Diet & Nutrition 1 MIN READ 4647 VIEWS August 31, 2022

जानिए हैल्दी भेलपुरी बनाने की विधि

हैल्दी भेलपुरी बनाने की विधि

आपने भेल पुरी तो ज़रूर खाई होगी। लीजिये, आपके तो नाम सुनते ही मुँह में पानी आ गया। पूरी बात तो सुन लीजिये। अरे भाई, ये हैल्दी भेलपुरी बनाने की विधि है। इसको खाकर आप खुद ही कहेंगे कि ये तो पहले वाली से ज़्यादा बेहतर और मज़ेदार है। इसके स्वाद में नमकीन, मसालेदार, खट्टा, तीखा और कुछ कुछ मीठा सभी कुछ है। अगर आप अपना वजन कंट्रोल कर रहे हैं, डाइटिंग कर रहे हैं और हल्की सी भूख को शांत करना चाहते हैं तो आपके लिए भेलपुरी एक हैल्दी स्नैक्स रेसिपी है। भेलपूरी फटाफट तैयार की जा सकती है। इसको बनाने में बेहद कम समय लगता है। इसमें सभी आवश्यक नुट्रिएंट्स की मात्रा शामिल होती है। 

भेल पुरी मुरमुरा, सेव, पापड़ी, मूंगफली के दाने, खीरा और सब्ज़ियां जैसे प्याज, टमाटर, आलू, कच्चे आम, हरी मिर्च, नीम्बू , काली मिर्च का पाउडर, कभी-कभी अंकुरित मूंग, मसाले तथा चाट मसाला आदि मिला कर बनाई जाती है। फिर इसमें मिलाई जाती हैं स्वादिष्ट हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी और लहसुन की चटनी। इसको सजाने के लिए आप अपने अंदाज़ के अनुसार या आपने जितनी क्वांटिटी में भेलपूरी बनाई है, हरा धनिया और अनार के दाने इसके ऊपर से डाल सकते हैं। इन चीज़ों को आप अपने ज़ायके के अनुसार कम या ज़्यादा भी कर सकते हैं।  

भेलपूरी बनाने की विधि 

भेलपूरी एक किस्म की चाट है। ये खाने में मज़ेदार भी है । साथ ही शाम और सुबह के नाश्ते का हल्का वाला स्नैक भी है। मुंबई में इसको खाने का प्रचलन बहुत ज़्यादा है। वहां इसके बहुत अच्छे अच्छे ज्वाइंट्स भी मिलते हैं और इसको बेचते हुए थोड़ी थोड़ी दूर पर रेहड़ी वाले भी मिल जाते हैं। भेलपुरी बनाने की विधि काफी आसान है। इसको बनाने के लिए 

1. सबसे पहले आप एक बड़े प्याले में अपने खाने या जितने खाने वाले हैं उनके हिसाब से मुरमुरे यानी लाई या उसको कहीं कहीं लइया भी कहते हैं उसे लेकर इसमें 2 से 3 छोटे चम्मच महीन कटे हुए खीरे डालें।  

2. उसके बाद उबले हुए आलू के महीन महीन टुकड़े काट कर इसी में मिला दें, फिर महीन महीन कटा हुआ 2 से 3 छोटा चम्मच टमाटर और अपने अंदाज़े से थोड़ी मूंगफली के दाने डाल दीजिये। 

3. इसके बाद आप इसमें चार से पांच पापड़ी तोड़कर डाल दीजिये और उसके बाद इसके ऊपर थोड़े बारीक सेव, थोड़ी सी बारीक कटी हुई हरी मिर्च और ज़रा सा या अपने स्वाद के अनुसार चाट मसाला डाल दीजिये।

4. अब इसमें आप थोड़ी मात्रा में हरा धनिये की चटनी और मीठी चटनी डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये। आप चाहें तो इसको थोड़ा चटपटा बनाने के लिए लहसुन मिर्च की चटनी भी मिला सकते हैं। 

5. अब इसे सजाने के लिए थोड़ी सी हरी धनिया की पत्तियां और अनार भी आप इसके ऊपर डाल सकते हैं। 

तो लीजिये हो गई आपकी भेलपूरी चाट तैयार। आप चाहें तो इसे अपने मेहमानों को सर्व करिये या फिर परिवार के साथ मिल कर इसके ज़ायके का मज़ा लीजिये। देखा आपने भेलपुरी बनाने का तरीका। आसान लगा ना आपको। तो फिर देर किस बात की, इनमें से लगभग हर चीज़ आपके किचेन में मौजूद है। एक बार बना के देखिये, पहले खुद खाइये और अगर आपको अच्छी लगे तो सबको खिलाइये।  

हैल्दी भेलपुरी के फायदे 

अगर आप कोई भी हैल्दी चीज़ खा रहे हैं तो उसका कुछ ना कुछ फायदा तो ज़रूर होता है। इसी तरह हैल्दी भेलपुरी खाने के भी कुछ लाभ हैं। क्या ये भेलपुरी रेसेपी वाकई हैल्दी है, मगर क्यों और अगर ये हैल्दी है तो इसको खाने से आपको क्या क्या फायदे हो सकते हैं आइये आपको बताते हैं।  

दरअसल भेलपुरी अपने कुरकुरे स्वाद और जायके के लिए जानी जाती है। जी हाँ ये भारतीय घरों में सबसे पसंदीदा स्नैकिंग विकल्प है। शाम के स्नैक्स में काफी लोग अपनी हलकी भूख को मिटाने के लिए भेलपुरी खाना पसंद करते हैं। 

भेलपूरी फाइबर से भरपूर होती है। यह फाइबर शरीर में मिउकस और अतिरिक्त फैट की मात्रा को कम करके कब्ज का इलाज करने में भी सहायता करता है, जिससे किसी को भी फेकल में आसानी होती है। इसलिए इसके खाने से आपके वज़न बढ़ने का कोई चांस नहीं है। 

मुरमुरे भी एक बेहतर डाईजेस्टिव स्टीमुलेंट है क्योंकि यह फ़ूड पार्टिकल्स को तोड़ने और डाईजेस्टिव जूसेज को बनाने और उन्हें बढ़ाने में मदद करते हैं। हालाँकि आप किस किस मात्रा में सारी चीज़ें मिक्स कर रहे हैं, ये इस पर भी बहुत निर्भर करता है। 

मुरमुरे खाने के और भी कई लाभ हैं। ये इम्यून सिस्टम को मज़बूत करते हैं और साथ ही आपकी स्किन की बनावट मतलब टेक्सचर में भी सुधार करते हैं।

भेलपुरी में ज़ायके को बढ़ाने के लिए मिलाई गई कच्ची प्याज विटामिन सी और इम्युनिटी को बनाने वाले विटामिन का एक बहुत ही मूल्यवान स्रोत है। इसके अलावा यह कच्ची प्याज़ व्हाइट ब्लड सेल्स बनाने में भी मदद करती है जो कि बीमारी के खिलाफ आपकी रक्षा करने के लिए एक दीवार की तरह काम करते हैं। 

कॉनक्लुज़न

हमारे आपके घर में भेलपुरी लगभग रोज़ ही बनती है। हम आप रोज़ ही उसका स्वाद लेते हैं। आपने भेलपुरी बनाने का तरीका देखा। बहुत आसान है इसको बनाना। बस जो जो चीज़ इसको बनाने के लिए चाहिए वो आपके किचन में मौजूद होनी चाहिए। इसको खाने से ना ही आपका वज़न बढ़ता है और ना ही आपको कोई दुशवारी होती है, हाँ इसको खाने में जो मज़ा आता है सो अलग। एक हलकी फुल्की स्नैक्स है भेलपुरी। जो जो इंग्रेडिएंट्स आप इसमें मिलाते हैं वो लगभग सभी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next