अपने बालों में कंघी करना, अपना चेहरा धोना, अपने दाँत ब्रश करना – यह सब बहुत ही जरूरी है क्यूंकि यह हमारे डेली रूटीन का हिस्सा है । लेकिन क्या आप दांतों की सफाई करने का सही तरीका इस्तेमाल कर रहे हैं? अपने दांतों को साफ करने और अपनी मुस्कान को स्वस्थ रखने के लिए इन टिप्स जरूर अपनायें । ये दाँत खाने से लेकर ग्रीटिंग मुस्कान तक, आपके डेली लाइफ में बहुत ही जरूरी हैं । इन दाँतो को ब्रश करने के टिप्स के साथ उनकी देखभाल करें।
दांतों की सफाई करने का सही तरीका
ब्रश करने से दाँतो पर और मसूड़ों के आसपास लगातार बनने वाले प्लाक और बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिलती है। जब नियमित रूप से नहीं हटाया जाता है, तो प्लाक कैविटी, दाँतो की सड़न और यहां तक कि पीरियडेंटल बीमारी का कारण बन सकता है। एक सही ब्रशिंग तरीके से हम अपने दाँतों को इनसब परेशानियों से बचा सकते हैं। उसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1: अपने दाँतो की बाहरी हिस्से से शुरू करें। धीरे से ऊपर और फिर निचले दांतों को ब्रश करें।ऐसा करने में पूरा समय लें।
2: अपने ब्रश को थोड़ा बेंड करें जिससे वह 45 डिग्री का कोण बन जाये फिर अपने गमलाइन के तरफ ब्रश करें। इससे यह फायदा होगा की जो भी बचा हुआ खाना आपके दाँतो के बीच फँसा होगा, वह भी आसानी से निकल जायेगा।
3: अब बारी आती है दाँतो के अंदर के हिस्से की, उसके लिए फिरसे आपको अपने ब्रश को 45 डिग्री तक झुकाना है और धीरे-धीरे सफाई करनी है। चूँकि, भीतर का हिस्सा हमें दिखाई नहीं देता इसलिए हम उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। लेकिन अगर आप उस हिस्से की देखभाल नहीं करते हैं तो आपको दाँत से जुड़े कई परेशानियों का सामना करना होगा।
4: आखिर में, हमें अपने चबाने वाले दांतों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको बस अपने ब्रश के स्ट्रोक्स से धीरे-धीरे दांतों की सफाई करनी है क्योंकि अक्सर खाना हमारे इन्हीं दांतों में फँसा रहता है।
5: दाँतो के अलावा, बैक्टीरिया हमारे जीभ पर भी होते हैं। यह जरूरी है की ब्रश करने के बाद हम होने जीभ की भी सफाई जरूर करें। जीभ पर रहने वाले बैक्टीरिया, हमारी साँस को बदबूदार बना देते हैं इसलिए दांतों की सफाई के साथ जीभ को भी साफ़ रखें।
बेहतर टूथब्रशिंग के लिए टिप्स
कई बार लोगों के मन में सवाल आते हैं कि कौन सा ब्रश इस्तेमाल करना चाहिए या फिर किस टूथपेस्ट से दांतों की सफाई करें। यहाँ हम उन सभी पहलुओं पर ध्यान देंगे जो कि दाँतो की सफाई के लिए जरूरी है।
1. ब्रशिंग टाइम -अपने दांतों को हर दिन दो बार, दो मिनट तक ब्रश करें। इसके लिए आप टाइमर या स्टॉपवॉच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपको पता चले की आप ब्रशिंग में सही समय दे रहे हैं या नहीं।
2. टूथब्रश-अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन (एडीए) की मानें तो हमारे लिए सबसे बेहतर, सॉफ्ट वाले टूथब्रश हैं। छोटे टूथब्रश मुंह के सभी कोने में पहुँच कर अच्छी सफाई कर सकते हैं । एक इलेक्ट्रिक टूथब्रश उन लोगों के लिए दाँत साफ़ करना का आसान तरीका है, जिन्हें ब्रशिंग टेक्निक समझ नहीं आती।
3. टूथपेस्ट– कैविटी से लड़ने और दांतों को सफेद करने से लेकर आपकी सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, मार्केट में हर तरह के टूथपेस्ट मौजूद हैं ।अगर आप फिर भी सही टूथपेस्ट नहीं चुन पा रहे हैं तो अपने डेंटिस्ट से जरूर सलाह लें।
4. ओवरब्रशिंग– कई बार लोगों को लगता है कि बेहतर सफाई के लिए ब्रश को जोर से घिसना या फिर लम्बे समय तक ब्रश करना फायदेमंद होगा। लेकिन यह केवल मिथ्य है, लम्बे समय तक ब्रश करने से आपके दाँतो में सेंस्टिविटी जैसी परेशानी हो सकती है।
5. टूथब्रश बदलना– अपने टूथब्रश को हर तीन से चार महीने में बदलें या जब वह खराब होने लगे। किसी भी बीमारी के बाद दोबारा इन्फेक्शन से बचने के लिए अपना टूथब्रश बदलें।
कन्क्लूज़न
कोई भी दाँत की बीमारी या उससे होने वाली परेशानियों को नहीं चाहता। ऐसे में यह जरूरी है की आप अपने दाँतो का ख्याल अच्छे से रखें। अपने दांतों की सफाई रोज करें और ज्यादा मीठे का प्रयोग भी न करें। समय-समय पर, रेग्युलर चेकअप के लिए डेंटिस्ट से जरूर मिलें।
