

काजू खाने के फायदे भी होते हैं और काजू अपने ज़ायके की वजह से लगभग सभी को पसंद है। वो चाहे नाश्ते में हो या फिर शाम के स्नैक्स में। काजू में बादाम या मूंगफली की तरह का स्वाद होता है। काजू अन्य मेवों की तरह एक नुट्रिशयस नट्स है।
हालाँकि इसमें हाई कैलोरी होती है इसलिए इसको अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। डाइट को लेकर जागरूक लोग इसको अपनी डाइट में शामिल नहीं करते। लेकिन कैलोरी के अलावा काजू में और भी बहुत से गुण होते हैं। आइये उन सारे गुणों के बारे में आज हम आपको बताते हैं।
काजू में कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं :-
- विटामिन E, विटामिन K
- मिनरल्स – कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और फोलेट
- ज़रूरी फैटी एसिड
- प्रोटीन्स और कार्ब्स
- एंटीऑक्सिडेंट्स
- फाइबर्स
काजू के फायदे
काजू में नुट्रिएंटस प्रचुर मात्रा में होता है और यह स्वस्थ फैट, प्रोटीन, आवश्यक विटामिनस और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। अगर काजू का सेवन क़ायदे से किया जाये तो यह आपके आहार के लिए स्वस्थ हो सकता है।
1. हृदय को स्वस्थ रखने में लाभदायक
कई अध्ययनों से साबित होता है कि काजू नट्स, प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे नुट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। ये नुट्रिएंट्स एंटी-कार्सिनोजेनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हृदय को सुरक्षात्मक लाभ देने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये नट्स इन्फ्लामेशन और वैस्कुलर रिएक्शंस को नियंत्रित में रखने में भी सहायता कर सकते हैं। काजू स्ट्रोक, हृदय रोगों और दिल के दौरे जैसे खतरों को कम करता है। इसलिए कई तरह की ग़लतफ़हमियों के विपरीत काजू हमारे दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। काजू में फाइबर भी होता है। फाइबर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बेहतर बनाने में भी सहायक होता है। इसलिए काजू खाने से फायदा बहुत है।
2. ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक
काजू स्वस्थ अनसैचुरेटेड फैट और मैग्नीशियम, पोटेशियम और एल-आर्जिनिन जैसे मिनरल्स से भरपूर होते हैं। यह आपकी ब्लड वेसल्स को फैलाकर ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कम करने में मदद करता है। यही वजह है कि काजू खाने के फायदे बहुत हैं।
3. डाईबिटीज़ को मैनेज और रोकने में सहायक
टाइप 2 मधुमेह वाले लोगों को काजू अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित कर सकता है। काजू के सेवन से इंसुलिन के स्तर में सुधार करने में मदद मिल सकती है। काजू अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। इससे यह मधुमेह वाले लोगों में हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकता है। यह फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। यह एक ऐसा नुट्रिएंट है जो ब्लड शुगर के स्पाइक्स को रोकने में मदद करता है। हालांकि हाई कैलोरी होने के कारण आपको प्रति दिन केवल 3-4 काजू खाने की सलाह दी जाती है। काजू के फायदे अनेकों हैं।
रिसर्च से पता चला है कि जो लोग काजू की भरपूर डाइट लेते हैं उनका ब्लड प्रेशर कम होता है और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है। इसके अलावा इसी शोध से यह भी पता चला है कि काजू का भरपूर आहार लेने से ब्लड ग्लूकोज लेवल और वजन भी नहीं बढ़ता है।
4. भूख कम करने में भी सहायक
काजू में मौजूद हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर आपकी भूख को शांत करने में सहायक होते हैं। परिणाम स्वरुप आप ज़्यादा समय तक खाने की इच्छा से दूर रहते हैं। इस प्रकार यह कहना ठीक होगा कि काजू का कम मात्रा में सेवन करने से आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। एक रिसर्च के अनुसार जो महिलाएं नियमित रूप से काजू का सेवन करती हैं उनके शरीर का वजन काजू ना खाने वाली महिलाओं की तुलना में स्वस्थ होता है। इससे ये बात साबित होती है कि काजू खाने के नुकसान कम और फायदे ज़्यादा हैं।
5. इम्युनिटी बूस्टर
काजू जिंक और विटामिन से भरपूर होता है जो आपको स्वस्थ रखता है। जिंक एक इम्युनिटी बूस्टिंग कंपाउंड है जो बेसिक सेलस की प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण है। जिंक का नियमित सेवन आपको आवश्यक मात्रा में जिंक और विटामिन प्रदान कर सकता है जो अंततः आपकी इम्युनिटी को बढ़ाता है। इसलिए काजू खाने का फायदा कहीं ना कहीं होता है।
6. रक्त रोगों को रोकने में मददगार
काजू में कॉपर की मात्रा भरपूर होती है। यह किसी भी इन्फेक्शन से लड़ता है और आपकी इम्युनिटी को बनाए रखता है। इसके अलावा कॉपर और आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स को तैयार करने में मदद करते हैं। इस कारण काजू के फायदे बहुत हैं।
7. हड्डियों को मजबूत करता है
हाई मैग्नीशियम और मैंगनीज कंटेंट के साथ काजू हड्डियों के स्वास्थ्य बेहतर बनाने में मदद करता है। कैल्शियम की तरह मैग्नीशियम भी स्वस्थ हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। दोनों के बीच का संतुलन नर्व रेगुलेशन और मस्सल टोनिंग में सुधार करने में मदद कर सकता है। स्वस्थ हड्डियों के लिए हमें ढेर सारे मिनरल्स की जरूरत होती है और काजू में यह सब होता है। काजू कॉपर और कैल्शियम से भरपूर होता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है। कॉपर कोलेजन को सिन्थेसाइज्ड करके आपके जोड़ों को लचीला बनाए रखने में मदद करता है। यही वजह है कि काजू के फायदे अनेक हैं।
8. ब्रेन फंक्शन्स को बूस्ट करता है
मस्तिष्क हमारे शरीर का सबसे सक्रिय अंग है जिसे सक्रिय रहने के लिए आहार के माध्यम से फैटी एसिड की निरंतर आपूर्ति की आवश्यकता होती है। काजू में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड की संतुलित मात्रा होती है। काजू में ब्रेन बूस्टर पोषक तत्व होते हैं जो मस्तिष्क के कार्यों को बूस्ट करने और याददाश्त को तेज रखने में मदद करते हैं। ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए आप रात भर भीगे हुए काजू सुबह खा सकते हैं। इस प्रकार काजू मस्तिष्क के स्वास्थ्य और कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
9. त्वचा और बालों के लिए लाभदायक
काजू में एक प्राकृतिक तेल होता है जो सेलेनियम, जिंक, आयरन फास्फोरस, मैग्नेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह आपकी स्किन को झुर्रियों से बचाता है और उसे तरोताजा रखता है। काजू कॉपर इलास्टिन और कोलेजन के उत्पादन में सुधार करता है। कोलेजन एक अभिन्न स्ट्रक्चरल प्रोटीन है जो आपकी त्वचा की लोच के लिए जाना जाता है। एक रिसर्च के अनुसार काजू खाने और काजू का तेल सिर पर लगाने के बहुत सारे फायदे हैं। काजू में मौजूद कॉपर बालों के रंग को बढ़ाने वाले हेयर पिग्मेंट-मेलेनिन का उत्पादन करने में मदद करता है और आवश्यक फैटी एसिड आपके बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाते हैं।
10. आँखों की प्राकृतिक सुरक्षा में सुधार
काजू में ज़ेक्सैन्थिन और ल्यूटिन होते हैं जो एंटीऑक्सिडेंट होते हैं और यूवी किरणों से बचाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट पिग्मेंट्स स्वाभाविक रूप से आंखों में होते हैं। रेटिना इसे सीधे अब्सॉर्ब कर लेता है और हानिकारक प्रकाश से आँखों की रक्षा करता है। यह उम्र से संबंधित मैकुलर डिजनरेशन (एएमडी) और मोतियाबिंद के विकास के जोखिम को कम करता है। ये तो हम जानते ही हैं कि उम्र के साथ हमारी आंखों की ताकत कम होती जाती है। एंटीऑक्सिडेंट का नियमित सेवन इसमें सुधार कर सकता है।
11. मेल फर्टिलिटी को बढ़ा सकता है
काजू खाने के फायदे की बात करें तो ये जिंक से भरपूर होता है जो पुरुषों में स्पर्म काउंट और फर्टिलिटी में सुधार के लिए आवश्यक है। इसके अलावा काजू के नियमित सेवन से वजन और मधुमेह को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है जिससे पुरुष फर्टिलिटी में काफी वृद्धि होती है।
12. कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है
काजू के फायदे बहुत हैं। यह मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है। ये एसिड हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा काजू टोटल कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।
13. वजन घटाने में सहायक
एक अध्ययन से पता चलता है कि काजू का नियमित सेवन वजन घटाने को नियंत्रित कर सकता है और इसमें तेज़ी भी ला सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि काजू में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है जो मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसी कारण यह अतिरिक्त फैट से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसके अलावा काजू कम कैलोरी के साथ समृद्ध फाइबर और प्रोटीन सामग्री प्रदान करता है जिससे आपको लंबे समय तक भूख महसूस नहीं होती है। इस तरह काजू खाने से फायदे अनेकों हैं।
कन्क्लूज़न
दरअसल काजू एक सुपर नुट्रिशयस भोजन है जो आपको शानदार स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। काजू के फायदे और नुकसान दोनों हैं। किडनी के आकार का ये मेवा आपके दिल से लेकर आँतों तक कई तरह की बीमारियों का इलाज कर सकता है। इसके अलावा आप काजू के नियमित सेवन से आवश्यक नुट्रिएंट्स प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप काजू को एयर टाइट कन्टेनर में अच्छी तरह से स्टोर करके रखेंगे तो आप पूरे साल इस स्वादिष्ट स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं। बस इतना याद रखें कि हर चीज की अधिकता स्वास्थ के लिए हानिकारक होती है। इसलिए आपको इनके सेवन पर अपनी नजर बनाये रखनी चाहिए कि कहीं आप इसको अपनी डाइट में ज़्यादा तो नहीं ले रहे हैं।