

पता है आपको, संतरे को सुपर फ़ूड भी कहते हैं। खट्टे-मीठे ज़ायके और रस से भरपूर संतरा, शायद ही कोई हो जिसको ये ना पसंद हो। संतरा एक मशहूर फल है। इसको दुनिया भर में खाया जाता है। आप इसे छीलकर खा सकते हैं या फिर इसका जूस भी पी सकते हैं। वैसे संतरे के जूस का इस्तेमाल कई तरह के ड्रिंक्स में भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतरे का इस्तेमाल खाने या पीने के अलावा आयुर्विज्ञान के क्षेत्र में भी एक ज़माने से किया जाता रहा है। संतरे के इन्हीं भरपूर फायदों के कारण इसे सुपरफूड कहा गया है। ख़ास कर सर्दियों में संतरा खाने के फायदे बहुत होते हैं।
दरअसल संतरे में अनेकों गुण हैं। संतरा सर्दी-जुकाम से भी बचाता है और आपकी स्किन की देखभाल भी करता है। ये आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाता है। संतरे में विटामिन सी भरपूर होता है। यही वजह है कि संतरा खाने से एम्युनिटी बढ़ती है और ये आपका वज़न भी काबू में रखता है।
संतरे के रस की तुलना में एक पूरा संतरा अधिक नुट्रिशयस और हेल्दी होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है। फाइबर कॉन्स्टिपेशन को रोकने में बहुत उपयोगी होता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाह रहे हैं तो भी जूस पीने से कई गुना अच्छा संतरे का फल खाना होता है। अगर आपको जूस पीना अच्छा लगता है तो कोशिश यही करें कि ताजा निचोड़ा हुआ संतरे का जूस ही पियें। पैकेज्ड ड्रिंकस में प्रिजर्वेटिव होते हैं।
संतरे का सेवन ज़्यादातर सुरक्षित होता है। केवल कुछ दुर्लभ मामलों में ही इस फल के उपयोग से किसी को एलर्जी हो सकती है। पेट में जलन से जूझ रहे लोगों को साइट्रिक एसिड और एस्कॉर्बिक एसिड के कारण संतरों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस साइट्रिक फल का सेवन करने से पेट की जलन बढ़ सकती है।
संतरा खाने के फायदे
आइये अब देखते हैं कि और क्या क्या हैं संतरा खाने के फायदे और आपको संतरा क्यों खाना चाहिए।
1. नुट्रिएंट्स से भरपूर
संतरा न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। संतरे में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, एमिनो एसिड, कैल्शियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, सोडियम, मिनरल्स और फाइबर पाए जाते हैं। अगर आप रोज़ संतरे का सेवन करते हैं तो फिर आप कई गंभीर बीमारियों से बचे रह सकते हैं। ज़रा सोचिये, अगर एक ही फल से इतने सारे विटामिन्स और अन्य पदार्थ आपके शरीर में पहुँच जाएँ तो फिर किसी दवा की आपको शायद ही कभी ज़रूरत पड़े। इसलिए हो सके तो संतरे का सेवन आप भी अवश्य कीजिये, ये बहुत सी बीमारियों से आपको दूर रख सकता है।
2. कॉन्स्टिपेशन से बचाव
यह भी संतरा खाने के फायदे में आपके पेट का स्वास्थ भी आता है। संतरे में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। यह आपकी आंतों और पेट को बेहतर बनाये रखते हैं। इससे आँतों के सिंड्रोम को भी रोका जा सकता है। इसके अतिरिक्त संतरे में अधिक मात्रा में मौजूद फाइबर कॉन्स्टिपेशन का इलाज करने में भी सहायता करता है।
3. आँखों के लिए भी फायदेमंद
संतरा कैरोटीनॉयड का एक संपन्न स्रोत है। इनमें मौजूद विटामिन ए आँखों में म्यूकस मेम्ब्रेन को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। उम्र से संबंधित मस्कुलर डिजनरेशन को रोकने में भी विटामिन ए पॉजिटिव भूमिका निभाता है। यह आँखों को प्रकाश अब्ज़ॉर्ब करने में भी मदद करता है।
4. शरीर को एल्कलाइन करता है
ये तो आप भी जानते होंगे कि संतरा वास्तव में अम्लीय होता है। उनमें बहुत सारे अल्कलाइन मिनरल्स ऐसे होते हैं जो डाइजेशन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाते हैं। संतरे का यह गुण नींबू की तरह होता है जो वाक़ई सबसे ज़्यादा अल्कलाइन फूड्स में से एक है।
5. संतरा कैंसर के खतरे को करता है कम
संतरे में डी-लिमोनेन नामक एक कंपाउंड होता है जो फेफड़ों के कैंसर, स्किन कैंसर और स्तन कैंसर को रोकने में सहायक होता है। संतरे में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट दोनों ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं और संतरे की रेशेदार लेयर भी कैंसर से बचाव में सहायक होती है। संतरा में एस्कॉर्बिक एसिड और बीटा कैरोटीन होता है जो शरीर में कैंसर के खतरे को कम करते हैं। प्रतिदिन संतरे का सेवन करने से शरीर में फ्री रेडिकल्स से छुटकारा भी मिलता है।
6. ब्लड शुगर लेवल को रखता है नियंत्रित
संतरे के फायदे में मुख्य ये है कि संतरे में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। संतरा शुगर पेशेंट्स के लिए हानिकारक नहीं माना जाता। हालाँकि संतरे में मामूली सी शुगर मौजूद होती है। इसलिए बहुत ज़्यादा संतरे खाना शुगर के मरीज़ों के लिए अच्छा नहीं होगा। वैसे आपको इस बारे में आपका डॉक्टर ही सही सलाह दे सकता है।
7. इम्यूनिटी को करता है मजबूत
संतरा का फायदा ये भी है कि इसके खाने से आपकी इम्युनिटी मज़बूत होती है। नियमित रूप से संतरे का सेवन करने वाले लोगों को सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या भी कम सताती है। आपका इम्यून सिस्टम अगर मज़बूत होता है तो वह कई इन्फेक्शन्स को रोकने में सहायक होता है। संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यही आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
8. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
संतरे के फायदे बहुत हैं। अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप रोज़ाना एक संतरे का सेवन कर सकते हैं। संतरा ऐसे कई ऐसे गुणों से भरा हुआ है जो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखते हैं। संतरे में मौजूद मैग्नीशियम और हेस्पेरिडिन, हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में कारगर होते हैं।
9. गठिया में फायदेमंद
सच बात तो यही है कि संतरा खाने के फायदे अथाह हैं। अगर आपको गठिया की बीमारी है तो आप संतरे पर भरोसा कर सकते हैं। संतरा आपको गठिया के दर्द से राहत दे सकता है। इसके अलावा संतरा जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन की समस्या को भी कम करता है। संतरा खाने से शरीर में यूरिक एसिड कम होता है और यही वजह है कि संतरा खाने से गठिया के मरीजों को आराम मिलता है।
10. संतरे से वजन भी होता है कम
वास्तव में संतरा सौ मर्ज़ की एक दवा है, ये मुहावरा संतरे के लिए बिलकुल सही है। संतरे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और इसी कारण से संतरा खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। आप चाहें तो संतरे को अपने सुबह या शाम के स्नैक्स में भी शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी एनर्जी भी बनी रहेगी और कैलोरी इंटेक भी कम हो जाएगा। अगर आप कुछ मोटे हैं तो भी संतरे का सेवन आपके लिए फायदेमंद है। वैसे आप चाहें तो सुबह के नाश्ते में आप एक गिलास ताज़ा संतरे का जूस भी पी सकते हैं। नेचुरल ताज़ा जूस पीने से आपमें दिनभर ताज़गी बनी रह सकती है।
11. कोलेस्ट्रॉल करे कम
संतरे में फाइबर होता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें ‘पालीमेथाक्सीलेटेड फ्लेवोनोइड्स’ पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को ज्यादा प्रभावी तरीके से कम करता है। कहते हैं कि संतरे का यह गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली मेडिसिन्स से भी ज्यादा प्रभावी होता है।
12. पथरी को बढ़ने से रोकता है
संतरे में सिट्रिक एसिड होता है जो यूरिनरी डिसऑर्डर्स और गुर्दे की समस्या में बहुत लाभदायक होता है। अगर आप रोज़ाना संतरे का सेवन करते हैं तो यूरिन के जरिए सिट्रिक एसिड के एमिशन्स से ‘पीएच बैलेंस’ के लेवल बेहतर होता है और ये गुर्दे से कैल्शियम निकालने में सहायक होता है। इससे गुर्दे की पथरी के बढ़ने की सम्भावना कम हो जाती है।
कन्क्लूज़न
अब तो आप भी समझ ही गए होंगे कि संतरे खाने के फायदे ही फायदे हैं। गर्भावस्था में पपीते को छोड़कर हर फल लाभदायक होता है। विटामिन सी से भरपूर संतरा खाने से शिशु के साथ ही मां की आंखें और त्वचा स्वस्थ रहती हैं। दूसरे संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। संतरे का रस व छिलका स्किन पर लगाने से दाग-धब्बे, झाइयां और पिगमेंटेशन में राहत मिलती है।
लेकिन किसी चीज़ के अगर बहुत सारे फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी होते हैं। संतरे का सेवन भी हद में किया जाना चाहिए। वरना ये नुकसान भी कर सकता है। संतरे में फाइबर कंटेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बहुत अधिक मात्रा में फाइबर खाने से इनडाइजेशन, पेट में ऐंठन और डाइरिया की समस्या हो सकती है। आपभी रोज़ संतरे का सेवन कीजिये और स्वस्थ रहिये। अपना ख्याल रखियेगा।