Bodybuilding 1 MIN READ 20891 VIEWS August 10, 2016

सुडौल छाती बनाने के 5 सर्वोत्तम् व्यायाम

Enormous Chest

जिम के दो कार्डिनल नियम- सोमवार को हर कोई छाती का व्यायाम करता है और कोई भी जल्दी बेंच छोड़ने को तैयार नहीं होता। दरअसल छाती विकसित करना बहुत ही मुश्किल काम है। नीचे हम सुडौल छाती बनाने के पांच व्यायाम के बारे में बता रहे हैं।

फ्लैट बेंच प्रेस

फ्लैट बेंच प्रेस छाती बनाने के लिए सबसे बेहतर व्यायाम है। क्योंकि यह व्यायाम एक मिश्रित व्यायाम की तरह है इसलिए इससे केवल छाती को ही नहीं बल्कि लैट्स, कंधा और ट्राइसेप्स को भी फायदा मिलता है। इतना ही नहीं इस व्यायाम से शरीर में टेस्टॉस्टरोन भी बढ़ता है। इस व्यायाम को करते वक्त यह जरूर ध्यान दें कि कंधे पीछे की ओर खींचे और कोहनी बाहर ना जाए। इस दौरान पांव की गतिविधि का भी ध्यान रखें।

डिप्स-

चेस्ट डिप्स भी चेस्ट विकसीत करने के लिए चमत्कारिक व्यायाम है। इससे लोअर चेस्ट विकसीत होती है। इस व्यायाम को करते वक्त ध्यान रखें की जितना आप सीधा रहेंगे, ट्राइसेप्स को उतना ही फायदा होगा। इसलिए आप थोड़ा आगे की ओर झूके ताकि छाती पर तनाव आए और छाती को लाभ मिले।

इनक्लाइंड डम्बल बेंच प्रेस-

ज्यादातर लोगो के लिए छाती के उपरी हिस्से को विकसीत करना सबसे कठिन होता है क्योंकि शरीर के इस भाग में मांस कम होता है। बारबेल की जगह डम्बेल प्रेस की सलाह दी जाती है क्योंकि इस से अपनी कद-काठी के अनुसार रेंज बना सकते है, साथ ही इसका सीधा असर छाती के ऊपरी भाग पर पड़ता है ना की आगे के कंधों पर। व्यायाम करते वक्त ध्यान दें की डम्बल धीरे धीरे नीचे आए और आपके नेगेटिव मूवमेंट सही रहे। इस व्यायाम के बाद आपकी छाती सुडौल लगेगी।

इनक्लाइन फ्लाई

जैसा कि हमे पता है, छाती के ऊपरी भाग के लिए व्यायाम थोड़ा कठिन है। फ्लाइ व्यायाम छाती को चौड़ा करने और पसलियों को फैलाने के लिए सबसे असरदार है। इस व्यायाम में सबसे जरूरी बात यह है कि आपको अपनी क्षमता अनुसार इस व्यायाम को करना चाहिए। कुछ लोग डम्बल को वर्टीकली और कुछ लोग हॉरिज़ॉंटेली पकड़ते है। इस व्यायाम को आप कंपाऊंड मूवमेंट के बाद करे तो इससे ज्यादा लाभ मिलेगा। हाँ, इस व्यायम को करने से पहले आप अपने अदंर के अहम को बाहर छोड़ कर आए क्योंकि जोश में आकर आप सुपर हेवी, वो भी भार के साथ, नहीं कर सकते।

कैबल् क्रोसोवर

केबल क्रॉसोवर छाती के लिए सबसे आसान व्यायाम है। इसमें ना केवल आप अपनी मर्जी के अनुसार इसकी रेंज को छाती के ऊपरी भाग के लिए नीचे की ओर सेट कर सकते है बल्कि छाती के निचले भाग के लिए ऊपर की ओर भी सेट कर सकते हैं। इस व्यायाम के दौरान पूरी शक्ति से केबल को खींचे और इसकी गिनती करें। यह व्यायाम आपकी छाती को आपकी इच्छा अनुसार आकार देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next