क्या आप बिना वजह थकान महसूस करते हैं या शरीर में हल्का दर्द बना रहता है? अक्सर हम इन संकेतो को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन ये ईएसआर बढ़ने के लक्षण हो सकते हैं। ईएसआर यानी Erythrocyte Sedimentation Rate एक ब्लड टेस्ट है जो आपके शरीर में सूजन का संकेत देता है। जब इसका स्तर बढ़ता है, तो यह किसी अंदरूनी समस्या की ओर इशारा कर सकता है।
आइए, इस लेख में जानते हैं वो 7 संकेत जिन्हें आपको हल्के में नहीं लेना चाहिए।
ईएसआर होता क्या है?
ESR एक साधारण ब्लड टेस्ट है, जो यह मापता है कि लाल रक्त कण (RBCs) एक घंटे में कितनी तेज़ी से नीचे बैठते हैं। सामान्य स्थिति में ये धीरे-धीरे बैठते हैं, लेकिन जब शरीर में सूजन (inflammation) या संक्रमण होता है, तो ये तेज़ी से बैठने लगते हैं।
इसका मतलब यह नहीं है कि ESR खुद कोई बीमारी है, बल्कि यह एक संकेत है कि शरीर के अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है। इसलिए डॉक्टर इसे अन्य टेस्ट और लक्षणों के साथ मिलाकर समझते हैं, ताकि सही कारण और इलाज पता चल सके।
ईएसआर बढ़ने के संकेत
ईएसआर कई कारणों से बढ़ सकता है और इसके संकेत यहाँ दिए गए हैं:
-
लगातार थकान और कमज़ोरी
क्या आप बिना ज़्यादा काम किए भी आप थकान महसूस करते हैं? अगर हाँ, तो यह ईएसआर बढ़ने का का शुरुआती संकेत हो सकता है। यदि आपके शरीर में सूजन होने लगती है तो आपका एनर्जी लेवल कम हो जाता है।
-
शरीर में दर्द और जकड़न
मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द और अकड़न महसूस होना भी ईएसआर बढ़ने के लक्षणों में से एक है। यह खासकर आपको सुबह के समय ज़्यादा महसूस होता है।
-
हल्का बुखार रहना
अगर बार-बार हल्का बुखार आता है और जल्दी ठीक नहीं होता, तो यह शरीर में किसी सूजन या इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इसको सामान्य बुखार से नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।
-
अचानक वज़न कम होना
बिना डाइटिंग या एक्सरसाइज़ के वज़न कम होना शरीर में चल रही किसी समस्या की तरफ इशारा करता है, जिसमें ईएसआर बढ़ना भी शामिल हो सकता है।
-
भूख कम लगना
खाने का मन ना करना या आपका जल्दी पेट भर जाना भी एक ज़ाहिर संकेत हो सकता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ा होता है।
-
त्वचा या शरीर में सूजन
किसी हिस्से में सूजन, रेडनेस या गर्माहट महसूस होती है तो जलन हो सकती है जो ईएसआर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है।
-
बार-बार सिरदर्द या चक्कर आना
अगर आपको अक्सर सिरदर्द या चक्कर आते हैं, तो इसे नज़रअंदाज़ ना करें। यह ईएसआर बढ़ने के लक्षण और उपाय जानने का कारण हो सकता है।
ईएसआर बढ़ने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं?
जैसा कि ईएसआर आपके लिए शारीरिक परेशानियां उत्पन्न कर सकता है तो आप अवश्य इसके बढ़ने के कारण जानना चाहेंगे। इसके कारण निम्नलिखित हैं:
- शरीर में इंफेक्शन
- ऑटोइम्यून बीमारी
- एनीमिया
- किडनी या लिवर की समस्या
- हार्मोनल बदलाव
इन कारणों की पहचान करके ही सही इलाज संभव है।
ईएसआर घटाने के उपाय
अगर आपका ईएसआर बढ़ा हुआ है, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। दिनचर्या में कुछ बदलाव और सही खानपान से इसे संतुलित किया जा सकता है। इसके लिए आपको यह करना चाहिए:
-
एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट लें
हरी सब्जियां, फल, नट्स और बीज शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
-
नियमित व्यायाम करें
हल्की एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग या योग करें। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ईएसआर का स्तर संतुलन में रहता है।
-
पर्याप्त पानी पिएं
शरीर को हाइड्रेट रखना ज़रूरी है ताकि टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें।
-
स्ट्रेस कम करें
अत्यधिक तनाव भी सूजन बढ़ा सकता है, इसलिए मेडिटेशन और रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं।
ईएसआर कम करने के घरेलू उपाय
अपने स्वास्थ्य को सुधारने के लिए आपको ईएसआर का स्तर संतुलित रखना चाहिए। इसको कम करने के लिए यह कुछ घरेलू उपाय दिए गए हैं:
- हल्दी वाला दूध पीना, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं
- अदरक और लहसुन को डाइट में शामिल करना
- ग्रीन टी का सेवन करना
- नींबू पानी पीना, जो डिटॉक्स में मदद करता है
ये ईएसआर कम करने के घरेलू उपाय शरीर आपके शरीर को अंदर से मज़बूत बनाते हैं।
और पढ़े: अजीनोमोटो के नुकसान: जानें इसके उपयोग का सही तरीका
निष्कर्ष
जब आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं जल्दी से जमने लगती हैं तो यह संकेत होता है कि आपके शरीर में ईएसआर बढ़ा हुआ है। यह एक ब्लड टेस्ट होता है। इसके बढ़ने के लक्षण को समय रहते पहचानना बहुत ज़रूरी है। अगर आप ऊपर बताए गए संकेत महसूस कर रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें। सही समय पर जांच और उपचार से बड़ी समस्याओं से आप बच सकते हैं।
बढ़े हुए ईएसआर से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
ESR बढ़ने से क्या दिक्कत होती है?
ESR बढ़ने से आपके शरीर में सूजन या इंफेक्शन का संकेत मिलता है, जिससे थकान, दर्द और कमज़ोरी हो सकती है। यह किसी गंभीर बीमारी की ओर भी इशारा कर सकता है।
रक्त में ईएसआर कम करने के लिए क्या घरेलू उपाय हैं?
हल्दी, अदरक, ग्रीन टी और नींबू पानी जैसे प्राकृतिक उपाय सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही संतुलित आहार और पर्याप्त पानी भी आवश्यक है।
ईएसआर बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
जंक फूड, तली-भुनी चीजें और ज़्यादा शक्कर वाली चीजें सूजन को बढ़ा सकती हैं। इसलिए इनसे दूरी बनाकर रखें।
नींबू ईएसआर के लिए अच्छा है?
हाँ, नींबू में विटामिन C होता है जो आपके शरीर को डिटॉक्स करने और सूजन कम करने में मदद करता है। नियमित सेवन से ESR कंट्रोल में रह सकता है।
