Women's Wellness 1 MIN READ 473 VIEWS December 15, 2022 Read in Hindi Read in English

स्वस्थ स्तन के लक्षण जिन्हें जानना बहुत आवश्यक है

Written By Archana Singh
Medically Reviewed By Dr. Aarti Nehra

महिलाएं स्तन स्वास्थ्य को लेकर अक्सर परेशान रहती हैं कि वास्तव में स्तन स्वास्थ्य क्या है। क्योकि हर महिला के अनुभव अलग-अलग होते हैं। कुछ महिलाओ को स्तनों में दर्द होता है और कुछ को नहीं। स्तन समस्या कई प्रकार से हो सकती है जैसे सामान्य स्तन कैसे दिखते है, स्तनों में दर्द क्यों होता है, और इससे कोई बड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए 7 स्वस्थ स्तन संकेतों की सूची दी गई है।

स्वस्थ स्तन के 7 लक्षण

 सामान्य स्वस्थ स्तनों के संकेतों की सूची निम्नलिखित है:

1. स्तन की त्वचा साफ़ रखे

साफ त्वचा आम तौर पर स्वस्थ त्वचा का संकेत देती है। और यही बात स्तनों पर भी लागु होती है। स्वस्थ स्तन में हमेशा त्वचा का रंग एक समान होता है जिनमे उम्र और समय के साथ रंग या बनावट में बदलाव आता है।

सामान्य रूप से स्तन की त्वचा चिकनी और फ्लैट होती है। बर्थमार्क और बम्प्स यहां एक अपवाद हैं। यदि स्तन की त्वचा का रंग अचानक से बदलने लगता है, तो डॉक्टर से परामर्श करना जरुरी होता है।

यह किसी चिकित्सा समस्या के कारण भी हो सकता है।यदि स्तन की त्वचा में अचानक कोई परिवर्तन होने लगता है जैसे सूजन, लालिमा, या लंबे समय तक बने रहने वाले रेशेस, तो ये स्थिति किसी गंभीर समस्या से संबंधित हो सकती हैं। स्तन के नीचे की त्वचा चिंता का विषय हो सकती है। स्तन की त्वचा के नीचे लाल निशान का होना त्वचा संक्रमण का प्रतीक होता है।

अगर आपकी त्वचा एक समान और साफ दिखाई दे रही है तो यह चिंता का विषय नहीं है।

2. बार बार गांठ बनना 

महिलाएं स्तन में गांठ को अक्सर कैंसर के लक्षणों से जोड़ती हैं। वह इस बात से हमेशा परेशान रहती है। लेकिन सच यह है कि स्वस्थ स्तनों में गांठ होना स्वाभाविक है। प्राकृतिक रूप से कई महिलाओं के स्तन गांठदार होते हैं।

यदि आपको स्तन में अचानक से गांठ दिखाई दे जो पहले नहीं थी, तो आपको किसी चिकित्सकीय पेशेवर से जांच करानी चाहिए। हालांकि स्तन में गांठों का होना पूरी तरह से सामान्य है, लेकिन कुछ समस्या गंभीर हो सकती हैं। अगर आप लंबे समय से दोनों स्तनों में एक जैसी गांठ महसूस कर रही हैं तो यह चिंता की बात नहीं है।

3. निप्पल डिस्चार्ज

जब तक आप गर्भवती नहीं होती हैं,तब तक निप्पल डिस्चार्ज एक स्वस्थ संकेत नहीं होता है। दूध ही एकमात्र ऐसा डिस्चार्ज है जो निप्पल से निकलना चाहिए,और वह भी तब जब आप स्तनपान करा रही हों। किसी भी तरह का डिस्चार्ज होना स्तन के स्वस्थ होने का संकेत नहीं होता है। जैसे ही आप किसी भी तरह का निप्पल डिस्चार्ज देखे, आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

निप्पल डिस्चार्ज थायराइड हार्मोन के असंतुलन से संबंधित हो सकता है। यदि आपके स्तन के आसपास की नलिकाओं से किसी प्रकार का रक्त स्राव होता है, तो यह नलिका में वृद्धि का संकेत होता है। इसके अलावा,ध्यान देने योग्य बात यह है कि यदि आप गर्भवती हैं या अपने बच्चे को स्तनपान करा रही हैं तो आपकी ब्रा के कप हमेशा साफ और सूखे होने चाहिए। 

4. तापमान में समानता 

स्वस्थ स्तन संकेतों में से तापमान भी एक संकेत है।आपके स्तन का तापमान आपके शरीर के हिस्सों के तापमान के समान होना चाहिए। इसका कारण बहुत सरल है, जब हमारा शरीर स्वस्थ होता है तो रक्त संचार भी सामान्य रहता है।इसी रक्त संचार के कारण शरीर व स्तन में एक समान तापमान रहता है।

यदि स्तन के तापमान में अचानक और अप्राकृतिक परिवर्तन दिखाई दे, तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। हालाँकि यह स्तन के आस पास किसी प्रकार की सूजन के कारण भी हो सकता है, लेकिन बेहतर यही होगा कि स्तन में कोई भी अप्राकृतिक गर्मी महसूस होने पर डॉक्टर से अवश्य सलाह लें। आम तौर पर, स्तन और शरीर का तापमान समान बना रहता है जो एक स्वस्थ संकेत होता है।

5. एक सामान दिखना 

स्तनों का रूप जीवन भर एक जैसा बना रहता है। स्वस्थ स्तनों की बनावट और रूप हमेशा एक जैसी ही होती है। हालाँकि कभी-कभी स्तन में कुछ बदलाव आ सकते हैं, लेकिन स्तन का रूप कभी भी अचानक से नहीं बदलता । इसलिए दिन में कम से कम एक बार खुद को आईने में देखना चाहिए और इसे अपने दैनिक जीवन में भी लागू करे। 

6. दर्द रहित स्तन

आपने कई बार सोचा होगा कि ब्रेस्ट में दर्द क्यों होता है और इसका क्या कारण हैं। कई महिलाओं की बहुत बड़ी समस्या यह है की उनके स्तनों में गलत ब्रा के आकार के कारण भी दर्द होता है ।

स्तन दर्द के कई और भी कारण हो सकते हैं।स्तन दर्द को दो समूहों में वर्गीकृत किया गया है, नॉन- साइक्लिक मास्टलगिया और साइक्लिक मास्टलगिया।साइक्लिक मास्टाल्जिया मेंस्ट्रुअल साइकिल से संबंधित होती है। कई महिलाओं को मेंस्ट्रुअल साइकिल से पहले या बाद में अपने स्तनों में दर्द महसूस होता है, यह दर्द सामान्य होता है।

एक गंभीर समस्या नॉन- साइक्लिक मास्टलगिया की है क्योकि इसमें स्तन के एक विशेष स्थान में दर्द होता है जैसे ही आपके स्तन में दर्द होता है आपको तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

7. नियमित आर्मपिट्स

स्तन स्वास्थ्य अक्सर आपकी आर्मपिट्स से भी संबंधित होता है।यदि आपके ब्रेस्ट की त्वचा में कोई इंफेक्शन है तो आपके आर्मपिट्स में गांठ या सूजन दिखाई देने लगती है। ब्रेस्ट के आस पास किसी भी तरह का स्किन इंफेक्शन होने पर आर्मपिट्स के नीचे गांठ महसूस होने लगती हैं।

ज्यादातर लोग अपनी आर्मपिट्स पर ध्यान नहीं देते हैं। कभी-कभी, थोड़ी सी सूजन होती है लेकिन उसे आप वास्तव में महसूस नहीं कर सकते हैं। इसलिए,आपको अपने आर्मपिट्स के पास होने वाली किसी भी प्रकार की सूजन पर नजर रखनी चाहिए -क्योकि यह अस्वस्थ स्तनों के संकेतों से संबंधित होती है।

कन्क्लूज़न

निरंतरता स्तन स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है। प्रत्येक स्तन एक दूसरे से अलग होता है -इसलिए, आपको यह समझने की आवश्यकता है कि वास्तव में आपके लिए क्या सामान्य है। स्तनों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेसलाइन का विश्लेषण करना चाहिए। निम्न संकेतकों को स्वस्थ स्तन के संकेत माना जाता है :

1. स्तन की त्वचा साफ होना

2. दर्द रहित स्तन

3. किसी भी तरह का निप्पल डिस्चार्ज नहीं होना 

ध्यान रखने वाली बात यह है कि स्तन में किसी भी तरह का परिवर्तन आ सकता है। अचानक परिवर्तन आने पर, आपको हमेशा डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read these next