Chronic Conditions 1 MIN READ 11 VIEWS March 15, 2026

ब्लीच के फायदे और नुकसान: कितने दिनों में एक बार करना सही होता है?

Written By HealthKart
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

ब्लीच के फायदे और नुकसान

आज के दौर में हर कोई स्किन केयर करने लगा है और यह ज़रूरी भी है। इसमें चेहरा ठीक से धोना, मॉइस्चराइज़ करना, सनस्क्रीन लगाना, और ब्लीच करना आदि शामिल है। 

चेहरे के अनचाहे बालों (facial hair) का रंग हल्का करने और त्वचा को साफ़ दिखाने के लिए ब्लीच काफी फायदेमंद है। 

बिना पूरी जानकारी के बार-बार ब्लीच करने से स्किन को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए ब्लीच के फायदे, नुकसान, प्रकार और सही उपयोग के बारे में हमने इस लेख में चर्चा की है।

Table of Contents

ब्लीच के फायदे | Benefits of Bleach

अगर आप सही तरीके से और सही अंतराल में ब्लीच करें तो इसके फायदे अनेक हैं। ब्लीच के कुछ फायदे यहाँ निम्नलिखित हैं:

चेहरे के बाल कम दिखाई देते हैं (Facial hair appears less visible)

ब्लीच आपके चेहरे के बालों का रंग हल्का कर देता है, जिससे वे त्वचा में मिल जाते हैं और चेहरा साफ दिखता है।

स्किन टोन ब्राइट दिखती है (Skin tone appears brighter)

ब्लीच करने से आपके चेहरे पर तुरंत ब्राइटनेस (brightness) आती है और आपकी त्वचा ज़्यादा तरोताज़ा नज़र आती है।

इंस्टेंट ग्लो मिलता है (Instant glow)

किसी फंक्शन या इवेंट से पहले यदि आप ब्लीच करवाते हैं तो इससे आपकी स्किन में तुरंत ग्लो दिखाई देता है।

गोल्ड ब्लीच के फायदे | Advantages of Gold Bleach

ब्लीच अनेक प्रकार की होती है और इसमें से एक है गोल्ड ब्लीच (Gold bleach)। मार्केट में कई तरह के ब्लीच उपलब्ध हैं, जिनमें गोल्ड ब्लीच काफी लोकप्रिय है। इसके फायदे इस प्रकार हैं: 

  • गोल्ड ब्लीच त्वचा को हल्का गोल्डन ग्लो (Golden glow) देने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा को मुलायम और ब्राइट बना सकते हैं।
  • यह सामान्य ब्लीच की तुलना में थोड़ा माइल्ड माना जाता है।

इसी वजह से बहुत से लोग गोल्ड ब्लीच के फायदे को ध्यान में रखते हुए इसे चुनते हैं।

डायमंड ब्लीच के फायदे | Pros of Diamond Bleach

  • स्किन केयर में डायमंड ब्लीच भी काफी ट्रेंड में है। 
  • डायमंड ब्लीच त्वचा को ज़्यादा ब्राइट और चमकीला दिखाने में मदद करता है।
  • यह डल स्किन को थोड़ा फ्रेश लुक दे सकता है।

कई लोगों के अनुसार इससे स्किन पर हल्का ग्लो लंबे समय तक रहता है।

यह डल स्किन को थोड़ा फ्रेश लुक दे सकता है।

ब्लीच के नुकसान | Disadvantages of Bleach

जहां ब्लीच के फायदे हैं, वहीं इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, खासकर अगर इसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए। इसके नुकसान इस प्रकार हैं:

  • स्किन में जलन या रेडनेस (redness)
  • एलर्जी (allergy) की संभावना
  • स्किन ड्राई (dry) हो सकती है
  • सन सेंसिटिविटी (sun sensitivity) बढ़ सकती है

इसी कारण ब्लीच के नुकसान से बचने के लिए हमेशा पैच टेस्ट करना ज़रूरी  होता है।

कितने दिनों में ब्लीच करना चाहिए? | How Frequently Should You Bleach?

एक्सपर्ट्स की मानें तो बहुत ज़्यादा बार ब्लीच करना आपकी त्वचा के लिए सही नहीं होता। आमतौर पर 20-30 दिनों में एक बार ब्लीच करना पर्याप्त माना जाता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो 30-40 दिन का गैप रखना ज़्यादा बेहतर होता है। 

सबसे अच्छा ब्लीच कौन सा है? | Which is the Best Bleach?

कई लोगों का अक्सर यह सवाल होता है कि सबसे अच्छा ब्लीच कौन सा है। इसका जवाब आपकी स्किन टाइप पर निर्भर करता है।

  • सेंसिटिव स्किन के लिए हर्बल या माइल्ड ब्लीच बेहतर हो सकता है।
  • नॉर्मल स्किन के लिए गोल्ड या ऑक्सी ब्लीच अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • अगर त्वचा डल लगती है तो आप डायमंड ब्लीच ट्राई कर सकते हैं। 

सबसे ज़रूरी बात यह है कि हमेशा अच्छी क्वालिटी (quality) और भरोसेमंद ब्रांड का ब्लीच ही इस्तेमाल करें।

ब्लीच करते समय ध्यान रखने वाली बातें | Things to Keep in Mind Before Bleaching

ब्लीच करते समय इन बातों का ख्याल अवश्य रखें:

  • हमेशा पहले पैच टेस्ट (patch test) करें।
  • ब्लीच को ज़्यादा देर तक चेहरे पर न रखें।
  • ब्लीच के बाद मॉइश्चराइजर (moisturiser) ज़रूर लगाएं।
  • तुरंत धूप में जाने से बचें।
  • सेंसिटिव स्किन (sensitive skin) होने पर एक्सपर्ट से बात करें।
Read More: रोज़ाना चेहरे पर बेसन लगाते हैं तो हो जाएं सावधान ! जानें नुकसान 

निष्कर्ष

ब्लीच आपके चेहरे की रंगत बढ़ाने का एक अच्छा विकल्प है। इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं, इसलिए सही तरीके और सही अंतराल में ब्लीच करना ज़रूरी है। अगर आपकी स्किन टाइप के अनुसार सही ब्लीच का प्रकार चुना जाए और 20-30 दिनों का गैप रखा जाए, तो इससे चेहरे पर तुरंत निखार आ सकता है। लेकिन बार-बार ब्लीच करने से नुकसान भी हो सकते हैं, इसलिए स्किन की ज़रूरत को समझकर ही इसका उपयोग करें।

ब्लीच के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चेहरे के लिए सबसे अच्छा ब्लीच आपकी स्किन टाइप पर निर्भर करता है। सामान्यतः हर्बल, गोल्ड या माइल्ड ब्लीच को त्वचा के लिए सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

अगर सही तरीके और सही अंतराल में किया जाए तो ब्लीच आमतौर पर सुरक्षित होता है। लेकिन ज़्यादा बार करने या संवेदनशील त्वचा पर उपयोग करने से जलन या एलर्जी हो सकती है।

आमतौर पर फेशियल (facial) और ब्लीच के बीच कम से कम 7-10 दिनों का अंतर रखना बेहतर माना जाता है। इस अवधि में आपकी त्वचा को रिकवर होने का समय मिल जाता है।

ब्लीच के तुरंत बाद स्क्रब (scrub), एक्टिव केमिकल (active chemical) वाले सीरम (serum) या एक्सफोलिएटिंग प्रोडक्ट्स (exfoliant products) लगाने से बचें।

आमतौर पर 1 महीने में एक बार ब्लीच करना पर्याप्त होता है। बहुत ज़्यादा बार ब्लीच करने से त्वचा कमज़ोर और सेंसिटिव हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Read these next