Hindi 1 MIN READ 14 VIEWS April 26, 2026

पोषक तत्व की कमी आपकी दिनचर्या को कैसे प्रभावित करती है?

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

पोषक तत्व

हम में से बहुत से लोग दिन की शुरुआत चाय बिस्कुट से करते हैं और दिन में तीन बार खाने के बाद सोचते हैं शरीर को सब मिल गया। असल में सिर्फ पेट भरना ही नहीं सही पोषक तत्व लेना ज़रूरी होता है। जब आपकी डाइट संतुलित नहीं होती तो इसका सीधा असर आपकी रोज़ की दिनचर्या पर दिखता है – चाहे ऊर्जा हो, काम करने की क्षमता या फिर आपका मूड।  

आइये इस लेख में जानते हैं कि पोषण की कमी आपकी दिनचर्या को कैसे प्रभावित करती है। 

पोषक तत्व का महत्व क्यों समझना ज़रूरी है?

शरीर को ठीक से काम करने के लिए विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है। इसलिए सही पोषण का महत्व सिर्फ स्वस्थ रहने तक सीमित नहीं है बल्कि यह आपकी प्रतिदिन के कार्यों से भी जुड़ा होता है। अगर आपके शरीर को सही पोषण नहीं मिलता तो आप जल्दी थक जाते हैं, काम में मन नहीं लगता, और छोटी-छोटी चीज़ें भी मुश्किल लगने लगती हैं।

पोषक तत्व कितने हैं और इनके प्रकार क्या हैं?

जब पोषण की बात करें तो यह सोचना लाज़मी है कि पोषक तत्व कितने प्रकार के होते हैं और हमें किन चीज़ों की ज़रूरत होती है। आसान भाषा में इसको पोषक तत्व चार्ट के ज़रिये समझते हैं:

पोषक तत्व के प्रकार मुख्य कार्य सामान्य स्रोत कमी के प्रभाव
कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा देना चावल, रोटी, आलू, फल थकान, कमज़ोरी 
प्रोटीन मसल्स बनाना और रिपेयर दाल, पनीर, सोया, दूध कमज़ोरी, मसल्स लॉस
फैट (वसा) ऊर्जा स्टोर करना, हार्मोन बैलेंस घी, तेल, मेवे, बीज सूखी त्वचा, हार्मोन असंतुलन
विटामिन इम्यूनिटी और शरीर के कार्य फल, सब्जियां बार-बार बीमार पड़ना
मिनरल्स हड्डियां, खून और नर्व्स हरी सब्जियां, दूध, फल एनीमिया, हड्डियों की कमज़ोरी 
पानी शरीर को हाइड्रेट रखना पानी, जूस, फल डिहाइड्रेशन, थकान

इन सभी का सही संतुलन आपकी दिनचर्या को शांत और तरोताज़ा बनाए रखता है।

पोषक तत्व की कमी से आपकी दिनचर्या पर क्या असर पड़ता है?

जब शरीर को ज़रूरी तत्व नहीं मिलते, तो इसका असर आपकी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी पर साफ दिखने लगता है। आइये जानते हैं कैसे:

1. दिनभर थकान और कम ऊर्जा महसूस होना 

अगर आप सुबह उठते ही थका हुआ महसूस करते हैं या दिनभर सुस्ती रहती है, तो यह पोषण की कमी का संकेत हो सकता है। आयरन, विटामिन B12 और प्रोटीन की कमी से ऊर्जा का स्तर गिर जाता है, जिससे साधारण काम भी आपको भारी लगने लगते हैं।

2. काम में ध्यान ना लगना

फोकस की कमी, बार-बार ध्यान भटकना या चीज़ें भूल जाना, ये सभी पोषण की कमी के प्रत्यक्ष संकेत हैं। इसका मतलब आपके शरीर को सही पोषण नहीं मिल रहा। जब आपके दिमाग तक पोषण नहीं पहुँचता तो आपकी उत्पादकता कम होने लगती है।

3. मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन

कभी बिना वजह चिढ़न होना या मूड का जल्दी बदलना भी पोषण की कमी से जुड़ा हो सकता है। कुछ पोषक तत्व आपके मूड को स्थिर रखने में मदद करते हैं, और उनकी कमी से मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है।

4. बार-बार बीमार पड़ना

अगर आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर हो गई है और आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं, तो यह विटामिन्स और मिनरल्स की कमी का असर हो सकता है। सही आहार आपके शरीर को इन्फेक्शन्स से लड़ने की ताकत देता है।

5. बाल, त्वचा और नींद पर असर होना 

बालों का झड़ना, बेरंग त्वचा, और ठीक से नींद ना आना, ये सभी आपके आहार में पोषण की कमी की ओर इशारा करते हैं। जब आपका शरीर अंदर से कमज़ोर होता है, तो इसका असर बाहर भी दिखता है।

पोषक तत्व के फायदे जो आपकी दिनचर्या बदल सकते हैं

अगर आप सही मात्रा में पोषक तत्व लेते हैं, तो इसके फायदे आपकी दिनचर्या को सहज बना सकते हैं और ताज़गी से भर सकते हैं। इसके फायदे निम्नलिखित हैं:  

  • दिनभर स्थिर ऊर्जा बनी रहती है
  • काम में केंद्रित रहते हैं और उत्पादकता बेहतर होती है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है
  • त्वचा और बालों का स्वस्थ्य बेहतर होता है
  • नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है
रोचक पाठ: मौसमी के जूस के नुकसान

कैसे करें सुधार?

यदि आप अपने शरीर को सही पोषक के साथ स्वस्थ रखना चाहते हैं तो यह तरीके अपनाएं: 

  • अपनी आहार में विविधता रखें, एक ही चीज़ बार-बार न खाएं
  • तैयार खाद्य पदार्थ कम करें और ताज़ा खाने को प्राथमिकता दें
  • मौसमी फल और सब्ज़ियां शामिल करें
  • पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं
  • खाना ना छोड़ें 

निष्कर्ष

पोषक तत्व की कमी धीरे-धीरे आपकी दिनचर्या को प्रभावित करती है। शुरुआत में यह सिर्फ थकान या कम ऊर्जा के रूप में दिखती है, लेकिन समय के साथ यह आपकी उत्पादकता, मनोदशा और स्वास्थ्य पर असर डालती है। इसलिए ज़रूरी है कि आप सिर्फ पेट भरने पर ध्यान ना दें, बल्कि सही पोषक तत्व लेने को अपनी आदत बनाएं। छोटे-छोटे बदलाव आपकी रोज़ की जिंदगी को काफी बेहतर बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Read these next