

जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले लोगों को उचित आहार का सेवन करना चाहिए, जिससे आप स्वयं को पुरे दिन एनर्जेटिक बनाये रख सके और धूमधाम इस त्यौहार का आनंद उठा पाएं। जन्माष्टमी का व्रत कई लोगों द्वारा रखा जाता है। बहुत से लोग इस दौरान सही आहार नहीं ले पाते है जिस वजह से उनकी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। यदि आप भी इस वर्ष जन्माष्टमी का व्रत रख रहे है तो अपने खानपान का विशेष ध्यान रखे। आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए जो आपको दिनभर ऊर्जा प्रदान करें। फलों से लेकर व्रत की टेस्टी चीजें अपने आहार में शामिल कर सकते है। यदि आप अभी भी सोच रहे हैं के जन्माष्टमी के व्रत में क्या खाना चाहिए तो आगे पढ़ें |
जन्माष्टमी के व्रत में क्या खाएं
आइये जानते है व्रत के कुछ स्पेशल व्यंजन जो स्वादिष्ट होने के साथ ही आपको पोषक तत्व भी प्रदान करेंगे।
1. कुट्टू की खिचड़ी
यह एक प्रकार का अनाज है जिसके दाने हल्के भूरे रंग के, हरे रंग के होते हैं। कुट्टू की खिचड़ी पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी है। इसे आलू और अन्य मसालों के साथ बनाया जाता है। आप इसे उपवास के दिनों में बनाकर खा सकते है। कुट्टू की रोटी या कुट्टू की पूरी भी बनाई जा सकती है।
2. मखाने
आप मखाने की खीर बनाकर खा सकते है। यह भी व्रत में खाने के लिए उत्तम होती है। मखाने में लौह, कैल्शियम और फास्फोरस उच्च मात्रा में होते है। जिससे आपके शरीर को जरुरी पोषक तत्व प्राप्त होते है और इससे आपका पेट भी भरा रहता है। यह खाने में भी स्वादिष्ट लगती है। इसमें चीनी की मात्रा आप अपनी आवश्यकता अनुसार डाल सकते है।
3. फल
फलों का सेवन करना पुरे वर्ष लाभदायक होता है। फलों से आपको जरुरी ऊर्जा मिलती है। व्रत में फल खाये जा सकते है। आप चाहे तो अपने पसंद के फ्रूट्स से फ्रूट चाट भी बनाकर खा सकते है। फलों में आप मौसमी फल खाएं या आपके पसंद के फल का चुनाव कर सकते है।
4. साबूदाना
साबूदाना उपवास के दौरान एक पसंदीदा व्रत का खाना है। जिसे व्रत में अधिकतर लोगों द्वारा खाया जाता है। इसमें कार्ब्स या स्टार्च भरपूर होता है जो हमें ऊर्जा से भरने में मदद करता है। आप साबूदाना की खीर, साबूदाना की खिचड़ी, साबूदाना के पापड़ और भी बहुत कुछ बना सकते हैं।
5. दूध
दूध का भी व्रत में सेवन कर सकते है और इसे कई रूपों के साथ प्रयोग कर सकते हैं। मिल्कशेक बनाकर पी सकते है यह टेस्टी भी होते है और आपको हाइड्रेटेड भी होते है केले, स्ट्रॉबेरी, खरबूजे जैसे फलों से बने मिल्कशेक आजमा सकते हैं।
6. दही
दही का प्रयोग करके फ्रूट्स के साथ ट्राई कर सकते है। इसमें नाशपाती, सेब और अंगूर काटकर मिलाएं और इसका लुत्फ़ उठायें। इसमें एक चम्मच शहद डालें यह इसके स्वाद को दोगुना कर देगा।
7. सिंघारे के आटे का समोसा
चाय के साथ इस नाश्ते को ट्राई कर सकते है। इसे उपवास सामग्री जैसे सिंघारे के आटे, सेंधा नमक और मसाले से बना सकते है। धनिये की चटनी के साथ इसे खाने का मजा लें।
8. सूखे मेवे
आप सूखे मेवों को भी अपने व्रत के खाने में शामिल कर सकते है जैसे : किशमिश, खजूर, अखरोट, बादाम सभी अच्छे विकल्प हैं। इन्हें ज्यादा मात्रा में ना खाएं।
9. आलू
व्रत में आलू एक बेहतरीन आहार है क्योंकि इसे कई तरह से पकाया जा सकता है जैसे: आलू कढ़ी, आलू की सब्जी, खट्टे मीठे आलू, आलू मूंगफली के दाने यह उपवास करने वालों के लिए एकदम सही है।
10. नारियल
नारियल का आटा, नारियल और नारियल का दूध आपके उपवास की अच्छी सामग्री हो सकती हैं। नारियल का उपयोग विभिन्न व्यंजन, मिठाइयाँ बनाने में किया जा सकता है। नारियल के आटे से पैनकेक बना सकते है, नारियल के दूध की खीर बना सकते है।
11. केला अखरोट लस्सी
यह बहुत ही टेस्टी और पौष्टिक पेय है जो आपको दिन भर ऊर्जावान बनाए रखेगी। केला, दही, अखरोट और शहद या चीनी से इसे बना सकते है।
कन्क्लूज़न
जन्माष्टमी के व्रत में क्या खानाचाहिए – यह आपने जाना। ऊपर बताई गई व्रत की सामग्री से आपका व्रत का खाना स्वादिष्ट और सेहतमंद दोनों बन सकता है।
Thx it’s helpful for me