Diet & Nutrition 1 MIN READ 10 VIEWS February 1, 2026

करेला जूस के फायदे: रोज़ पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं?

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

करेला जूस के फायदे

करेला सुनते ही ज़्यादातर लोग इसके कड़वे स्वाद से दूरी बना लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों ही इसे सेहत का पावरहाउस मानते हैं। खासतौर पर करेले का जूस, जो भले ही पीने में कड़वा हो, लेकिन रोज़ाना सेवन करने पर शरीर के अंदर ऐसे बदलाव लाता है जो दिखने और महसूस होने लगते हैं। 

करेले के फायदों में ब्लड शुगर कंट्रोल से लेकर वजन घटाने, पाचन सुधारने और त्वचा को साफ करने तक सब शामिल हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि करेले के जूस के फायदे क्या हैं और रोज़ पीने से शरीर पर इसका क्या असर पड़ता है।

करेले का जूस क्यों माना जाता है सुपरफूड?

करेला विटामिन A, C, आयरन, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसे रक्तशोधक यानी खून को साफ करने वाला माना गया है। जब इसे जूस के रूप में लिया जाता है, तो इसके पोषक तत्व शरीर में जल्दी अवशोषित हो जाते हैं।

करेले के जूस के फायदे 

करेले का सेवन आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनता है। यदि आप इसके जूस का प्रतिदिन सेवन करते हैं तो आपको निम्नलिखित फायदे मिलते हैं: 

ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है

करेला खासतौर पर डायबिटीज़ के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोलिपेप्टाइड-पी और चारेंटिन तत्व ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं। रोज़ सुबह खाली पेट इसका जूस पीने से इंसुलिन की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो करेले का जूस आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

इसके फायदे:

  • मेटाबॉलिज़्म को तेज़ करता है
  • फैट स्टोरेज को कम करता है
  • लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है
  • पाचन तंत्र को करता है मजबूत

करेले का जूस पाचन एंज़ाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे आपको: 

  • कब्ज की समस्या से निजात मिलता है
  • गैस और एसिडिटी में राहत मिलती है
  • लीवर की सफाई होती है

त्वचा साफ और चमकदार बनती है

करेले में आपके खून को साफ करने वाला गुण होता है जिसका त्वचा पर भी असर दिखाता है। इसके नियमित सेवन से:

  • पिंपल्स और एक्ने कम होते हैं
  • त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है 
  • दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के होते हैं

यही वजह है कि आयुर्वेद में करेले के जूस के फायदे त्वचा रोगों में भी बताए गए हैं।

इम्यूनिटी मजबूत होती है

करेले में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। जैसे बदलते मौसम में बीमार पड़ने की संभावना ज़्यादा होती है, परन्तु इसका सेवन यह संभावना कम करने में सहायक होता है और आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है।   

करेले का जूस ठंडा होता है या गरम?

यह सवाल बहुत लोगों के मन में रहता है कि करेले का जूस ठंडा होता है या गरम? आयुर्वेद के अनुसार, करेले का जूस ठंडी तासीर का होता है।  इसका मतलब:

  • यह शरीर की गर्मी को शांत करता है
  • पित्त दोष को संतुलित करता है
  • गर्मी, मुंह के छाले और जलन जैसी समस्याओं में राहत देता है

अब यदि आप सोच रहे हैं कि करेले का जूस कितने दिन पीना चाहिए तो आपको बता दें कि इसके सप्ताह में एक ही दिन पिएं। साथ ही इसका मात्रा का ध्यान रखें जो कि 15-20 ml ही होनी चाइये, इससे ज़्यादा मात्रा आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। 

Read More: Pomegranate Juice Benefits for Hair, Skin and Heart – All in One Glass

करेले का जूस पीते समय रखें ये सावधानियां

हालांकि करेले के जूस के फायदे बहुत हैं, लेकिन कुछ बातों का ध्यान फिर भी रखना ज़रूरी है:

  • खाली पेट ही पिएं
  • बहुत ज़्यादा मात्रा न लें
  • गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह लें
  • लो ब्लड शुगर वालों को सावधानी बरतनी चाहिए

करेले का जूस बनाने की विधि

करेले के जूस के अनेकों फायदे हैं और इसका पूर्ण लाभ लेने के लिए इसे सही तरीके से बनाना अति आवश्यक है। करेले का जूस बनाने की विधि इस प्रकार है:  

  • 1-2 ताज़े करेले लें
  • बीज निकालकर काट लें
  • थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें
  • छानकर तुरंत सेवन करें

स्वाद बेहतर करने के लिए थोड़ा नींबू का रस मिलाया जा सकता है।

निष्कर्ष

कड़वा होने के बावजूद, करेले का जूस सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। प्राचीन समय से लोग इसका सेवन करते आ रहे हैं। अगर सही मात्रा और सही समय पर लिया जाए, तो करेला जूस के फायदे आपके शरीर में अंदर से सकारात्मक बदलाव लाते हैं चाहे वो शुगर कंट्रोल हो, वजन घटाना हो या त्वचा की चमक।

अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी सेहत सुधारना चाहते हैं, तो करेले का जूस अपनी दिनचर्या में ज़रूर शामिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next