

अजमोद के फायदे की बात की जाये तो इसमें कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम व आयरन जैसे मूल तत्व पाए जाते हैं। इनके अलावा इसमें विटामिन ए, सी, ई, बी-6, बी-9 और विटामिन-के के अतिरिक्त कई और नुट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। ये सभी नुट्रिएंट्स आपकी हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इन गुणों के अलावा अजमोद में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जो हैं , एंथेल्मिंटिक मतलब परजीवी को नष्ट करने वाला, एंटीस्पास्मोडिक जिससे मांसपेशियों का दर्द ठीक होता है, कार्मिनेटिव जिससे गैस की समस्या से राहत मिलती है, ड्यूरेटिक जिससे पेशाब ठीक होता है, लैक्सेटिव और सेडेटिव स्टीमुलेंट जिससे दिमाग को शांति मिलती है। यही कारण है कि अजमोद सेहत के लिए बहुत उपयोगी होता है। अजमोद त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
अजमोद के के फायदे
हरी धनिया की तरह दिखने वाले अजमोद के सेवन से आपकी हेल्थ को बहुत फायदा होता है। इसके लाभ अनेक हैं। इसका सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। शरीर के जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। अजमोद ब्लड प्रेशर और यूरिन संबंधी परेशानियों को भी कम करने में सहायक होता है। इसका एक बहुत बड़ा फायदा है कि इसके सेवन से कैंसर जैसे अबूझ मर्ज़ में राहत मिलती है। ये कैंसर के फैलने में रेजिस्टेंस पैदा करता करता है। अजमोद में पाए जाने वाले नुट्रिएंट्स आपकी आंखों की हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आइये अब अजमोद के कुछ खास फायदों के बारे में विस्तार से बात करते हैं।
1. ब्लड शुगर लेवल को करे नियंत्रित
अजमोद और इससे बना एसेंशियल आयल मिरिस्टिसिन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये मिरिस्टिसिन ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में आपकी मदद कर सकता है। यह इंसुलिन रेसिस्टेन्स और सूजन को भी कम कर सकता है। दरअसल अजमोद के बीज में कुछ ऐसे तत्व उपस्थित होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने की क्षमता रखते हैं। इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि अजमोद का उपयोग डायबिटीज की समस्या से छुटकारा दिलाने या उसको नियंत्रित करने में सहायक साबित हो सकता है।
2. आंखों की सुरक्षा में सहायक
अजमोद के फायदे आँखों के लिए भी होते हैं। अजमोद में विटामिन ए पाया जाता है। ये एक ऐसा नुट्रिएंट्स है जो आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा अजमोद में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे कैरोटीन भी होते हैं जो आंखों को प्रोटेक्ट करने में मदद करते हैं। ये पिग्मेंटेड एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकते हैं और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वे मैकुलर डीजेनेरशन और मोतियाबिंद के खतरे को भी कम करते हैं।
3. एंटी-बैक्टेरियल गुणों से भरपूर
अजमोद का उपयोग कीटाणुओं से लड़ने के लिए किया जाता रहा है। अजमोद के एसेंशियल आयल में एंटी-बैक्टेरियल और एंटिफंगल जैसे दोनों ही गुण पाए जाते हैं। यह स्टैफिलोकोकस ऑरियस और लिस्टेरिया मोनोसाइटोजेन्स जैसे बैक्टीरिया को बढ़ने से रोक सकता है। यह फंगी पेनिसिलियम ओक्रोक्लोरोन और ट्राइकोडर्मा विराइड से भी आपको प्रोटेक्ट कर सकता है।
4. इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक
अजमोद में फ्लेवोनोइड्स सहित कई एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड्स होते हैं। एपिजेनिन शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। अजमोद में विटामिन सी भी होता है। इसमें पाए जाने वाले नुट्रिएंट्स एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं। यही वजह है कि अजमोद को आप प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिए उपयोग में ला सकते हैं।
5. डाइजेशन में सहायक
असल में बहुत समय से अजमोद का उपयोग डाइजेशन और गैस्ट्रोइंटेस्टिनल से सम्बंधित डिसऑर्डर के इलाज में किया जाता रहा है। पाचन संबंधी समस्याओं में इसका जूस इस्तेमाल में लाया जा सकता है। अजमोद में मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है। फाइबर और पानी पाचन क्रिया के लिए अच्छे होते हैं और इसमें सुधार कर सकते हैं।
6. हड्डियों के स्वास्थ में सहायक
अजमोद विटामिन-के, का एक अच्छा स्रोत है। ये विटामिन बोन सेल्स के निर्माण में मदद करता है जिसे ऑस्टियोसाइट्स कहा जाता है। अजमोद का उपयोग गठिया और हड्डियों के जोड़ों से संबंधित अन्य डिसऑर्डर्स में भी सहायक साबित हो सकता है। अजमोद में एंटी-इंफ्लेमेटरी पाया जाता है। इसकी वजह से इसका इस्तेमाल जोड़ों के दर्द और सूजन आदि से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित हो सकता है।
7. हृदय स्वास्थ्य में सुधार
हृदय की बीमारियों के लिए भी अजमोद का इस्तेमाल किया जा सकता है। उच्च रक्तचाप के इलाज में मदद करने के लिए अजमोद का उपयोग किया गया है। अजमोद में समृद्ध फ्लेवोनोइड सामग्री हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। अजमोद में फोलिक एसिड का एक अच्छा स्रोत मौजूद होता है।
फोलेट के सेवन से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसलिए आप अपने आहार में अजमोद को शामिल कर सकते हैं। वहीँ अजमोद के बीज में एंटी हाइपरटेंसिव गुण होता है जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करके इससे होने वाले हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है।
8. कैंसर रोकने में सहायक
अजमोद फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होता है जो कैंसर विरोधी गुणों के लिए जाना जाता है। फ्लेवोनॉयड्स कैंसर की सेल ग्रोथ को रोकते हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। अजमोद के बीजों में पाया जाने वाला एक फ्लेवोनोइड एपिजेनिन कैंसर सेल्स को मारने और ट्यूमर के आकार को कम करने में मदद कर सकता है। अजमोद में कार्नोसोल भी होता है जो स्तन, त्वचा, कोलन और प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में आशाजनक परिणाम देने वाला कंपाउंड है।
9. किडनी के स्वास्थ में सहायक
अजमोद एक प्राकृतिक डायूरेटिक है। यह शरीर से टॉक्सिन्स और कीटाणुओं को पेशाब के द्वारा बाहर निकालने में मदद कर सकता है। किडनी के लिए अजमोद के बीज का तेल काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके तेल में कुछ खास तत्व जैसे क्राइसोएरिओल, डिग्लुकोसाइड, ल्यूटोलिन, अपियोसिगैलुकोसाइड और ल्यूटोलिन पाए जाते हैं। अगर किडनी में स्टोन है तो इस तेल के उपयोग से ये समस्या ठीक हो सकती है। अजमोद का जूस किडनी को डिटॉक्स करने का काम कर सकता है जिससे स्टोन बनने से रोका जा सकता है।
10. अस्थमा में भी फायदेमंद
अजमोद के फायदे ही फायदे हैं। अजमोद में विटामिनस और मिनरल के साथ कई एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। जिसके कारण कई तरह की बीमारियों में इसका इलाज कारगर हो सकता है। अजमोद के बीज का इस्तेमाल अस्थमा की बीमारी से छुटकारा पाने में भी फायदेमंद हो सकता है।
कन्क्लूज़न
अजमोद एक कमाल की सब्ज़ी है। इस सब्ज़ी में तमाम गुण छिपे हैं। इस अजमोद में ना जाने कितनी बीमारियों को ठीक करने की क्षमता है। अगर आप भी अजमोद का इस्तेमाल करना चाह रहे हैं तो इसके डंठल को हटा दीजिये और अजमोद के पत्तों को काट लीजिये। इन्हें आलू सलाद या टमाटर के सॉस में मिलाकर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अजमोद को अपने आमलेट में भी मिलाकर खा सकते हैं। आप स्मूदी में भी अजमोद का रस मिलाकर इसका फायदा उठा सकते हैं। बस आप अपना ख्याल रखियेगा।