Hindi 1 MIN READ 10418 VIEWS April 9, 2023

क्या है लिवर का रामबाण इलाज?

लिवर का रामबाण इलाज

लिवर हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है। लिवर प्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल प्रोड्यूज करता है। इसके अलावा ये विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट को स्टोर करता है तथा और भी कई जरूरी फंक्शनस में शामिल रहता है। लिवर सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स को आपके शरीर के अलग-अलग भागों में भेजता है। लिवर की एल्कोहल, मेडिसिन्स और मेटाबॉलिज्म से निकलने वाले टॉक्सिक पदार्थों को हटाने में अहम भूमिका होती है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने लिवर के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखना होगा। आपको कुछ ऐसा करना होगा कि आपका लिवर बिलकुल सही शेप में रहे। इसके साइज में कोई बड़ा बदलाव ना आने पाए। इसमें सूजन ना हो वरना ये कई बीमारियों की वजह बन सकता है। तो आखिर क्या है लिवर का रामबाण इलाज?

लिवर का रामबाण इलाज – क्या खाएं?

अगर आपको स्वस्थ रहना है तो उसके लिए लिवर का स्वस्थ होना बहुत महत्वपूर्ण है। लीवर के खराब होने से मेटाबोलिज्म संबंधी डिसऑर्डर्स हो सकते हैं। टाइप 2 डाइबिटीज़ में लिवर की बीमारी होना एक आम कारण है। हालांकि कुछ हेल्दी डाइट और ड्रिंक्स लेने से आप लिवर के स्वास्थ्य को अच्छा रख सकते हैं। अगर आप लगातार अनहेल्दी डाइट ले रहे हैं तो फिर आपका लीवर कमजोर हो सकता है। लिवर अगर कमज़ोर हो गया तो वो ठीक से अपना काम नहीं कर सकेगा और फिर उसके काम ना कर पाने की वजह से आप बीमार भी पड़ सकते हैं। लीवर को मजबूत करने के बहुत सारे उपाय हैं। बहुत से ऐसे फूड्स और फल हैं जिनके सेवन से आपका लीवर हेल्दी रह सकता है। बस आपको जानना ये है कि लिवर मज़बूत करने के लिए क्या खाना चाहिए।    

1. जैतून का तेल

अगर आप बहुत अधिक फैट खा रहे हैं तो ये लिवर के लिए अच्छा नहीं हो सकता। लेकिन हाँ कुछ दूसरे फैट्स लिवर के स्वास्थ को अच्छा रखने में मदद कर सकते हैं। जैतून का तेल लिवर के लिए फायदेमंद होता है। कम स्वस्थ फैट के बदले जैतून के तेल के उपयोग से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और लिवर के कार्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है। इस तेल में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स की उच्च मात्रा पाई जाती है। 

2. अखरोट

लिवर साफ़ करने के उपाय में नट्स बहुत काम आता है। इसमें न्यूट्रिएंट्स, विटामिन, फैट और एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो विभिन्न तरह के डिसऑर्डर्स के इलाज में फायदेमंद होते हैं। अखरोट में अमीनो एसिड की प्रचुर मात्रा होती है जिसे आर्गिनिन के रूप में जाना जाता है और ये लिवर की सफाई में सहायक होता है। काले अखरोट लिवर में रक्त को ऑक्सीजीनेट करने में मदद करते हैं। 

3. फैटी फिश 

लिवर के लिए फैटी फिश बहुत उपयोगी होती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड का रिच सोर्स होता है जो लिवर की सूजन को कम करने में सहायक होता है। फैटी फिश में पाए जाने वाला फैट लिवर में एक्स्ट्रा फैट नहीं जमा होने देता और इससे एंजाइमस का लेवल नार्मल रहता है।   

4. चकोतरा

ग्रेपफ्रूट में दो एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, नारिंगिन और नारिनजेनिन। ये लीवर की सूजन को कम करके और लीवर के सेल्स की रक्षा करके लीवर को किसी भी चोट से बचाने में मदद कर सकते हैं। 

5. अंगूर

अंगूर के बीज, छिलके और गूदे में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट लिवर को डैमेज होने से बचा सकते हैं। इन कंपाउंड्स को आहार में शामिल करने के लिए आपको अंगूर खाना चाहिए। एक अंगूर के बीज का अर्क सप्लीमेंट भी आपको एंटीऑक्सिडेंट प्रदान कर सकता है। 

6. एवोकाडो 

एवोकैडो इस आधुनिक दुनिया का सुपरफूड है। इसमें अच्छी मात्रा में विभिन्न विटामिन और खनिज होते हैं जो लीवर के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। इसमें ग्लूटाथिओन नामक एक अद्वितीय एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को फ़िल्टर करने में मदद करता है। 

7. लहसुन 

लहसुन भी लिवर के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन में सल्फर कंपाउंड होता है। ये लिवर एंजाइम को सक्रिय करके आपके शरीर से टॉक्सिन्स और वेस्ट मैटेरियल्स को बाहर निकालता है। इसमें सेलेनियम भी होता है जो लीवर को खराब होने से बचाता है। 

8. हल्दी 

हल्दी ऐसा शक्तिशाली मसाला है जो लीवर को खराब होने से बचाती है और उसको स्वस्थ रखने में मदद करती है। ये स्वस्थ लीवर सेल्स को भी पुनर्जीवित करती है। यह पित्त के प्राकृतिक उत्पादन को भी बढ़ाती है। हल्दी लीवर में फैट जमा होने को भी रोकती है। ये एक ऐसी समस्या है जो फैटी लीवर, लीवर के सिरोसिस जैसी स्थितियों को उत्पन्न कर सकती है।  

9. चुकंदर  

चुकंदर के रस में नाइट्रेट होते हैं जो एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करते हैं। ये हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद और सूजन को कम कर सकता है। चुकंदर में पाया जाने वाला रसायन फैटी लिवर को ठीक करने में मदद कर सकता है। 

10. हरे पत्ते वाली सब्जियां 

हरी सब्ज़ियां आपके लिवर के स्वास्थ्य के लिए हमेशा बेहतर होती हैं। पालक और केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन ए, सी, के और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जो रक्त को शुद्ध करने में मदद करती हैं। 

11. ग्रीन टी 

लिवर मज़बूत करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या पीना चाहिए। आप ग्रीन टी पी सकते हैं जिसमें एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा होती है जिसे कैटेचिन के रूप में जाना जाता है। कैटेचिन लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक होता है और अगर लिवर में सूजन हो तो उसको कम करता है।  

12. सेब 

लिवर के लिए फायदेमंद फल में सेब बहुत गुणकारी होता है। अपने आहार में सेब जैसे फाइबर युक्त फलों को शामिल करना अच्छा होता है। सेब खाने से शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को भी हेल्दी रखता है। 

13. नींबू 

ये बात अक्सर कही जाती है कि नींबू के रस को सुबह अगर एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पिया जाये तो फिर लिवर डिटॉक्सिफायर का काम करता है। आज बहुत से लोग सुबह गर्म पानी में नींबू पीते हैं। 

14. कॉफ़ी 

कॉफी भी लिवर का रामबाण इलाज कर सकती है। जिनको भी लिवर की समस्या है वो कॉफी लिवर के नुकसान को कम करने के लिए कॉफी का सहारा ले सकते हैं। यह सिरोसिस और स्थायी टिशूज़ के नुकसान को कम करती है। कॉफी फैट और कोलेजन को बढ़ने से भी रोकती है। 

इनके अलावा लिवर को स्वस्थ रखने के लिए ऑर्गनिक जड़ी बूटियाँ भी बहुत प्रभावी होती हैं। ये जड़ी-बूटियाँ लिवर को साफ करने में बहुत अहम भूमिका निभाती हैं। ये हैं चिकोरी की जड़ें जिन्हें लिवर की टॉनिक कहा जाता है। इसके अलावा पुदीना जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है और डाइजेशन में उपयोगी होता है। मिल्क थीस्ल के बीजों का उपयोग लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने और ब्लड प्यूरीफायर करने के लिए किया जाता है। वहीँ डंडेलियन रूट्स जो विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है और इसकी जड़ों में लक्सेटिव्ज़ होते हैं जो डाइजेशन में सहायक होते हैं और लिवर को बढ़ने से रोकते हैं। 

कन्क्लूज़न 

अब तो आप जान ही गए होंगे कि लिवर आपके शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। शरीर को सामान्य रूप से कार्य करने के लिए लिवर को भी बेहतर ढंग से काम करना पड़ता है। इसके लिए आपको धूम्रपान और शराब से परहेज करना चाहिए तभी लिवर प्रॉपर फंक्शन करेगा। अन्यथा आप भी बीमारी के चंगुल में फँस सकते हैं। आपसे यही कह सकता हूँ कि स्वस्थ रहिये और अपना ख्याल रखिये। 

17 responses to “क्या है लिवर का रामबाण इलाज?”

    • SGPT का स्तर बढ़ने के कुछ कारण लिवर की सूजन से जुड़े हैं जैसे फैटी लिवर, बहुत ज्यादा शराब पीना, वाइरल संक्रमण आदि। इसके अलावा कुछ दवाइयाँ और अस्वस्थ भोजन भी ऐसा कर सकते हैं। लिवर का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए संतुलित आहार जिसमें हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और फाइबर-भरपूर आहार का सेवन करें, नियमित व्यायाम करें, और खूब पानी पियें। अपने स्वास्थ और लिवर की स्थिति का सही मूल्यांकन करने के लिए डॉक्टर से परामर्श करें।

    • फैटी लिवर के लिए जीवन शैली मे सुधार करना चाहिए जिनमे निम्नलिखित का ध्यान रखना चाहिए: एक संतुलित भोजन खाना चाहिए जैसे मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें, घर पर बना हुआ खाना खाएं, ज्यादा फाइबर और कम वसा वाला भोजन खाएं, अधिक चीनी और फास्ट फूड से बचें। इसके अलावा शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। नियमित व्यायाम करे। इन सभी नियमों का पालन करें।

  1. मुझे बार-बार पॉटी आती है ऐसा फील होता है और गैस भी होती है गैस पास नहीं हो पा रही जिस कारण से पेट में दर्द एक साइड में हो रहा है और पड़े रहना ही अच्छा लगता खड़े होने पर मुझे चक्कर सा फील हो रहा है वीकनेस फील हो रही है और भूख तो लग रही है पर खाना नहीं खा पाती

  2. Hi

    I am Anupam Srivastava. I suffering fatty liver stage-2, presently I have enough pain in my liver. Please suggest me medicine for this problem

  3. मुझे भुख नहीं लगतीं, जी मिचलाना और पेट में दर्द रहता है इसका इलाज बताएं

  4. मेरा लीवर सूजा लग रहा है क्यू की ओ मोटा हो गया है उस साइड मुझे कोई अच्छा उपाय बताए जिस से जल्दी ठीक हो सके और बचैनी भी होती है मुझे कभी कभी हल्का फुल्का दर्द भी करता है मैं बहुत तंग ही महोदय

  5. मुझे hapitatas B पॉजिटिव हैं प्लीज लिवर के लिये बढ़िया सलह दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next