

सफ़ेद मूसली भारत की एक दुर्लभ जड़ी बूटी है। सफ़ेद मूसली के फायदे इतने हैं कि ये “सफेद सोना” के नाम से भी जानी जाती है। दरअसल सफ़ेद मुसली का उपयोग यौन समस्या के स्वास्थ्य में सुधार के लिए बरसों से किया जाता रहा है। हालाँकि सफेद मूसली सिर्फ सेक्स की समस्याओं में ही काम नहीं आती बल्कि ये गठिया, डायबिटीज, यूटीआई जैसी बीमारियों में भी बहुत फायदा करती है। वैसे सफेद मूसली का इस्तेमाल घरेलू नुस्खों के अलावा आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी की चिकित्सा में सदियों से होता आया है।
वैसे तो सफेद मूसली बरसात के मौसम में कहीं भी उगती है लेकिन अब इसकी बढ़ती लोकप्रियता और फायदों को देखते हुए सफेद मूसली की खेती होने लगी है। इसके औषधीय गुणों और फायदों की वजह से आज सफेद मूसली का पाउडर और कैप्सूल भी बाजार में उपलब्ध हैं। मूसली सेक्स संबंधी समस्याओं में बहुत अधिक फायदा करती है। यही कारण है कि ये “हर्बल वियाग्रा” के नाम से भी प्रचलित है।
सफ़ेद मूसली के फायदे
कई तरह के इलाज में सफ़ेद मूसली बहुत फायदा करती है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्यति के अनुसार सफेद मूसली कोलेरेटिक और कार्मिनेटिव होती है लेकिन ये कफ को बढ़ाती है। अगर किसी को कफ से सम्बंधित समस्या है तो उसे मूसली से परहेज करना चाहिए। सफेद मूसली कामोत्तेजक गुणों से भरपूर होती है और यह प्रीमच्योर एजाकुलेशन और इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी कमज़ोरी से सम्बंधित बीमारियों में बहुत उपयोगी साबित होती है।
सफ़ेद मूसली सेक्सुअल डिसऑर्डर्स में तो बहुत फायदेमंद होती ही है, लेकिन इसके अलावा भी ये कई तरह के इलाज में फायदा करती है। आइये अब विस्तार से जानते हैं सफ़ेद मूसली के फायदे और ये किन किन समस्याओं में बहुत उपयोगी साबित होती है।
1. कैंसर की रोकथाम में सहायक
अगर आप सफेद मूसली का इस्तेमाल करते हैं तो आप कई तरह के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। सफ़ेद मूसली शरीर की इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाती है जिससे कैंसर सेल्स को कम करने में मदद मिलती है और इससे कैंसर से बचाव में सहायता मिलती है।
2. आर्थराइटिस में लाभदायक
आज की बदलती हुई लाइफ स्टाइल और बढ़ती हुई उम्र के कारण हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या बन चुकी है। आज के समय में अधिकांश लोग आर्थराइटिस की समस्या से पीड़ित हैं। अगर ऐसे मरीज़ों को सफेद मूसली का सेवन कराया जाये तो उन्हें आर्थराइटिस में होने वाले हड्डियों और जोड़ों के दर्द के साथ साथ सूजन में भी बहुत राहत मिल सकती है।
3. वजन कम करने में सहायक
सफेद मूसली का सेवन शारीरिक शक्ति को बढ़ने का एक बेहतरीन जरिया है जो वज़न को भी कम करती है। इसके अलावा कोई भी ताकत बढ़ाने वाली औषधि से वजन भी बढ़ता है। अगर आप सफेद मूसली का सेवन दूध के साथ करते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। लेकिन अगर आप इसे गर्म पानी के साथ लेते हैं तो यह वजन कम करने में सहायक होती है।
4. इम्युनिटी को बनाये मज़बूत
सफेद मूसली का सेवन शरीर के इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है। अगर आपका इम्यून सिस्टम मज़बूत है तो आप सर्दी-जुकाम जैसे कई तरह के इन्फेक्शन्स से बचे रहेंगे।
5. बॉडी बिल्डिंग में सहायक
सफ़ेद मूसली से शरीर में ताक़त आती है। आज ज़्यादातर जिम के शौक़ीन अपनी बॉडी को बनाने के लिए सफेद मूसली को सप्लीमेंट की तरह उपयोग करते हैं।
6. स्वप्नदोष में सहायक
सफेद मूसली के सेवन से आप स्वप्नदोष की समस्या पर किसी हद तक काबू पा सकते हैं। हालाँकि यह स्वपनदोष के बाद होने वाली कमजोरी को दूर करने में बहुत सहायक होता है।
7. स्पर्म क्वालिटी बनाये बेहतर
सफेद मूसली का सेवन स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। सफेद मूसली स्पर्म की गुणवत्ता में सुधार करता है और वो पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं।
8. इम्पोटेंसी रोकने में सहायक
सफेद मूसली से सीमेन बढ़ता है और साथ ही उसकी गुणवत्ता में सुधार होता है। अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो आप इम्पोटेंसी के खतरे से काफी हद तक बच सकते हैं।
9. इरेक्टाइल डिसफंक्शन में सहायक
कभी कभी स्ट्रेस, डिप्रेशन या किसी लम्बी बीमारी के कारण इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है। सफेद मूसली आपकी सेक्स की इच्छा को बढ़ाती है साथ ही यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को भी ठीक करने में सहायक होती है। हालाँकि डायबिटीज या किसी और बीमारी की वजह से इरेक्टाइल डिसफंक्शन का खतरा ज़्यादा बढ़ जाता है। अगर ऐसा होता है तो आप सफ़ेद मूसली से इस खतरे को रोक सकते हैं।
10. प्रीमच्योर एजाकुलेशन में सहायक
आजकल ज़्यादा तनाव भरी ज़िन्दगी, अधिक दौड़ भाग, अस्त-व्यस्त लाइफ स्टाइल और असमय खाने-पीने के कारण ज़्यादातर लोग प्रीमच्योर एजाकुलेशन यानी शीघ्रपतन की समस्या से जूझ रहे हैं। जो भी इस समस्या के शिकार हैं वो संकोच या किसी ना किसी और वजह से इस बारे में डॉक्टर से बात भी नहीं कर पाते हैं। वो या तो किसी नीम हकीम के चक्कर में पड़ जाते हैं या फिर खुद को उसी हाल में छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसे लोगों को घबराना या परेशान नहीं होना चाहिए। वो इसके लिए सफेद मूसली का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक फायदे की औषधि है। अगर आप शीघ्रपतन का इलाज करना चाहते हैं तो औषधि के रूप में सफ़ेद मूसली का उपयोग कर सकते हैं।
11. सफ़ेद मूसली बढ़ाती है सेक्स पावर
कहते हैं कि सफ़ेद मूसली का सेवन किसी के भी सेक्स स्टेमना के लिए बहुत अच्छा होता है। वैसे भी आप अगर सफेद मूसली के फायदे के बारे में किसी से भी परामर्श करेंगे तो सबसे पहले वो आपसे यही कहेगा कि सफेद मूसली के इस्तेमाल से आपकी सेक्स पावर काफी हद तक बढ़ जाती है। यही कारण है कि बहुत से लोग तो सफ़ेद मूसली का इस्तेमाल हर्बल वियाग्रा की तरह से भी करते हैं। एक रिसर्च के अनुसार सफेद मूसली पाउडर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी कामोत्तेजना को चरम पर पहुँचाने के साथ साथ टेस्टोस्टेरोन जैसे असरदार सेक्स हार्मोन का लेवल भी बढ़ा देते हैं। अगर आप भी अपनी सेक्स क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो फिर आपके लिए भी सफ़ेद मूसली का इस्तेमाल करना बहुत उपयोगी हो सकता है।
12. डाइबिटीज़ नियंत्रित करने में सहायक
सफ़ेद मूसली में हाइपोग्लाइकेमिक का मज़बूत प्रभाव होता है जो शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने के लिए बहुत आवश्यक होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो पैंक्रियाज़ को किसी भी नुकसान होने की जगह लाभ पहुंचा सकते हैं।
कन्क्लूज़न
सफेद मूसली के फायदे काफी हैं। हालाँकि सफ़ेद मूसली के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में या गलत तरीके से मूसली का सेवन कर रहे हैं तो ये आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है। हालांकि सफेद मूसली के नुकसान बहुत अधिक नहीं होते हैं। लेकिन अगर आप ज़रुरत से ज्यादा मात्रा में सफेद मूसली का उपयोग कर रहे हैं तो इससे आपकी भूख कम हो सकती है। दूसरी बात ये कि सफेद मूसली की तासीर ठंडी होती है। इसलिए यह आपके सीने में कफ को बढ़ा सकती है। अगर आप कफ की समस्या से पहले से ही जूझ रहे हैं तो आपको सफेद मूसली का सेवन नहीं करना चाहिए। हो सके तो सफ़ेद मूसली का सेवन किसी डॉक्टर या आयुर्वेद की सलाह लेने के बाद ही करिये। अपना और अपने परिवार का ध्यान रखियेगा।
सफ़ेद मूसली के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न2 : सफेद मूसली कैप्सूल और पाउडर में से क्या ज़्यादा बेहतर होता है?
सफेद मूसली कैप्सूल और पाउडर दोनों ही अच्छे होते हैं। लेकिन अगर आपको थोड़ा सा भी शक है तो आप किसी डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य से इस बारे में पूछ सकते हैं। वही बताएंगे कि आपके शरीर के लिए इनमें से क्या बेहतर होगा।
प्रश्न3 : क्या बच्चे सफ़ेद मूसली का सेवन कर सकते हैं?
जी हां बच्चे भी सफेद मूसली का सेवन कर सकते हैं। मूसली में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। ये सभी गुण सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। हालाँकि बच्चों को सफेद मूसली का सेवन कराने से पहले चिकित्सक से परामर्श जरूर कीजिये।
प्रश्न4 : क्या इसको खाली पेट ले सकते हैं?
आप दूध के साथ खाली पेट इसका उपयोग कर सकते हैं मगर इसके लिए चिकित्सक की सलाह जरूर लीजिये।