Diet & Nutrition 1 MIN READ 8101 VIEWS March 31, 2023 Read in English

जानिये सेरोटोनिन को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ के बारे में

सेरोटोनिन एक रासायनिक यौगिक होता है जो मूड को प्रभावित करता है। यह रसायन मानव मस्तिष्क ,आंत [लगभग 90%तक] और रक्त में पाया जाता है। सेरोटोनिन से स्वास्थ्य पर विभिन्न प्रभाव पड़ते हैं और यह किसी व्यक्ति के सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक होता है। यह तंत्रिका तंत्र में सूचनाओ को प्रसारित करने में भी मदद करता है। यह रसायन स्वस्थ नींद के पैटर्न के निर्माण से जुड़ा होता है। किसी भी तरह के आहार से कच्चा सेरोटोनिन प्राप्त नहीं किया जा सकता है। इसका सबसे अच्छा विकल्प ट्रिप्टोफैन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करना होता है। ट्रिप्टोफैन युक्त खाद्य पदार्थ सेरोटोनिन के प्राकृतिक स्रोत होता हैं। सेरोटोनिन को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

ट्रिप्टोफैन क्या होता है?

ट्रिप्टोफैन एक एमिनो एसिड होता है जो सेरोटोनिन को संश्लेषित करता है। इसलिए, ट्रिप्टोफैन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से शरीर में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है।

8 सर्वोच्च सेरोटोनिन को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ

मानव शरीर में सेरोटोनिन के उत्पादन के लिए ट्रिप्टोफैन एक आवश्यक अमीनो एसिड होता है क्योंकि यह सेरोटोनिन के उत्पादन को उत्तेजित करता है। आमतौर पर ट्रिप्टोफैन मांस या अन्य शाकाहारी स्रोतों जैसे प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। एक खुशहाल जीवन जीने के लिए मानसिक स्वास्थ्य आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें सेरोटोनिन को बढ़ाने वाले सर्वोच्च 8 खाद्य पदार्थों के बारे में जानना चाहिए।

1. सैल्मन

यदि आप ऐसा सोच रहे हैं कि सेरोटोनिन युक्त खाद्य पदार्थ कहाँ से प्राप्त करें, तो इसके लिए सैल्मन सबसे सही होती है। सैल्मन एक मछली होती है जो उच्च मात्रा में ट्रिप्टोफैन प्रदान करती है। यह अमीनो एसिड शरीर में सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाते है।

इसके अलावा यह मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत होती है। इस तरह यह ह्रदय, त्वचा और हड्डियों को स्वस्थ रखता है। विटामिन डी स्वस्थ हड्डियों के विकास के साथ-साथ सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी आवश्यक विटामिन होता है।

सैल्मन मछली में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। दूध, अंडे और स्मोक्ड सैल्मन को एक साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाया जाता हैं जिसे फ्रिटाटा कहा जाता है।

2. अंडे

सेरोटोनिन से भरपूर खाद्य पदार्थों की बात करें तो अंडा सूची में सबसे ऊपर आता है। यह किसी भी एथलीट या खिलाड़ी का पसंदीदा भोजन होता है। लेकिन अंडे से प्रोटीन की मात्रा ज्यादा लेने के लिए उन्हें सही तरीके से पकाया जाना चाहिए।

स्वास्थ्यप्रद रूप में अंडे का सेवन उबला हुआ या पोच्ड रूप में करना चाहिए। इसके विपरीत तले हुए अंडे कम स्वस्थ होते हैं क्योंकि तेल से फैट बढ़ता है।

कम तला हुआ ऑमलेट सलाद के साथ खाने में बेहतर होता है और यह सेहत के लिए अच्छा भी होता है। यह ट्रिप्टोफैन प्रदान करता है जो शरीर में सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाता है।

3. पालक

यह गहरे रंग की पत्तेदार सब्जी होती है पालक मैग्नीशियम का एक उत्कृष्ट स्रोत होता हैं। मानव स्वास्थ्य के लिए मैग्नीशियम आवश्यक घटक होता है क्योंकि यह शरीर में सेरोटोनिन के उत्पादन को उत्तेजित करता है।

यह शरीर में चिंता के स्तर को कम करके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। मैग्नीशियम अच्छी नींद के लिए प्रोत्साहित करता है यह शरीर को सही और स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक होता है।

पालक में फोलेट और आयरन की मात्रा भरपूर होती है। डॉक्टर अक्सर आहार के रूप में पालक के सेवन का सुझाव देते हैं क्योंकि फोलेट की कमी इंसानों में डिप्रेशन और चिंता को ट्रिगर करती है।

4. नट्स

नट्स प्रोटीन और ट्रिप्टोफैन जैसे अमीनो एसिड के प्राकृतिक स्रोत होते हैं। नट्स को भोजन में शामिल करके या सुबह के नाश्ते के रूप में अलग-अलग तरीकों से सेवन किया जा सकता है। बादाम में विटामिन बी2 की मात्रा अधिक होती है, जो मनुष्य को विभिन्न प्रकार के तनाव से मुक्त रखता है।

बादाम में जिंक की मात्रा होती है जो मूड को अच्छा करता है और इम्यून सिस्टम को भी स्वस्थ रखता है। नट्स अधिक मात्रा में सेरोटोनिन का उत्पादन करते हैं जो मस्तिष्क की कोशिकाओं के बीच संचार को बढ़ाकर शरीर को तनाव के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया देने में मदद करता है।

इस तरह इस हार्मोन की कमी से चिंता, डिप्रेशन, आक्रामकता, हिंसा और याददाश्त व सीखने में कमी आदि समस्याएं हो सकती हैं।

5. सोया उत्पाद और टोफू

आप शाकाहारी है तो अंडे और मांस से बने उत्पादों से परहेज करना पसंद करते हैं। ऐसे मामलों के लिए सोया उत्पाद मानव शरीर में सेरोटोनिन के उत्पादन का एक उत्कृष्ट स्रोत होता हैं। टोफू सोया से बना हुआ होता है और इन खाद्य पदार्थों में सेरोटोनिन की मात्रा होती है।

सोया के विभिन्न उत्पाद होते हैं जो सेरोटोनिन की उच्च मात्रा प्राप्त करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, पिछले कुछ दशकों मानव आहार के एक भाग के रूप में सोया उत्पादों के उपयोग को दुनिया भर में मान्यता दी गई है।

6. बीज

बीज उच्च ट्रिप्टोफैन युक्त खाद्य स्रोत नहीं होते हैं, जैसे कि सेरोटोनिन से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थ जैसे अंडे होते है लेकिन ये अच्छे ट्रिप्टोफैन के स्रोत माने जाते है। बीज भी एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और फाइबर प्रदान करते हैं।

नियमित आहार में मुट्ठी भर बीजों का सेवन करने से सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। कुछ बीज जैसे कद्दू के बीज सेरोटोनिन के प्राकृतिक स्रोतों में से एक होते हैं। यह मूड को ठीक रखने में मदद करते है।

कद्दू के बीज चिंता, चिड़चिड़ापन और तनाव को भी कम करते हैं। कद्दू के बीज मूड के साथ-साथ मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में भी सुधार करते हैं। आप विभिन्न तरीकों से इन बीजों को अपने नियमित आहार में शामिल कर सकते हैं। नीचे निम्न तरीके दिए गए हैं:

● नाश्ता तैयार करते समय बीज और नट्स को मिलाना

● बीज वाली ब्रेड का सेवन करना

● सलाद के ऊपर बीज को डालना 

● दही, दलिया, या अनाज को बीजों से सजाना।

7. दूध और पनीर

दूध में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह ट्रिप्टोफैन का अच्छा स्रोत भी होता है। पनीर भी प्राकृतिक सेरोटोनिन खाद्य पदार्थों में से एक होती है।

अपने नियमित आहार में दूध या अन्य किसी डेयरी उत्पाद को शामिल करने से न केवल आपकी हड्डियाँ स्वस्थ रहती है बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य में भी वृद्धि होती है। दूध मस्तिष्क और पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है। दूध में मौजूद विटामिन बी तनाव को कम करने में भी मदद करता है।

8. अनानास

बहुत समय पहले से ही अनानास को उच्च ट्रिप्टोफैन युक्त फल के रूप में जाना जाता है। यह शरीर में सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाता है।

कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ डिप्रेशन और चिंता से बचने के लिए अनानस के सेवन की सलाह देते हैं। अनानास को आहार में शामिल करने से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।

कन्क्लूज़न

शरीर में उपर्युक्त खाद्य पदार्थों की सूची प्राकृतिक रूप से सेरोटोनिन को बढ़ाने में मदद करती है। उच्च राइबोफ्लेविन, विटामिन बी 6 और आयरन सामग्री वाले खाद्य पदार्थों में पर्याप्त मात्रा में ट्रिप्टोफैन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Read these next