

शरीर में नमक या सोडियम की कमी से कई बीमारियां हो सकती हैं। हमने अक्सर ज्यादा नमक खाने से होने वाले नुकसान के बारे में सुना है, लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा अधिक या कम होने पर खून में सोडियम की मात्रा पर इसका असर पड़ता है? इसके साथ-साथ हमारे दिमाग पर भी यह प्रभाव डालता है। यदि आपको सोडियम की कमी है, तो आपको इस चीज़ की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है कि सोडियम की कमी के लिए क्या खाना चाहिए|
सोडियम हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही हमारे शरीर में तरल पदार्थ को बैलेंस करता है और तंत्रिकाओं और मांसपेशियों को सक्रिय करने का काम करता है। यदि शरीर में सोडियम की कमी होने लगती है तो, पानी की मात्रा शरीर में बढ़ने लगेगी और सूजन होने लगेगी। जिस कारण हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे हमारा जीवन भी जोखिम में पड़ सकता है। यदि अत्यधिक मात्रा में सोडियम की कमी हो तो व्यक्ति कोमा में भी जा सकता है।
एक व्यस्क इंसान के शरीर को रोज 5 ग्राम नमक की जरूरत होती है, जिसमें दो ग्राम सोडियम का होना जरूरी है। इससे ज्यादा या कम का इस्तेमाल दोनों ही सूरत में खतरनाक हो सकता है। ज्यादा सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत देखने को मिलती है। वहीं कम नमक का इस्तेमाल करने से दिमाग पर नकारात्मक असर देखने को मिलता है। इस लेख में हम सोडियम की कमी के लक्षण और उपाय के बारे में पढ़ेंगे |
सोडियम की कमी के लिए क्या खाना चाहिए
यदि मनुष्य के शरीर में सोडियम की कमी हो तो, उसे कमजोरी, पायरिया, आंतों में रुकावट, हैजा होने की संभावना हो सकती है। सोडियम की कमी को पूरा करने के लिए हमें फल, सब्जियां, नीम के ताजा पत्ते, धनिया, कमलगट्टा, सेब, खीरा, पत्ता गोभी, दाल, लौकी और फलों का सेवन करना चाहिए।
मनुष्य के शरीर में स्थित कुल मैग्नीशियम का 70% हड्डियों में फास्फेट तथा कार्बोनेट के रूप में होता है, जबकि बाकी मांसपेशियों में कैल्शियम के साथ पाया जाता है।
अगर आप सोडियम की कमी से जूझ रहे हैं तो आप घर पर ही कुछ आसान तरीकों या यूं कहें कि घरेलू नुस्खों से इसका इलाज कर सकते हैं।
- अपने नमक का सेवन बढ़ाएँ
- सोडियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे सूप, पनीर, मांस आदि का सेवन करें।
- स्पोर्ट्स ड्रिंक या इलेक्ट्रोलाइट घोल पियें
- सब्जियों का जूस पियें
- डिब्बाबंद सब्जियों का सेवन करें।
सोडियम की कमी के लक्षण
हम सभी के शरीर में संतुलित मात्रा में सोडियम आवश्यक है। शरीर में सोडियम की कमी के लक्षण में से एक है शरीर में पानी कि मात्रा का बढ़ना| खून में सोडियम की कमी से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ने लगती है। खून में सोडियम की कमी होने पर कई लक्षण देखने को मिलते हैं, जिसमें उल्टी और मतली आना, हमेशा सिर दर्द बने रहना, थकान महसूस होना और ऊर्जा में कमी, स्वभाव में चिड़चिड़ापन, बेचैनी, शरीर की मांसपेशियों में ऐंठन व कमजोरी, मिर्गी का दौरा पड़ना और कोमा में चले जाना प्रमुख लक्षण है।
सोडियम के स्तर को नियंत्रित करने के तरीके
आप अपने दैनिक आहार में इन खास खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल कर सोडियम के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा सोडियम की कमी के घरेलू उपाय भी कईं सारे हैं | अत्यधिक मात्रा में सोडियम के इस्तेमाल से व्यक्ति को बुखार, उल्टी, डायरिया, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा का बैलेंस होना काफी जरूरी है।
सेब का नियमित इस्तेमाल करें
यदि आप शरीर में सोडियम की मात्रा को कंट्रोल करना चाहते हैं तो, अपनी डाइट में रोजाना सेब का इस्तेमाल शुरू कर सकते है। सोडियम की कमी को दूर करने के उपाय में सोडियम की संतुलित मात्रा वाले विविध आहार का सेवन करना शामिल है। सेब में भरपूर मात्रा में पेक्टिन पाया जाता है, हालांकि, सेब में भी सोडियम की मात्रा कम होती है, परंतु यह शरीर में सोडीयम का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। पेक्टिन के अलावा कॉपर, मैग्नीशियम पोटेशियम, मैंगनीज, जिंक, फास्फोरस, कैल्शियम आयरन और सोडियम भी इसमें मिलता है। यह कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद होता है।
रोजाना नींबू का रस पिएं
नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही सोडियम की मात्रा को कंट्रोल करने का भी काम करता है। अगर शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाए तो, नींबू के रस का सेवन करने से उसे कंट्रोल किया जा सकता है।
अंडा से करें सोडियम कंट्रोल
अंडा को सुपर फूड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंडा में सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए अंडे का सेवन करके आप सोडियम की मात्रा को कंट्रोल कर सकते हैं।
खीरा खाएं
खीरा में करीब 96 प्रतिशत पानी होता है। वही खीरा में सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है। आधे खीरे में मात्र 3 ग्राम सोडियम पाया जाता है और यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकलने में भी मदद करता है। इसलिए सोडियम को कंट्रोल करने में खीरा काफी मददगार हो सकता है।
सोडियम की कमी के कारण
खून में सोडियम की कमी पैदा करने के कई कारण हो सकते हैं। यदि शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो रही है तो, इससे आपके सोडियम के स्तर में भी कमी देखने को मिल सकती है। सोडियम की कमी कुछ बीमारियों के लक्षण के रूप में भी देखने को मिल सकती है जिसमें किडनी से संबंधित बीमारी, लीवर से संबंधित बीमारी, हृदय से संबंधित बीमारी, एड्रिनल ग्रंथि से जुड़े विकार, थायराइड संबंधी विकार, डायबिटीज आदि बीमारियां हो सकती है। यदि आपको लंबे समय से डिहाइड्रेशन दस्त और उल्टी जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं तो बिना देखे आपको चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए क्योंकि इसके प्रमुख कारणों में सोडियम की कमी भी हो सकती है।
निष्कर्ष
सोडियम की कमी के मुख्य कारणों में असामयिक और असंतुलित आहार, तनाव से भरपूर जीवनशैली, और आलसी शारीरिक गतिविधियाँ शामिल हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए सही आहार बहुत महत्वपूर्ण है। उपरोक्त लेख में हमने सोडियम की कमी के लिए उपयुक्त आहार के बारे में विस्तार से चर्चा की है। अब, यह आपके हाथों में है कि आप इन जानकारियों का उपयोग कैसे करते हैं और अपने स्वास्थ्य को सोडियम की कमी से बचाते हैं।