Hindi 1 MIN READ 1739 VIEWS January 18, 2023 Read in English

11 स्वादिष्ट, फुर्ती दायक नाश्ते के टोस्ट

टोस्ट आसानी से बनने वाला और पौष्टिक नाश्ता होता है। विश्व स्तर पर नाश्ते में टोस्ट को खाने का चलन है। नाश्ते के लिए टोस्ट के रूप में कई अच्छे व्यंजन होते हैं जो की दिन की शुरुआत अच्छी करते हैं। साबुत अनाज से बनी हुई ब्रेड पर बहुत सारी सामग्रियों से टॉपिंग करी जाती है यह टोस्ट नाश्ते के लिए सही ऊर्जा खाद्य पदार्थ होते हैं। ऊर्जा-बढ़ाने वाले नाश्ते के टोस्ट को तैयार करने के लिए कुछ अच्छे नाश्ते के व्यंजनों के लिए आगे पढ़ें।

ऊर्जाबढ़ाने वाले नाश्ते के टोस्ट की रेसिपी

यहाँ कुछ बेहतरीन नाश्ते के लिए टोस्ट की रेसिपी दिए गई हैं जिन्हें आप आज़मा सकते हैं:

1. ओवरनाइट बेरी फ्रेंच टोस्ट

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है की ओवरनाइट बेरी फ्रेंच टोस्ट को एक रात पहले ही बनाया जाता है और सुबह इसे अवन में बेक करके लाजवाब टॉपिंग से सजाया जाता है।

सामग्री:

● साबुत अनाज से बनी हुई ब्रेड की 6 स्लाइस

● 1 ½ कप दूध

● 4 अंडे

● ¼ कप मेपल सिरप

●  वेनिला एसेंस की कुछ बूँदें

● 1 छोटा चम्मच दालचीनी

● ½ कप ब्लैकबेरी

● ¾ कप ब्लूबेरी

● ½ कप क्रैनबेरी

निर्देश:

● एक बड़े कटोरे में अंडे, दूध, दालचीनी पाउडर, मेपल सिरप, और वेनिला एसेंस सभी को एक साथ मिलाकर फेंटें।

● एक बेकिंग डिश को चिकना करके उसमें ब्रेड की स्लाइस को रखें।

● अब अंडे का मिश्रण डालकर बेरीज़ से इसे सजाएँ।

● मिश्रण को रात भर के लिए फ्रिज में रख दें।

● सुबह, डिश को 30 मिनट के लिए 350 डिग्री पर बेक करें।

● अच्छी तरह से पक जाने तक पकाएं

● ब्रेड के स्लाइस को एक प्लेट में निकालकर फलों और मेपल सिरप से सजाएँ।

2. शकरकंद टोस्ट

इस टोस्ट को शकरकंद से तैयार करके और सनी-साइड-अप अंडे के साथ गार्निश किया जाता है ये नाश्ते के टोस्ट सबसे अच्छे ऊर्जा खाद्य पदार्थों में से होते हैं जो दिन को सही तरीके से शुरू करने में मदद करते हैं।

सामग्री:

● साबुत अनाज से बनी ब्रेड 

● 1 बड़ा शकरकंद

● 1/3 कप उबला हुआ पालक

● 1 बड़ा सनी-साइड-अप अंडा

● ½ छोटा चम्मच कटा हुआ ताजा प्याज 

● ½ छोटा चम्मच हॉट सॉस 

निर्देश:

● शकरकंद को पकने तक भूनना चाहिए। अब इस भुने हुए शकरकंद को ब्रेड स्लाइस पर रखकर इसके ऊपर पालक को रखें। बाद में इसे अंडे, प्याज और हॉट सॉस से गार्निश करें।

3. एवोकैडो एग टोस्ट

यह सरलऔर पौष्टिक होता है यह नाश्ते के लिए सर्वोत्तम ऊर्जा खाद्य पदार्थों में से एक होता है। यह गर्म और कुरकुरे टोस्ट होते है जिससे दिन की सही शुरुआत होती है।

सामग्री:

● टोस्ट की हुई साबुत अनाज से बनी ब्रेड

● अंडे के बहते हुए योल्क के साथ सनी साइड-अप अंडा

● कटा हुआ एवोकैडो 

● नींबू का रस (वैकल्पिक)

● नमक और काली मिर्च,मसाले के लिए

● धनिया के ताजा पत्ते

निर्देश:

● ब्रेड स्लाइस को टोस्ट करें।

● एवोकैडो के स्लाइस को ऊपर रखें और नींबू का रस छिड़कें।

● एवोकैडो के स्लाइस पर एक सनी साइड-अप अंडा रखें।

● स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मसाला डालें।

● ताजी धनिया पत्ती से गार्निश करें।

4. मसालेदार छोले के साथ एवोकैडो टोस्ट

एवोकैडो चने का टोस्ट सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला शाकाहारी नाश्ते के लिए विचारों में से एक होता है। मसालेदार छोले स्वाद और पोषण को जोड़ते हैं।

सामग्री:

● टोस्ट की हुई साबुत अनाज से बनी ब्रेड स्लाइसें

● ½ बड़ा चम्मच अनसाल्टेड मक्खन

● 2 पका हुआ एवोकैडो मसला हुआ

● 1 कैन ऑर्गेनिक छोले

● ½ छोटा चम्मच मसालेदार मसाला

● 2 चम्मच नींबू का रस

● नमक और काली मिर्च स्वाद के लिए

● कटी हुई अजवाइन

निर्देश:

● धीमी आंच पर ब्रेड स्लाइस को मक्खन के साथ सुनहरा भूरा होने तक भूनें।

● मैश किए हुए एवोकैडो का एक स्कूप ब्रेड स्लाइस पर फैलाएं।

● नींबू का रस डाले और स्वादानुसार नमक और काली मिर्च भी डालें।

● छोले को अलग से मक्खन में पकाएं।

● नींबू का रस, नमक, काली मिर्च और सभी मसाले डालकर तब तक पकाएं जब तक  कुरकुरापन न आ जाये।

● एवोकैडो ब्रेड स्लाइस पर मसालेदार छोले फैलाएं।

● कटी हुई अजवाइन से गार्निश करें।

5. ग्रेनोला और शहद के साथ बनाना टोस्ट

ग्रेनोला और शहद से बना बनाना टोस्ट दिन की शुरुआत करने के लिए सबसे अच्छा होता है। इसमें उच्च ऊर्जा वाले खाद्य पदार्थ होते है जो अच्छे नाश्ते के व्यंजनों में से एक होते है।

सामग्री:

● साबुत अनाज से बनी ब्रेड की स्लाइस

● 3 बड़े चम्मच बादाम मक्खन

● 1 पका केला, कटा हुआ

● 2 बड़े चम्मच ग्रेनोला

● 2 बड़े चम्मच शहद

● 2 बड़े चम्मच चिया बीज

निर्देश:

● ब्रेड को सेंककर उसे ठंडा होने दें।

● बादाम मक्खन को समान रूप से फैलाएं।

● कटा हुआ केला और ग्रेनोला डाले।

● अब शहद और चिया के बीज डाले।

6. पीनट बटर बनाना हनी टोस्ट

केले को पीनट बटर और शहद के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता बनाया जाता है।

सामग्री:

● साबुत अनाज से बनी ब्रेड की स्लाइस

● एक पका केला, कटा हुआ

● 4 बड़े चम्मच पीनट बटर

● 1 बड़ा चम्मच भुने हुए नारियल के चिप्स

● 1 बड़ा चम्मच शहद

● साधारण नमक स्वादानुसार

निर्देश:

● ब्रेड को कुरकुरा होने तक सेकें।

● पीनट बटर को समान रूप से फैलाएं।

● केले के स्लाइस को पीनट बटर के ऊपर रखें।

● भुने हुए नारियल के चिप्स डाले।

● शहद को डाले।

● अब स्वादानुसार नमक डाले।

7. दालचीनी फ्रेंच टोस्ट

यह एक क्लासिक फ्रेंच टोस्ट होता है। यह एक अच्छी नाश्ते की रेसिपी होती है जिसे अंडे, चीनी और थोड़े सी दालचीनी पाउडर के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है।

सामग्री:

● साबुत अनाज से बनी ब्रेड की स्लाइस

● 3 अंडे

● ½ कप दूध

● चुटकी भर दालचीनी पाउडर

● चुटकी भर जायफल पाउडर

● ब्राउन शुगर स्वाद के लिए

● वेनिला एसेंस की कुछ बूँदें

● तेल

निर्देश:

● एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें।

● ब्रेड स्लाइस को छोड़कर, कटोरे में सभी सामग्री को डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ।

● एक पैन में तेल गरम करें।

● ब्रेड स्लाइस को बैटर में डुबाकर धीरे से उन्हें गर्म तेल में डालें।

● अब धीमी आंच पर दोनों तरफ से पकाएं।

8. मसाला फ्रेंच टोस्ट

पारंपरिक फ्रेंच टोस्ट अंडे और चीनी से बने नाश्ते के टोस्ट होते हैं। मसाला फ्रेंच टोस्ट फ्रेंच टोस्ट का नमकीन रूपांतर होता है।

सामग्री:

● साबुत अनाज से बनी ब्रेड की स्लाइस

● 2 बड़े चम्मच तेल

● 4 अंडे

● ¼ कप बारीक कटे प्याज

● ¼ कप बारीक कटे टमाटर

● बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च लें

● स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर

● बारीक कटी हुई धनिया पत्ती

निर्देश:

● एक बड़े कटोरे में, अंडे, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, और सूखा मसाला डालें।

● अब इसे अच्छी तरह से फेंटें।

● एक फ्लैट पैन में तेल गरम करें।

● ब्रेड स्लाइस को फेंटे हुए अंडे के मिश्रण में डुबोएं।

● समान रूप से मिलाकर ब्रेड को पैन में डाल दे।

● अब धीमी आंच पर पकाएं।

● अंडे को पूरी तरह से पकने के बाद ही पलटे।

9. एवोकैडो मकई टोस्ट

यह क्रीमी, लजीज रेसिपी होती है जो बच्चों और बड़ों दोनों को ही पसंद आती है। इसकी रंगीन सामग्री आंखों को अच्छी लगती है।

सामग्री:

● साबुत अनाज से बनी ब्रेड की स्लाइस

● 1 बड़ा एवोकैडो

● 1 कप उबले हुए कॉर्न

● आधा नींबू का रस

● 1 बड़ा चम्मच दही

● 2 बड़े चम्मच कसा हुआ ताजा पनीर

● 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल

● स्वाद के लिए मसालेदार लाल प्याज 

● नमक, काली मिर्च, और चिली फ्लेक्स स्वादानुसार 

● बारीक कटी हुई धनिया पत्ती

निर्देश:

● कॉर्न को गर्म पानी में उबालें और अतिरिक्त पानी को निकाल दें।

● एक पैन में जैतून का तेल गरम करके उसमें उबले हुए कॉर्न को हल्का भूरा होने तक भूनें।

● अब मकई को ठंडा होने दें।

● ठंडा होने पर उसमे नींबू का रस, धनिया, दही,और सभी मसाले का मिश्रण डालें।

● एवोकाडो को मैश करके उसमें नमक और काली मिर्च को मिलाएँ।

● एक ब्रेड स्लाइस को हल्का सा टोस्ट करके उस पर मसला हुआ एवोकैडो मिश्रण को फैलाएं।

● अब इसे कॉर्न मिक्स से लेयर करें।

● ताज़ा कसा हुआ पनीर, मसालेदार लाल प्याज़, और हरा धनिया से सजाएँ।

10. सेब और शहद पीनट बटर टोस्ट

लाल सेब को शहद और पीनट बटर के साथ लेने से सुबह की शुरुआत ऊर्जावान होती है।

सामग्री:

● साबुत अनाज से बनी ब्रेड की स्लाइस

● 1 बड़ा चम्मच अनसाल्टेड मक्खन

● 1 बड़ा चम्मच पीनट बटर

● 1 छोटा सेब

● 1 चम्मच शहद

निर्देश:

● सेब को पतली स्लाइस में काटें।

● ब्रेड पर मक्खन को लगाकर उसे सेकें।

● कुरकुरे होने तक टोस्ट करें।

● अब आंच से उतार लें और टोस्ट की हुई ब्रेड पर पीनट बटर को फैलाएं।

● इसके ऊपर सेब के स्लाइस रखें।

● अब शहद डाले।

11. एवोकैडो चिकन सलाद टोस्ट

स्वस्थ वसा, कम प्रोटीन और स्वादिष्ट जड़ी बूटियों से बनाया गया ये टोस्ट एक स्वादिष्ट आनंद देता है।

सामग्री

● ½ कप बोनलेस, स्किनलेस चिकन ब्रेस्ट

● 2 बड़े चम्मच हरे कद्दू के बीज

● ½ पका हुआ एवोकैडो

● 1 कप बासिल के पत्ते

● 1 बड़ा चम्मच ताजा नींबू का रस

● 1 लहसुन की कली

● 2 कटी हुई गाजर

● 1 कप अरुगुला

● नमक और काली मिर्च स्वादानुसार 

दिशानिर्देश

● चिकन ब्रेस्ट को नमक और काली मिर्च के साथ मैरीनेट करके बेक करें।

● पकने के बाद इसके कांटे की मदद से टुकड़े कर लें।

● मध्यम आँच पर एक पैन गरम करें।

● हरे कद्दू के बीज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।

● भूनने के बाद, बीजों को फूड प्रोसेसर जार में डालें।

● एवोकैडो, बासिल, नींबू का रस, लहसुन और नमक भी डालें।

● एक चिकनी पेस्ट बनाने के लिए अच्छी तरह ब्लेंड करें।

● आवश्यकतानुसार पानी डालें।

● अब इस मिश्रण को कटे हुए चिकन के ऊपर डालें।

● टोस्ट ब्रेड।

● ब्रेड पर चिकन मिक्स को फैलाएं।

● कटी हुई गाजर और आर्गुला से इसे गार्निश करें।

कन्क्लूज़न

साबुत अनाज से बनी हुई ब्रेड में सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो की धीरे-धीरे पचते हैं और लंबे समय तक ताजा और सक्रिय बनाते हैं। फलों, कम मीट, अंडे और पनीर के साथ टॉपिंग करने से नाश्ता टोस्ट पूरी तरह से स्वस्थ होता है। इसे शहद या मेपल सिरप के साथ गार्निश करने से स्वाद और भी बढ़ जाता है।

लेकिन याद रखें – हमेशा सफेद रिफाइंड ब्रेड से बचना चाहिए क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल जल्दी बढ़ जाता है। इसके अलावा,नाश्ते के टोस्ट को स्वस्थ बनाने के लिए उच्च-कैलोरी टॉपिंग का ही उपयोग करना चाहिए। संतुलित पोषक तत्वों का सेवन करने के लिए  अलग-अलग प्रकार के नाश्ते के व्यंजनों को प्रयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next