे आपकी पाचन क्रिया मजबूत होती है। आप जो भी खाएं उसको आसानी से पचा सकते है। आपको कभी भी डाइजेस्टिव डिसऑर्डर्स की समस्या नहीं होगी और आपका वजन भी बहुत हद तक कंट्रोल में रहेगा। कच्चे लहसुन को आहार में शामिल करने से पाचन संबंधी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। यह आंतों को लाभ पहुंचाता है और सूजन को कम करता है। कच्चा लहसुन खाने से पेट के कीड़ों को दूर करने में भी मदद मिलती है। अच्छी बात यह है कि यह खराब बैक्टीरिया को नष्ट करता है और आंत में अच्छे बैक्टीरिया को सुरक्षित रखता है।  

4. डायबिटीज में सहायक 

सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे इतने हैं कि आप गिन भी नहीं सकते। इससे आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बैलेंस रहता है और आप डायबिटीज जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। लहसुन शरीर में शुगर के लेवल को नियंत्रित कर इन्सुलिन की मात्रा को बढ़ा देता है।  डायबटीज के रोगियों को कच्चे लहसुन का सेवन रोज करना चाहिए।   

5. शरीर को करे डिटॉक्सीफाई 

सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे देखना चाहते हैं तो इसे रोज़ सुबह को पानी से खाएं। लहसुन आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। ये आपके शरीर से टॉक्सिक सब्स्टांसेज़ को बाहर निकाल देता है। इसके नियमित उपयोग से आप डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से भी बच सकते हैं।  

6. खांसी और सर्दी से बचाव 

अगर आप नियमित रूप से रोज सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाते हैं तो फिर आपको सर्दी-जुकाम और अस्थमा जैसी बीमारियां कभी नहीं सताएंगी। असल में कच्चे लहसुन में खांसी और सर्दी के इन्फेक्शन को दूर करने की क्षमता होती है। आप बस लहसुन की दो कलियां कूट कर  खाली पेट खाएं। इससे सबसे ज्यादा फायदा होता है।  

7. कैंसर जैसी बीमारियों में सहायक 

अगर आप नियमित तरीके से खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे आपको कैंसर जैसी बीमारी के होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट की अधिक मात्रा के कारण ये शरीर को फेफड़े, प्रोस्टेट, ब्लैडर, पेट, लिवर और पेट के कैंसर से भी बचाता है। लहसुन के एंटीबैक्टीरियल एक्शन, पेप्टिक अल्सर को भी रोकते हैं।  

8. आंखों की रोशनी करे तेज़ 

सुबह सुबह कच्चा लहसुन खाने के फायदे बहुत हैं। अगर आप रोज सुबह लहसुन नियमित रूप से खा रहें हैं तो इसमें मौजूद सल्फर और क्वेरसेटिन के  गुण आपकी आंखों को मजबूत रख सकते हैं और मोतियाबिंद के विकास को रोकता है। इससे आपकी आंखों की रोशनी भी पहले से भी तेज हो सकती है। इसलिए लहसुन खाना बहुत लाभदायक है।  

9. यूटीआई और किडनी इन्फेक्शन में दे राहत 

लहसुन खाने के फायदे बहुत हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन खा रहे हैं तो ऐसे में आपको यूटीआई और किडनी इन्फेक्शन का खतरा बहुत कम हो जाता है। खासकर अगर महिलाएं सुबह खाली पेट लहसुन खाती हैं तो उनको इससे ज़्यादा फायदा होता है क्योंकि महिलाओं में ही ऐसी स्थिति ज्यादा देखने में आती है। 

10. सांस के रोग में फायदेमंद 

अगर किसी को सांस का मर्ज़ या दमा की शिकायत है तो ऐसे मरीज को रोज लहसुन की एक कली गर्म करके नमक के साथ खिलाने से बहुत फायदा होता है। आप उसको दो से तीन कलियां दूध में पकाकर भी खिला सकते हैं। वास्तव में लहसुन के औषधीय गुण अनेक हैं।    

11. एसिडिटी और गैस में लाभदायक 

लहसुन के फायदे ये भी हैं कि ये गैसेज और एसिडिटी में भी लाभदायक है। अगर आपको गैसेज और एसिडिटी की समस्या है तो खाना खाने से पहले एक या दो लहसुन की कली थोड़े घी में काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर खा लें। इससे गैस, एसिडिटी और अपच की प्रॉब्लम ठीक हो जाएगी। 

12. दांत के दर्द में राहत 

लहसुन हर घर में होता है और लहसुन के फायदे भी होते हैं। लहसुन के औषधीय गुण में दांत का भी इलाज मौजूद है। अगर आपके दांत में दर्द है तो घबराने की ज़रूरत नहीं है बस थोड़ा सा लहसुन पीसकर दांत पर लगाइये, दांत के दर्द में ज़रूर आराम मिलेगा।   

13. मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार 

लहसुन के फायदे गिनाना आसान नहीं हैं। लहसुन अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण मस्तिष्क की हेल्थ बेहतर रखता है। यह अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों में बहुत प्रभावी है। कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ-साथ ये एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया जैसी मस्तिष्क की बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है। दरअसल लहसुन के फायदे गिनाना आसान नहीं है।  

14. इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक 

लहसुन में गुण ही गुण हैं और यही वजह है कि लहसुन खाने के फायदे भी बहुत हैं। लहसुन में मौजूद जिंक किसी भी बीमारी से लड़ने की ताकत देता है, विटामिन सी इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है और यह आंख और कान में हुए किसी भी इन्फेक्शन में बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद हैं।    

15. लहसुन से हो सकता है हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार 

आजतक कभी किसी भी अध्ययन में लहसुन से हड्डियों के लाभ या नुकसान पर कोई बात नहीं की गई है। हालांकि कुछ अध्ययनों से पता चला है कि लहसुन महिलाओं में एस्ट्रोजन बढ़ाकर हड्डियों के नुकसान को कम कर सकता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि लहसुन के अर्क की रोज़ाना एक खुराक एस्ट्रोजन की कमी को काफी हद तक कम कर सकती है। इससे पता चलता है कि यह सप्लीमेंट महिलाओं में हड्डियों के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव डाल सकता है।

16. त्वचा में सुधार 

लहसुन मुंहासों को रोकने में मदद करता है और मुंहासों के निशान को भी हल्का करता है। लहसुन के अर्क को लगाने से कोल्ड सोर, सोरायसिस, रैशेज और फफोले सभी को फायदा होता है। 

कॉनक्लुज़न

लहसुन में हर वो गुण मौजूद है जो एक घरेलू नुस्खे में होना चाहिए। लहसुन का इस्तेमाल हम आप अपने रोज़ के भोजन में सदैव करते आये हैं लेकिन इसकी इतनी खूबियों का पता कभी ना चला। वास्तव में लहसुन ने तो ऑंखें खोल दीं। हर मर्ज़ कि दवा है या प्रिवेंटिव है लहसुन। अगर ये कहा जाये कि लहसुन के औषधीय गुण सबसे ज़्यादा हैं तो शायद कुछ ग़लत ना होगा। अब तो बस आप भी अपनी हर डाइट में लहसुन खाइये और सेहत बनाइये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next