Medical Conditions 1 MIN READ 11 VIEWS March 29, 2026

मुंह में जलन से परेशान? ये मुंह में जलन के घरेलू उपाय अपनाएं | Worried Due to Burning Mouth? Try These Home Remedies

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

मुंह में जलन के घरेलू उपाय

क्या आप यह महसूस करते हैं कि आपको मुँह में अक्सर जलन(inflammation), कड़वा स्वाद (bitter taste), या जीभ में अजीब सा दर्द होता है? अगर हाँ तो यह समस्या आम होते हुए भी काफी परेशान कर सकती है। इसे बर्निंग माउथ सिंड्रोम (Burning Mouth Syndrome) के नाम से भी जाना जाता है और आप इसे शायद काफी बार नज़रअंदाज़ कर सकते हैं। लेकिन यह शरीर में किसी कमी या समस्या का संकेत भी हो सकता है। 

इस लेख में हम समझेंगे कि बर्निंग माउथ सिंड्रोम के लक्षण, कारण, और असरदार घरेलू उपाय क्या हैं।

मुंह में जलन क्यों होती है? | What Causes Burning in Your Mouth?

मुंह में जलन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ हमने यहां सूचीबद्ध किए हैं:

  • विटामिन B12 (vitamin B12), आयरन (iron) या फोलिक एसिड (folic acid) की कमी
  • हार्मोनल बदलाव (hormonal changes)
  • ज़्यादा मसालेदार या खट्टा खाना
  • एलर्जी (allergy) या ओरल इन्फेक्शन (oral infection)
  • स्ट्रेस और एंग्जायटी (stress and anxiety)

कई लोगों को मुंह का स्वाद बदलना और जीभ में जलन होना एक साथ महसूस हो सकता है, जो इस समस्या को आपके लिए भी और असहज बना देता है।

बर्निंग माउथ सिंड्रोम के लक्षण | Signs of Burning Mouth Syndrome

अगर यह समस्या आपको बार-बार हो रही है, तो यह बर्निंग माउथ सिंड्रोम हो सकता है। इसके आम लक्षण ये हैं:

  • जीभ, होंठ या पूरे मुंह में जलन
  • मुंह सूखना
  • कड़वा या धातु जैसा स्वाद
  • खाने का स्वाद ठीक से महसूस न होना
  • दिन के समय जलन का बढ़ना
  • असरदार मुंह में जलन के घरेलू उपाय

मुंह में जलन के आसान और प्रभावी घरेलू उपाय | Easy and Effective Home Remedies for Mouth Inflammation 

मुँह में जलन होना अक्सर बहुत तरीकों से आपको परेशान कर सकता है। इसके आसान और असरदार घरेलू नुस्खें हैं:   

  • ठंडी चीजों का सेवन करें

ठंडा दूध (milk), दही (curd) या आइसक्रीम मुंह की जलन को तुरंत शांत करते हैं। यह एक प्राकृतिक कूलिंग एजेंट (cooling agent) की तरह काम करता है और जलन को कम करता है।

  • शहद का इस्तेमाल

शहद (Honey) में एंटी-बैक्टीरियल (anti bacterial) गुण होते हैं। यदि आप दिन में 2-3 बार थोड़ा शहद जीभ पर लगाते हैं इससे आपको काफी राहत मिल सकती है।

  • नारियल तेल से ऑयल पुलिंग

सुबह खाली पेट 1 चम्मच नारियल तेल (coconut oil) मुंह में 5-10 मिनट तक घुमाएं। यह आपके मुँह में उपस्थित बैक्टीरिया (bacteria) को खत्म करता है और जलन कम करता है।

  • एलोवेरा जूस

अगर आप एलोवेरा जूस (aloe vera juice) पीते हैं इसका या जेल अपने मुँह में लगाते हैं तो यह अंदर की सूजन को कम करता और जलन बेहद कम हो जाती है।

  • बेकिंग सोडा का उपयोग

एक गिलास पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा (baking soda) मिलाकर कुल्ला करें। इससे मुंह का pH संतुलित संतुलित होता है और आपकी जलन की परेशानी कम होती है।

बर्निंग माउथ सिंड्रोम का घरेलू उपचार

अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो ये बर्निंग माउथ सिंड्रोम का घरेलू उपचार मदद कर सकते हैं:

  • संतुलित आहार लें जिसमें विटामिन B (vitamin B) और आयरन शामिल हो
  • कैफीन (caffeine) और अल्कोहल (alcohol) से दूर रहें 
  • दिनभर हाइड्रेटेड (hydrated) रहें
  • च्युइंग गम चबाएं (शुगर-फ्री) ताकि लार बनती रहे
  • नींद और मानसिक स्वास्थ्य (mental health) का ध्यान रखें

अगर जलन 1-2 हफ्तों से ज़्यादा बनी रहे या बहुत ज़्यादा बढ़ जाए, तो डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

और पढ़ें: ओपन पोर्स हटाने के उपाय: स्किन टाइप के हिसाब से सही तरीका कैसे चुनें?

निष्कर्ष 

मुंह में जलन होना आम है लेकिन यह नज़रअंदाज़ करने वाली समस्या नहीं है। इसके कारण हार्मोनल बदलाव, ज़्यादा मसालेदार या खट्टा खाना, एलर्जी, या ओरल इन्फेक्शन हो सकते हैं। जब आपका खानपान और लाइफस्टाइल सही होता तो आसान से मुंह में जलन के घरेलू उपाय अपनाकर आप इसे काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। 

अगर समय रहते ध्यान दिया जाए, तो यह समस्या जल्दी ठीक हो सकती है। अन्यथा, आप चिकित्सक की सलाह ले सकते हैं।

मुंह में जलन से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंह की जलन को ठीक करने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करना, हाइड्रेटेड रहना, और शहद या नारियल तेल का इस्तेमाल जैसे घरेलू उपाय मदगार होते हैं।

मसालेदार खाना बंद करें, ज्यादा पानी पिएं, और मुंह को ठंडा रखने के लिए दही या दूध का सेवन करें।

विटामिन B12 और फोलिक एसिड आपके मुंह के छाले रोकने में मदद करते हैं और ओरल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।

हमेशा हाइड्रेशन बनाए रखें, मुँह और दांतो की सफाई सुधारें, और खट्टे-मीठे फलों का संतुलित सेवन करें।

छाले आमतौर पर विटामिन B12, आयरन और फोलिक एसिड की कमी के कारण होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Read these next