Diet & Nutrition 1 MIN READ 1425 VIEWS November 20, 2022

खीरा खाने के फायदे – क्यों खाएं इसे हर दिन?

खीरा खाने के फायदे
खीरा खाने के फायदे
कन्क्लूज़न

खीरा एक बहुत न्यूट्रिएंट्स से भरपूर सब्ज़ी है जिसे हम आप सलाद में इस्तेमाल करते हैं। हम इसको फल भी कह सकते हैं। खीरे को बेहद फायदेमंद माना जाता है। डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए खीरा बहुत उपयोगी होता है। तरह तरह के न्यूट्रिएंट्स होने की वजह से खीरा खाने के फायदे अनेक हैं। कैलोरी, फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम आदि की मात्रा खीरे में बहुत कम पाई जाती है। यही वजह है कि खीरा सेहत के लिए एक वरदान है। इसमें विटामिन-के, विटामिन-डी जैसे न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये न्यूट्रिएंट्स  स्वास्थ के लिए बहुत उपयोगी है। भारत में लोग प्राचीन काल से भोजन और औषधीय ज़रूरतों के लिए खीरे उगाते आये हैं।

खीरा डायबिटीज के अलावा हृदय की बीमारियों और हड्डियों के स्वास्थ को बनाए रखने के लिए बहुत उपयोगी है। खीरा आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसकी हाइड्रेशन गुणवत्ता आंतों को स्वस्थ बनाती है, कॉन्स्टिपेशन को रोकती है और किडनी में पथरी होने से बचाने में सहायक होती है। अक्‍सर लोग जानना चाहते हैं कि खीरा किस तरह खाना बेहतर होता है। कुछ लोग इसे छीलकर खाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ इसको बिना छीले खाते हैं। हालाँकि खीरे के सारे गुणों को अपने अंदर समेटने के लिए खीरे को छिलके सहित खाना ही सबसे बेहतर होता है। 

खीरा खाने के फायदे 

आप तो बचपन से लेकर आज तक खीरा खा ही रहे हैं। लेकिन क्या कभी आपने खीरा खाने से पहले सोचा था कि इससे आपको हेल्थ में बहुत फायदा होगा। क्या आप खीरा खाने के फायदे शुरू से जानते थे? आइये आज जानते हैं खीरे के हेल्थ बेनेफिट्स।             

1.  हाइड्रेशन का उत्तम सोर्स

खीरे में पानी कि मात्रा बहुत होती है और इनमें महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं। वे गर्म मौसम में या वर्क आउट और किसी भी एक्सरसाइज़  के बाद आपके हाइड्रेशन को रोकने में मदद कर सकते हैं। जिन लोगों को ज़्यादा पानी पीने की आदत नहीं है या वो क्षमता से कम पानी पीते हैं तो उनके लिए खीरा खाना उत्तम हो सकता है। आप खीरे और पुदीना को मिलाकर इसका जूस भी बनाकर पी सकते हैं। आँतों को स्वस्थ बनाए रखने, कब्ज को रोकने और गुर्दे की पथरी से बचने के लिए हाइड्रेटेड रहना आवश्यक है। खीरा सबसे अधिक हाइड्रेटिंग खाद्य पदार्थों में से एक है।  

2. हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद 

खीरे की उपयोगिता हड्डियों के लिए भी होती है। इसमें विटामिन के होता है। यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। खीरे में कैल्शियम भी होता है। वयस्कों को उम्र के आधार पर एक दिन में लगभग 1,000 से 1,200 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। विटामिन के, कैल्शियम के अब्सॉर्ब में सुधार करने में मदद करता है। साथ ही ये पोषक तत्व मिलकर हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य में योगदान कर सकते हैं। वैसे विटामिन डी भी बोन हेल्थ के लिए बहुत कारगर होता है।   

3. कैंसर को बढ़ने से रोक सकता है 

खीरा खाने के फायदे कैंसर के लिए भी उपयोगी हैं। खीरा खाने से कैंसर होने की सम्भावना कम हो जाती है। खीरे के पौधों को कुकरबिटासी परिवार के सदस्य के रूप में जाना जाता है जो उच्च स्तर के कड़वे स्वाद वाले पोषक तत्व होते हैं जिन्हें कुकरबिटासिन कहा जाता है। कुकुर्बिटासिन कैंसर कोशिकाओं को पुन: उत्पन्न होने से रोकते हैं और इस प्रकार ये कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है। 

4. हृदय स्वास्थ्य में लाभदायक 

खीरे के फायदे हार्ट की हेल्थ में भी होते हैं। फाइबर कोलेस्ट्रॉल को प्रबंधित करने और हृदय संबंधी समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है। एक बिना छिलके वाले खीरे में पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं। सोडियम का सेवन कम करना और पोटेशियम का सेवन बढ़ाना हाई ब्लड प्रेशर को रोकने में भी मदद कर सकता है। खीरे में मौजूद कुकुर्बिटासिन एथेरोस्क्लेरोसिस को रोकने में भी मदद कर सकता है। अगर आप बिना छीले खीरा खाते हैं तो ये आपके दिल के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दरअसल खीरा छिलके के साथ खाने से शरीर को विटामिन के मिलता है। ये ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने में सहायक होता है।   

5. डाइबिटीज़ में फायदेमंद 

खीरा खाने का फायदा मधुमेह में भी होता है। खीरा डाइबिटीज़ को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसमें ऐसे पदार्थ होते हैं जो ब्लड शुगर को कम या उसको बहुत अधिक बढ़ने से रोक सकते हैं। खीरे में मौजूद कुकुर्बिटासिन इंसुलिन रक्त शर्करा की प्रोसेसिंग में एक प्रमुख हार्मोन, यकृत ग्लाइकोजन के मेटाबोलिज़्म को नियंत्रित करने में मदद करता है। फाइबर भी टाइप 2 मधुमेह को रोकने और प्रबंधित करने में मदद कर सकता है। 

6. त्वचा की देखभाल 

खीरा के फायदे स्किन में भी होते हैं। दरअसल खीरे में एस्कोरबिक एसिड होता है जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा खीरा कोलेजन प्रोडक्शन को तेज़ करता है और झुर्रियों को होने से रोकता है। कटा हुआ खीरा सीधे त्वचा पर लगाने से सूजन और जलन भी कम हो सकती है। यह सनबर्न को भी कम कर सकता है।   

7. आँखों के लिए फायदेमंद 

आप अगर खीरे का सेवन करते हैं तो उसे बगैर छीले खाने से आँखों को बहुत फायदा होता है। खीरे के छिलके में विटामिन ए पाया जाता है, जो आई साइड वीक होने पर इसे स्ट्रांग बनाता है। इसके अलावा खीरे में मौजूद बीटा-कैरोटीन आँखों की रोशनी ठीक रखने में सहायक होता है।   

8. कम करता है क्रेविंग 

खीरा का फायदा वजन कम करने में भी होता है। खीरा एक अच्छा इनग्रेडिएंट है क्योंकि ये आपकी क्रेविंग को कंट्रोल करने में सहायक होता है जिससे वज़न कंट्रोल में रहता है। खीरे का छिलका पेट के लिए फाइबर की तरह काम करता है और इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। खीरा खाने से मेटाबोलिज़्म तेज होता है और ये वज़न कम करने में मदद करता है। 

कन्क्लूज़न 

खीरा एक प्राकृतिक टोनर है। आप खीरे को ब्लेंड करें और फिर इसको छान लें। अब इसको आधे घंटे के लिए त्वचा पर लगा रहने दें, फिर धो लें। खीरे में कसैले गुण होते हैं और यह पोर्स को साफ करने में मदद कर सकता है। 

इसके अलावा आप खीरे के रस और दही को बराबर मात्रा में मिलाकर एक फेस पैक बना सकते हैं जो ड्राई स्किन को बेहतर बनाने और ब्लैकहेड्स को कम करने में मदद करता है। वैसे तो स्किन पर खीरा लगाना सेफ होता है लेकिन एहतियात के तौर पर आप पहले थोड़ा सा खीरा स्किन पे लगाके देखिये। अगर आप कोई रिएक्शन महसूस नहीं करते हैं तो इसका मतलब आपके लिए खीरे का उपयोग सुरक्षित है। अब आप खीरा खाके अपनी सेहत बनाइये और अपना ख्याल रखिये।      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next