Hindi 0 MIN READ 6621 VIEWS April 13, 2023

लू लगने के घरेलू उपचार क्या हैं?

लू लगने के लक्षण

लू लगना गर्मियों में एक आम समस्या है और यह खासकर तब होती है जब तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है। यह समस्या हमारे शरीर पर गंभीर प्रभाव डालती है क्योंकि इसकी वजह से हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ हम लू लगने के घरेलू उपचार, लक्षण और कारण पर विस्तृत रूप में जानकारी देंगे। हमारे लिए स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए यह जानना ज़रूरी है कि लू लगने पर तुरंत क्या करना चाहिए।

लू लगने के लक्षण

लू लगने के लक्षण विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं। यहाँ कुछ प्रमुख लक्षण दिए गए हैं:

  • तेज धड़कन: लू लगने से व्यक्ति की दिल की धड़कन तेज हो जाती है
  • सिरदर्द: हीट स्ट्रोक के कारण तीव्र सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है
  • उल्टी और मितली: उल्टी और मितली की समस्या हो सकती है
  • चक्कर आना: चक्कर आ सकते हैं और बेहोशी भी हो सकती है
  • रात्रि लक्षण: किसी व्यक्ति को रात के दौरान अत्यधिक पसीना, त्वचा का लाल या गर्म होना और त्वचा में सूखापन जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है
  • मांसपेशियों में कमजोरी: मांसपेशियों में कमजोरी और ऐंठन हो सकती है।

लू लगने के कारण

अधिक गर्मी के संपर्क में आने से लोगों को लू का सामना करना पड़ सकता है। लू लगने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:

  • उच्च तापमान: अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आने से शरीर की तापमान संतुलन प्रणाली बिगड़ जाती है।
  • निर्जलीकरण: पर्याप्त पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।
  • शारीरिक श्रम: गर्मी में शारीरिक श्रम करने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। अत: अधिक शारीरिक कार्य के दौरान कुछ समय के लिए आराम करना चाहिए।
  • वातावरण: नमी और हवा की कमी वाले क्षेत्र में रहने से लू लगने की संभावना अधिक होती है।

लू लगने के घरेलू उपचार

लू लगने पर तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है इसलिए लू लगने के लक्षण व उपचार जानना जरूरी हो जाता है। यहाँ कुछ लू लगने के घरेलू उपचार दिए गए हैं जो राहत दिला सकते हैं:

  • प्याज का रस: प्याज का रस शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है। इसे माथे पर लगाने से राहत मिलती है।
  • छाछ: ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता कि लू लगने पर क्या पीना चाहिए। छाछ पीना लू से बचने के लिए एक प्रभावी उपाय है। यह शरीर को ठंडा रखता है और ऊर्जा प्रदान करता है।
  • नारियल पानी: नारियल पानी पीने से शरीर को तरल पदार्थ मिलते हैं और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है।
  • नींबू पानी: नींबू पानी में नमक और चीनी मिलाकर पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और ताजगी मिलती है।
  • तुलसी के पत्ते: तुलसी के पत्तों का रस पीने से शरीर की गर्मी कम होती है और लू से राहत मिलती है।
  • कच्चे आम का पना: कच्चे आम का पना पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू के लक्षण में सुधार होता है।

लू से बचाव के उपाय

लू लगने के लक्षण और उपाय आपस में जुड़े हुए हैं। लू से बचाव के उपायों को अपनाकर हम न केवल अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि गर्मियों के तीव्र तापमान से होने वाले नुकसान से भी सुरक्षित रह सकते हैं। लू से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाए जा सकते हैं:

  • पर्याप्त पानी पिएं: दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से हमारा शरीर हाइड्रेटेड रहता है|
  • धूप से बचें: दोपहर के समय धूप से बचें और छायादार स्थान पर रहें। इसके अलावा, गर्मी से अत्यधिक संपर्क से बचने का प्रयास करें।
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें: हल्के और ढीले कपड़े पहनें जो शरीर को ठंडा रखें।
  • नियमित ब्रेक लें: अगर आप बाहर काम कर रहे हैं, तो नियमित अंतराल पर ब्रेक लें और छाया में आराम करें।
  • नारियल पानी और छांछ पिएं: नारियल पानी, छांछ और जूस जैसे पेय हमारे शरीर को तरोताजा रखते हैं और ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।

निष्कर्ष

गर्मियों के मौसम में लू लगने का खतरा अधिक होता है, लेकिन लू लगने के घरेलू उपचार की सही जानकारी और सतर्कता से इससे बचा जा सकता है। लू लगने की समस्या का घरेलू उपचार आसान और प्रभावी हो सकता है लेकिन यह तभी मुमकिन है जब उन्हें सही तरीके से अपनाया जाए। उपरोक्त दिये गये लू लगने के उपचार, लक्षणों का पालन करके आप खुद को और अपने परिवार को लू से बचा सकते हैं लेकिन आपको यह जानना भी ज़रूरी है कि घरेलू उपचार केवल तब तक ही प्रभावी होते हैं जब समस्या हल्की हो और अधिक गंभीर स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना अनिवार्य होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next