Diet & Nutrition 1 MIN READ 6778 VIEWS November 12, 2022

क्यों है मूंगफली का तेल आपकी सेहत के लिए ज़रूरी?

मूंगफली का तेल

मूंगफली का तेल इसके पौधे के बीज अरचिस हाइपोगिया से मिलता है। दरअसल यह मूंगफली के पौधे के बीज से निकाला गया एक वनस्पति तेल है। मूंगफली तेल के फायदे मुख्य रूप से इसमें पाए जाने वाले विटामिन ई की वजह से भी होते हैं। विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट है जो मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जाना जाता है। मूंगफली तेल का उपयोग खाना पकाने और दवा बनाने में किया जाता है। 

ऐसा माना जाता है कि यह हृदय रोग और कोलेस्ट्रॉल को रोकने में मूंगफली का तेल बहुत सहायक होता है। मूंगफली का तेल ब्लड  वेसल्स के फैट को कम करने में मदद कर सकता है। वैसे मूंगफली के तेल को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप मूंगफली के तेल को डाइट में शामिल करते हैं तो आप डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही मूंगफली का ये तेल स्किन और बालों के लिए भी बहुत उपयोगी होता है। मूंगफली के तेल का सेवन आमतौर पर खाद्य पदार्थों में किया जाता है। भी हैं। 

मूंगफली तेल के प्रकार

मूंगफली का तेल विभिन्न प्रकारों में उपलब्ध होता है। यहाँ हम आपको इसके तीन प्रकार बता रहे हैं। 

  1. रिफाइंड मूंगफली का तेल जो रिफाइंड, ब्लीच्ड और बिना किसी महक के होता है। प्रोसेस होने के बाद इस तेल से एलर्जी नहीं हो सकती है और यह तेल मूंगफली से एलर्जी होने वाले लोगों के लिए सुरक्षित होता है।
  2. कोल्ड-प्रेस्ड मूंगफली का तेल जिसमें मूंगफली को कुचला जाता है और तेल को बाहर निकाल लिया जाता है। इसमें अधिक स्वाद होता है और ये पोषक तत्वों को बरकरार रखता है।
  3. गौर्मे मूंगफली का तेल जो आमतौर पर भुना हुआ होता है और इसका स्वाद तेज़ होता है | ये तेल मूंगफली के तेल का मिश्रण होता है। इस तेल को इसी के समान स्वाद वाले दूसरे तेल के साथ मिश्रित किया जाता है और इसका स्वाद नहीं बदलता I   

मूंगफली तेल के फायदे 

मूंगफली के तेल को लेकर हुई एक रिसर्च से ये पुष्टि होती है कि इसमें मौजूद फैटी एसिड शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीर में फैट को कम करने के लिए, कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कंट्रोल में रखने के लिए और अपनी त्वचा को बेहतर बनाए रखने के लिए मूंगफली का तेल बहुत लाभदायक माना जाता है। मूंगफली के तेल का उपयोग करना चाहिए। ये बहुत फायदेमंद होता है। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं कि मूंगफली के तेल में कितने गुण छिपे हैं और आपको इसका इस्तेमाल क्यों करना चाहिए। 

1. हृदय के लिए बेहतर 

मूंगफली का तेल हृदय के लिए बहुत लाभदायक होता है। मूंगफली के तेल से अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कम किए बिना खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। साथ ही मूंगफली के तेल में विटामिन ई होता है। यह विटामिन उन फ्री रेडिकल्स को रोक सकता है जो हृदय रोग के कारण बनते हैं। इसके अलावा मूंगफली के तेल में मौजूद गुण शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करते हैं और दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं। इसमें मौजूद मोनोअनसेचुरेटेड फैटी एसिड हार्ट को हेल्दी और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। 

2. डायबिटीज में लाभदायक 

मूंगफली का तेल डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होता है। मूंगफली के तेल में ओलिक एसिड होता है जो टाइप 2 वाली डाइबिटीज़ में इंसुलिन उत्पादन में सुधार करने में सहायक होता है। मूंगफली के तेल में मौजूद हाई डाइट भी टाइप 2 डाइबिटीज़ पर सूजन के नकारात्मक प्रभावों को बदल सकता है। मूंगफली के तेल में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड भी होता है। ये स्वस्थ फैट है।

एक रिसर्च के अनुसार ये फैटी एसिड ब्लड शुगर लेवल में सुधार कर सकते हैं, इंसुलिन का इलाज कर सकते हैं और इंसुलिन की सेकरेशन कैपेसिटी को बढ़ा सकते हैं। यही कारण है कि आप मूंगफली के तेल को अपनी डाइट में शामिल करके अपनी डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। 

3. त्वचा के लिए लाभदायक 

गर्मियों के मौसम में स्किन कभी कभी खराब होने लगती है। मूंगफली के तेल में विटामिन ई होता है जो स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। विटामिन ई एटोपिक जिल्द की सूजन में सुधार कर सकता है। गर्मी में स्किन रेड और ड्राई हो जाती है और उसमें खुजली भी होने लगती है। ऐसे में मूंगफली का तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा की इन समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। आप अपने चेहरे और अन्य प्रभावित जगहों पर तेल लगा सकते हैं। 

4. दर्द में फायदा 

मूंगफली का तेल जोड़ों के दर्द की समस्या में भी बहुत फायदा करता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो मूंगफली के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एसट्रिंजेंट जोड़ों के दर्द के लिए बहुत कारामद हो सकते हैं। मूंगफली के तेल से स्किन पर अच्छी तरह मालिश की जाती है। हालांकि इस तेल का उपयोग करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर करनी चाहिए। 

5. कैंसर में भी लाभदायक 

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में भी मूंगफली का तेल फायदेमंद हो सकता है। मूंगफली के तेल में फाइटोस्टेरॉल होते हैं। ये कंपाउंड अपने संभावित कैंसर विरोधी गुणों के लिए पहचाने जाते हैं। ये यौगिक प्रोस्टेट और कोलन के कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं। एक रिसर्च के अनुसार मूंगफली तेल स्तन कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है। ये कंपाउंड फेफड़े, पेट और ओवरी के कैंसर को रोक सकते हैं। मूंगफली का तेल एक प्राकृतिक टॉनिक के रूप में कार्य कर सकता है और इम्युनिटी लेवल को बढ़ा सकता है। 

6. बालों के लिए लाभदायक 

अगर आपको बालों को लेकर कोई परेशानी हो रही है तो मूंगफली तेल का इस्तेमाल शुरू कर दीजिये। मूंगफली के तेल में कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो दो मुंहे बालों को रोक सकते हैं और आपके बालों को कमजोर होने से बचा सकते हैं। असल में मूंगफली में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो बालों के विकास के लिए फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि विटामिन ई बालों में प्रोटीन के नुकसान को कम कर सकता है और इसे घना बना सकता है।

इसके अलावा ये तेल स्कैल्प सोरायसिस के इलाज में भी मदद कर सकता है। विटामिन ई त्वचा और स्कैल्प सहित सोरायसिस के उपचार में मदद कर सकता है। मूंगफली के तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट डैंड्रफ का इलाज भी कर सकते हैं। 

7. वजन कम करने में सहायक 

मूंगफली का तेल वजन कम करने और ओबेसिटी से छुटकारा दिलाने में भी फायदेमंद होता है। इसको इस्तेमाल करने से शरीर में अतिरिक्त फैट जमा नहीं हो पाता और मेटाबोलिज्म ठीक रहता है। इसलिए मूंगफली के तेल का इस्तेमाल वज़न कम करने के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

8. उम्र बढ़ने के संकेत में कमी 

हालाँकि कोई ऐसी ऑथेंटिक रिसर्च नहीं है जिससे ये पता चले कि मूंगफली का तेल उम्र बढ़ने के संकेतों में कमी कर सकता है। वैसे कुछ शोध बताते हैं कि इस तेल में मौजूद विटामिन ई इसमें मदद कर सकता है। अधिकांश ओवर-द-काउंटर एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स में विटामिन ई एक महत्वपूर्ण इंग्रेडिएंट है। विटामिन ई ऑक्सीडेटिव तनाव में भी लाभकारी होता है। मूंगफली के तेल को शरीर में मलने से भी लाभ हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन ई फ्री रेडिकल्स से लड़ सकता है और झुर्रियों और महीन रिंकल्स जैसे उम्र बढ़ने के संकेतों को कम कर सकता है। 

कन्क्लूज़न 

तो आप भी जान गए मूंगफली तेल के फायदे। आप मूंगफली तेल को इस्तेमाल करके बहुत लाभ उठा सकते हैं। मूंगफली के तेल का उपयोग विभिन्न तरीकों से भी कर सकते हैं। आप इससे खाना पका सकते हैं। हालाँकि खाना पकाने के लिए नियमित रूप से मूंगफली के तेल का उपयोग करना बहुत अच्छा विचार नहीं हो सकता है। साथ में आप एक और हेल्दी विकल्प चुन सकते हैं। जैसे जैतून का तेल। एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल एक बेहतर विकल्प हो सकता है। 

वैसे अगर आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्ट फीडिंग करा रही हैं तो सामान्य मात्रा में मूंगफली के तेल का सेवन कर सकती हैं। लेकिन इसके लिए आप डॉक्टर से परामर्श ज़रूर करिये। इसके अलावा अगर आपको मूंगफली, सोयाबीन और अन्य फैबेसी प्लांट से एलर्जी है तो इनके तेलों का उपयोग ना करिये। मूंगफली से एलर्जी वाले लोगों को इसके तेल से भी एलर्जी हो सकती है। इस एलर्जी के लक्षणों में पित्ती यानी त्वचा पर गोल लाल चकत्ते, गैस्ट्रोइंटेस्टिनल, अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में रिएक्शंस और अनफिलैक्सिस आदि शामिल हो सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को बिना डॉक्टर से बात किये इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। हालाँकि इससे डरने या घबराने जैसी कोई बात नहीं है। मगर एहतियात तो करनी पड़ेगी। स्वस्थ रहिये और अपना ध्यान रखिये।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next