

व्यक्ति के चेहरे की खूबसूरती को बनाये रखने के लिए सुन्दर और स्वस्थ होंठ होना बहुत अनिवार्य है । सर्दियों के मौसम में होंठों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है क्यूंकि सर्दियों में होंठ फटने की परेशानी से ज़्यदातर लोग जूझते है। फटे होंठ की वजह से चेहरे की सुंदरता तो कम होती ही है और इससे आपका मनोबल भी कम हो जाता है। आप अपने मित्रों से मिलने में झिझकते है। आप कार्यालय में मीटिंग या वरिष्ठ सहयोगिओं के साथ वार्तालाप में खुद को कमज़ोर महसूस करने लगते है।
होंठ क्यों फटते है?
होंठ फटने के काफी कारण हो सकते है। कुछ कारण मौसम और वातावरण पर निर्भर करते है और कुछ कारण आपकी आदतों पर।इन कारणों की वजह से चेलाइटिस नमक इन्फेक्शन भी होने की सम्भावना हो जाती है। आइये विस्तार में इन कारणों के बारे में जानते है –
- होंठों को जीभ से छूना और उन पर थूक लगाना जिसकी वजह से बैक्टीरिया का सक्रमण बढ़ सकता है।
- सफ़ेद सुखी परत को छिलने से यह इन्फेक्शन की सम्भावना बढ़ जाती है।
- बहुत सर्द या गर्म हवा के संपर्क में आने से भी होट फट सकते हैं।
- विटामिन की कमी के कारण।
- सोरायसिस जो की एक बीमारी है जिसमे तव्चा पर सफ़ेद परत निकलने लग जाती है।
- डिहाइड्रेशन या शरीर में पानी की कमी के कारण।
- प्रदुषण या धुप में ज़्यादा देर तक रहना।
- धूम्रपान करने की वजह से।
फटे होठो के लक्षण
यदि आपके होठों पर पपड़ी आजाती है या फिर आपके होंठ सूख रहे है तो यह लक्षण संकेत करते है की आपके होंठ फटने वाले है। होंठों से खून निकलना या होठों का सफ़ेद होना अथवा होंठों का सूझ जाना, यह भी लक्षण है।
फटे होंठ के लिए नुस्खे
फटे होठों की देखभाल करने के लिए बहुत ही साधारण सामग्रियां लगती है। यह सामग्री आपके घर में उपलब्ध होती है। आप अपने घर में नमी प्रदान करने वाली चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते है। बूढ़े और बुज़ुर्ग लोग नमी को बनाये रखने के लिए काफी पदार्थ का इस्तेमाल करते है। आएं इन पदार्थओं के बारे में जानते है।
- नारियल का तेल
पुराने ज़माने में दादी और नानी हमेशा नारियल के तेल को लगाती थी। यह तेल न ही सिर्फ नमी बनाये रखने में मदद करता है बल्कि यह तेल हमें त्वचा के बाकि रोगों से भी बचाता है। नारियल के तेल को धीमे आंच पर गरम करके अपने होंठों पर लगाए जिससे होंठों की नमी बनी रहेगी। नारियल के तेल को दिन में २-३ बार होंठों पर लगाए। सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ज़रूर लगाए।
- एलोवेरा
एलोवेरा में नमी को बनाये रखने वाले पदार्थ मौजूद होते है। एलोवेरा को जैल के रूप में लगाया जाता है। आप अपने घर में भी एलोवेरा का पौधा लगा सकते है।ये एलोवेरा न ही सिर्फ आपके फटे होंठ ठीक कर सकता है बल्कि आपकी चेहरे की त्वचा में भी नमी प्रदान कर सकता है। होठों का ध्यान रखने के लिए एलोवेरा बहुत ही कारगर उपाय है। एक एलोवेरा के पत्ते को लेके बीच में से चीरें। अंदर के जैल को निकल कर लगा ले। यदि रात्रि में आप इस जैल को लगाते है तो सुबह उठते ही इसे धो ले।
- घी
घी हमारे घर में बहुत आसानी से मिल जाता है। आपके होंठों के लिए यह इलाज बहुत ही लाभदायक है। घी दूध से बनाने वाला पदार्थ है जिसे हम आम ज़िन्दगी में खाना बनाने में इस्तेमाल करते है। घी से होंठ सिर्फ नम ही नहीं बनते बल्कि उनका गुलाबी रंग भी बढ़ जाता है। आयुर्वेद में गाय के दूध से बने घी की काफी मान्यता है। अगर हम चाहे तो भैंस या बकरी के दूध से बने घी को भी लगा सकते है।
- चीनी और शहद
चीनी को शहद में मिलाकर यदि लगाए तो वह होठों से गन्दगी हटाती है और नमी को बनाये रखने में मदद करती है। चीनी और शहद आपके पास की किराना की दुकान पर मिलजाता है। इसको लगाना बहुत ही आसान है। ये लेप लगाकर रात भर लगा कर छोड़ दें और सुबह उठते ही इसे गुनगुने पानी से साफ़ कर लें।
- गुलाब की पंखुरियाँ
गुलाब की पंखुरी को कच्चे दूध में मिलाकर उसे लगा लें। यह लेप अपने होंठों पे आधा घंटा लगा कर रखें और फिर उसे गुनगुने पानी से साफ़ कर लें। यह लेप फटे होंठ को ठीक करने का घरेलू नुस्खा है और इसका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता है।
कन्क्लूजन
ऊपर दिए हुए नुस्खे न ही सिर्फ आपकी फटे होंठ की समस्या को दूर करेंगे बल्कि आपके चेहरे पर निखार भी लेके आएंगे।