Diet & Nutrition 1 MIN READ 4715 VIEWS September 15, 2022

सबसे बेहतरीन आयरन के आहार

आयरन के आहार

खून में आयरन की कमी होने पर शरीर कई तरह की बिमारियों से घिर जाता हैं। आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता हैं। आयरन रिच फूड्स का सेवन एनीमिया होने आपको बचा सकता हैं। शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में आयरन सबसे महत्वपूर्ण हैं। आयरन की कमी से शारीरिक कमजोरी का भी शिकार होना पड़ सकता हैं। साथ ही किडनी पर भी इसका बुरा असर होता हैं, लेकिन कुछ ऐसे बेहतरीन आयरन के आहार हैं जिनसे खून की कमी को दूर किया जा सकता हैं। यह आहार आयरन से भरपूर हैं।

आयरन की कमी के लक्षण

शरीर में आयरन की कमी हो गई हैं इस बात का पता खून की जांच के द्वारा लगाया जाता हैं, लेकिन कुछ लक्षणों को देखकर भी यह जाना जा सकता हैं। तो जानते हैं इन लक्षणों के बारे में।

1. सामान्य से अधिक सांवली त्वचा

आयरन की कमी के सबसे सामान्य लक्षण हैं त्वचा का सामान्य से अधिक पीली होना या निचली पलकों के अंदर का रंग पीला होना। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में रक्त को लाल रंग देता हैं अगर आयरन की कमी हो जाती हैं तो इसके कारण निम्न स्तर रक्त को कम लाल बना देता हैं। इसलिए जिन लोगों को आयरन की कमी होती हैं उनकी त्वचा अपना रंग खो देती हैं।

2. हृदय स्पंदन

आयरन की कमी से हृदय की समस्या हो सकती हैं। लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन एक तरह का प्रोटीन हैं जो शरीर के चारों ओर ऑक्सीजन के परिवहन का कार्य करता हैं। आयरन की कमी में हीमोग्लोबिन के निम्न स्तर का अर्थ यह हैं कि हृदय को ऑक्सीजन ले जाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती हैं।

3. असामान्य थकान

अगर आपको असामान्य थकान महसूस होती हैं तो यह भी आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया का लक्षण हैं।

4. सांस लेने में कठिनाई

जब हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता हैं, तो ऑक्सीजन का स्तर भी कम होता हैं। इसका मतलब हैं कि आपकी मांसपेशियां सामान्य गतिविधि जैसे चलना-फिरना आदि के लिए भी पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त नहीं कर पाएगी।

आयरन युक्त खाद्य पदार्थ

अब जानते हैं उन आहार के बारे में जिनका सेवन करके आप आयरन प्राप्त कर सकते हैं।

1. पालक

पालक से शरीर को बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसमें कैलोरी बहुत कम होती हैं। पालक में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता हैं। विटामिन सी आयरन के अवशोषण को काफी ज्यादा बढ़ा देता हैं।

2. टोफू

टोफू एनीमिया के खतरे को कम करता हैं। यह सोयाबीन आधारित भोजन हैं। टोफू में विटामिन बी१, प्रोटीन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक भी होता हैं।

3. डार्क चॉकलेट

अगर आपको आयरन से भरपूर आहार अच्छा नहीं लगता हैं तो आप कुछ स्वादिष्ट जैसे की डार्क चॉकलेट ट्राई कर सकते हैं लेकिन इसे ज्यादा ना खाएं क्योंकि डार्क चॉकलेट में कैलोरी भी अच्छी मात्रा में होती हैं। यह जिंक रिच फूड्स में भी आती हैं।

4. बीज

कद्दू के बीज, तिल, अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता हैं। यह कैल्शियम, कैलोरी, मैग्नीशियम, अच्छे वसा, पोटेशियम, फोलेट, विटामिन ए से भी भरपूर होते हैं।

5. शेलफिश

शेलफिश की विभिन्न किस्मों में आयरन अच्छी मात्रा में होता हैं। झींगा, ब्लू मसल्स और झींगा मछली भी आयरन में उच्च होती हैं। शेलफिश में कैलोरी कम होती हैं और इसमें विटामिन, प्रोटीन, अच्छे वसा, और खनिज पाए जाते हैं।

6. साबुत अनाज

साबुत अनाज में भी आयरन अच्छी मात्रा में होता हैं। साबुत अनाज जैसे : बाजरा, ब्राउन राइस, गेहूं, जई और क्विनोआ इन सभी से आप आयरन प्राप्त कर सकते हैं।

7. फलियां

फलियां शाकाहारी लोगों के लिए आयरन प्राप्त करने का सबसे अच्छा विकल्प हैं। कुछ फलियां जैसे: मटर, सेम, दाल, छोले और सोयाबीन इनसे भी आयरन प्राप्त किया जा सकता हैं।

8. अनार

सबसे ज्यादा खून बढ़ाने वाले फल का नाम हैं अनार। यह विटामिन्स, आयरन, प्रोटीन, फाइबर और कार्ब्स का भी एक अच्छा स्त्रोत हैं।

9. मेवे

आयरन प्राप्त करने के लिए आप मेवे खा सकते हैं। काजू, पिस्ता और बादाम से आयरन की कमी पूरी की जा सकती हैं। मेवे में प्रोटीन, विटामिन, अच्छी वसा और खनिज की भरपूर मात्रा होती हैं।

10. लाल मांस

जो लोग एनीमिया से ग्रस्त हैं उन्हें रेड मीट खाना चाहिए। लाल मांस जस्ता, प्रोटीन, सेलेनियम में भी उच्च होता हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, मुर्गी, मांस और मछली खाने वाले लोगों में आयरन की कमी होने की संभावना कम हो सकती हैं।

कन्क्लूज़न

आपको नियमित रूप से चेक अप और ब्लड टेस्ट करवाते रहना चाहिए। इसके साथ ही आयरन की कमी में ऊपर बताये गए आहार का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऐसे ही हेल्थी फूड्स के बारे में जानने के लिए Healthkart जरूर पढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next